Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»बॉलीवुड में जम्पिंग जैक के नाम से मशहूर हैं दिग्गज अभिनेता जितेन्द्र
    बॉलीवुड

    बॉलीवुड में जम्पिंग जैक के नाम से मशहूर हैं दिग्गज अभिनेता जितेन्द्र

    sonu kumarBy sonu kumarApril 6, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    रुपहले पर्दे पर लगभग चार दशक तक राज करने वाले दिग्गज अभिनेता जितेन्द्र  का जन्म 7 अप्रैल, 1942 को अमृतसर (पंजाब) में अमरनाथ और कृष्णा कपूर के घर हुआ, लेकिन जितेन्द्र की शिक्षा-दीक्षा मुंबई में हुई। जितेन्द्र का असली नाम रवि कपूर था, लेकिन फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल कर जितेन्द्र रख लिया। जितेन्द्र के पिता ज्वेलरी बनाने का कारोबार करते थे, जिसकी सप्लाई फिल्म जगत में होती थी। इसी सिलसिले में एक बार जितेन्द्र भी फिल्म इंडस्ट्री गए। वहां निर्देशक वी शांताराम की नजर उन पर पड़ी। वह जितेन्द्र से काफी प्रभावित हुए और उन्हें अपनी फिल्म ‘नवरंग’ में लेने का फैसला लिया।
    इस तरह से जितेन्द्र को महज 17 साल की उम्र में साल 1959 में अभिनय करने का पहला मौका मिला। हालांकि इस फिल्म में वह छोटी सी भूमिका में थे। साल 1959 में उन्हें फिर से वी शांताराम की फिल्म ‘गीत गाय पत्थरों’ में अभिनय करने का मौका मिला और इस बार वह फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आये। इस फिल्म से जितेंद्र अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे, लेकिन सफलता उन्हें साल 1967 में आई फिल्म ‘फर्ज’ से मिली। इस फिल्म का गाना ‘मस्त बहारों का मैं आशिक’ सुपरहिट हुआ। इसके बाद फिल्म ‘कारवां’ और ‘हमजोली’ जैसी फिल्मों में भी जितेन्द्र के डांस को काफी पसंद किया गया। उनके डांस के कारण उन्हें बॉलीवुड में ‘जंपिंग जैक’ नाम दिया गया।जितेन्द्र ने 60 के दशक में अपने फिल्मी करियर में कुल 121 हिट फिल्में दी, जो एक रिकॉर्ड है।
    उन्होंने अपने जमाने में लगभग सभी मशहूर अभिनेत्रियों के साथ काम किया, लेकिन बड़े पर्दे पर उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा श्रीदेवी और जया पर्दा के साथ पसंद की गई।जितेन्द्र ने हिंदी के अलावा तेलुगु और भोजपुरी की कई फिल्मों में भी काम किया है।उनकी प्रमुख फिल्मों में संजोग, औलाद, मवाली, हिम्मतवाला, परिचय, खुदगर्ज, हकीकत, धरम-वीर, द बर्निंग ट्रेन, हातिम ताई, कुछ तो है आदि शामिल हैं। जितेन्द्र ने एयर हॉटेस्ट शोभा कपूर से लम्बे रिलेशनशिप के बाद साल 1974 में शादी कर ली। शोभा कपूर निर्माता हैं।
    जितेन्द्र और शोभा के दो बच्चे निर्माता-निर्देशक एकता कपूर और फिल्म अभिनेता-निर्माता तुषार कपूर हैं। जितेन्द्र लम्बे समय से फिल्मों से दूर है, लेकिन कई रियलिटी शो में गेस्ट की भूमिका में नजर आते हैं। जितेंद्र फिलहाल बालाजी टेलीफिल्म्स के चेयरमैन हैं। जितेंद्र के चाहनेवालों की संख्या आज भी लाखों में हैं। जितेन्द्र को फिल्म जगत में उनके सराहनीय योगदानों के लिए साल 2003 में फिल्म फेयर लाइफ टाइम अचीवेमेंट अवार्ड और साल 2006 में स्क्रीन लाइफ टाइम अचीवेमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदीपिका चिखलिया के ससुर का निधन, अभिनेत्री ने शेयर किया भावुक पोस्ट
    Next Article महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे पर कंगना रनौत ने कंसा तंज
    sonu kumar

      Related Posts

      ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़

      June 9, 2025

      ठग लाइफ की कमाई में गिरावट थमी नहीं, 4 दिनों में कुल कलेक्शन 36.90 करोड़ रुपये

      June 9, 2025

      ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version