Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»राष्ट्रीय लोक अदालत में 2471 केसों का हुआ निपटारा
    Jharkhand Top News

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 2471 केसों का हुआ निपटारा

    sonu kumarBy sonu kumarApril 10, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    रांची सिविल कोर्ट में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत की मुख्य अतिथि के रूप में ट्रांसजेंडर अमरूता अपरेश सोनी उपस्थित थी। राष्ट्रीय लोक अदालत का उदघाटन द्वीप प्रज्वलन कर किया गया, जिसमें मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी फहीम किरमानीं,निबंध-सह-न्यायिक दण्डाधिकारी मनीष कुमार, डालसा सचिव अभिषेक कुमार, सचिव,पैनल अधिवक्ता नित्यानंद और अभिषेक भारती संयुक्त रूप उपस्थित थे।
    मौके पर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी फहीम किरमानीं ने कहा कि कोरोना काल में उच्च न्यायालय के निर्देश पर व्यवहार न्यायालय रांची में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है, ताकि वादकारी अपने वादों को निपटा सकें। इस वर्चुअल माध्यम से आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत में वादकारी वर्चुअल माध्यम से अपने वादों को सहजतापूर्वक निबटा सकते है।
     लोक अदालत में ट्रांसजेंडर के लिए बेंच गठित की गयी है, जिससे कि उनको भी समाज में सम्मान मिले यह काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने कहा कि अमरूता अल्पेश सोनी अपने जीवन में काफी संघर्ष कर अपने मुकाम पर पहुंची हैं, वह किन्नर समाज को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए प्रेरणा-श्रोत का काम कर रही है।
     मौके पर ट्रांसजेंडर मुख्य अतिथि अमरूता अल्पेश सोनी ने कहा कि वह किन्नर, सेक्स वर्कर तथा वैसे लोग जिसे समाज तिरस्कार की भावना से देखती है, उनके साथ मिलकर काम करती है, जिससे कि उन्हें समाज में भी सम्मान मिले और उन्हें भी आगे बढ़ने की मार्ग प्रशस्त हो। उन्होंने कहा कि काफी मशक्कत और संघर्ष कर मैं अपने मुकाम तक पहुंची हूं। हमलोग किन्नर समाज से हैं, समाज हमें घृणा की दृष्टि से देखती हैं। झारखण्ड के सभी व्यवहार न्यायालयों में आयोजित होनेवाले लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत में अगर किन्नर के लिए एक बैंच गठित हो तो किन्नर समाज को समाज में सम्मान मिलेगा, उन्हें भी लोग सम्मान की दृष्टि से देखेंगे।ट्रांसजेंडरों को भी समाज में एक सम्मान सम्मान मिलना चाहिए। इस अवसर पर ट्रांसजेंडर अमरूता अल्पेश सोनी बनी बेंच नम्बर 19 की सदस्य, जिसमें न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार सिंह, पैनल अधिवक्ता नित्यानंद अधिवक्ता भी सदस्य थे। बताया गया कि ट्रांसजेंडर के बेंच का सदस्य नामित करने का उद्देश्य हैं कि समाज में उन्हें बराबर का दर्जा मिले।
    साथ ही साथ ट्रांसजेंडर, सेक्स वर्कर, अरबन स्लम में रहनेवाले लोग जिनके विरूद्ध अपराध होने पर उसकी रिपोर्टिंग हो सके तथा उन्हें न्याय दिलाने में डालसा सहयोग प्रदान कर सके। डालसा सचिव अभिषेक कुमार ने कहा कि वर्चुअल माध्यम से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए कुल 47 बैंचों का गठन किया गया है, जिसमें न्यायिक पदाधिकारियों के लिए कुल 29 तथा एक्जेक्यूटिव ऑफिसर के लिए कुल 18 बैंचों का गठन किया गया हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2471 वादों का निष्पादन किया गया और 1,18,33,100(एक करोड़ अठारह लाख तैंतीस हजार एक सौ) रूपयों का निष्पादन विभिन्न वादों में किया गया।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजिम ड्रेस में सारा का वीडियो वायरल, बताया : परफॉर्म करने से पहले करनी पड़ती है कितनी मेहनत
    Next Article Coronavirus India: देश में कोरोना तोड़ रहा हर दिन रिकॉर्ड, आज दर्ज किए गए 1 लाख 53 हजार के करीब केस
    sonu kumar

      Related Posts

      दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस

      June 17, 2025

      फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

      June 17, 2025

      राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version