Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»कोरोना के कारण फिर बढ़ी बेरोजगारी दर
    बिजनेस

    कोरोना के कारण फिर बढ़ी बेरोजगारी दर

    sonu kumarBy sonu kumarApril 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    कोरोना संक्रमण की लगातार तेज हो रही रफ्तार ने जॉब सेक्टर पर भी प्रतिकूल असर डालना शुरू कर दिया है। सिर्फ दो सप्ताह में ही देश में बेरोजगारी दर में 1.9 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। ये जानकारी एक निजी रिसर्च फर्म सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी ने अपने ताजा आंकड़ों के जरिये दी है।
    देश में कोरोना का संकट बढ़ने के साथ ही कई राज्यों में लॉकडाउन, वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू जैसी पाबंदियां शुरू हो गई हैं। इसके बावजूद कोरोना का संक्रमण तेज रफ्तार से बढ़ता जा रहा है। इसकी वजह से एक बार फिर पिछले साल की तरह ही पूर्ण लॉकडाउन की आशंका जताई जाने लगी है। इसकी वजह से महानगरों और औद्योगिक नगरों से प्रवासी मजूदरों का पलायन अचानक काफी तेज हो गया है।
    माना जा रहा है कि प्रवासी मजदूरों के इस पलायन की वजह से बेरोजगारी दर में अचानक 1.9 फीसदी की उछाल आ गई है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी के ताजा आंकड़ों के अनुसार 11 अप्रैल को खत्म हुए सप्ताह में भारत में बेरोजगारी की दर 8.6 फीसदी पर पहुंच गई। जबकि दो सप्ताह पहले बेरोजगारी दर 6.7 फीसदी के स्तर पर थी।
    इस रिपोर्ट में बताया गया है कि शहरी इलाकों में कोरोना संक्रमण का प्रभाव अधिक है। इसकी वजह से एक बार फिर प्रवासी मजदूर भविष्य की परेशानियों के डर से काम-धंधा छोड़कर अपने गांवों के लिए जाने लगे हैं। प्रवासी मजदूरों के पलायन के कारण असंगठित क्षेत्र के काम धंधों पर काफी बुरा असर पड़ रहा है। इसके कारण जॉब मार्केट तो प्रभावित हो ही रहा है, अर्थव्यस्था पर भी दूरगामी असर पड़ने की आशंका बन गई है।
    सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना संकट के अधिक लंबे समय तक चलने से प्रवासी मजदूरों का पलायन और तेज हो सकता है। ये पलायन आखिरकार बेरोजगारी दर पर ही असर डालेगा।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरकार लॉकडाउन की स्थिति में व्‍यापारियों को दे मुआवजा: कैट
    Next Article कुंभ मेले में तीसरे शाही स्नान के लिए आने वाले भक्तों से उत्तराखंड के सीएम की खास अपील
    sonu kumar

      Related Posts

      चांदी के भाव में नहीं आ रही कमी, चेन्नई में सबसे अधिक कीमत

      December 26, 2025

      सर्राफा बाजार में तेजी जारी, सोना और चांदी की बढ़ी चमक

      December 26, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version