Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अस्पताल में ऑक्सीजन रिसाव के कारण 22 मरीजों की मौत, अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
    Top Story

    अस्पताल में ऑक्सीजन रिसाव के कारण 22 मरीजों की मौत, अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

    sonu kumarBy sonu kumarApril 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    महाराष्ट्र में नासिक के डॉ जाकिर हुसैन अस्पताल में भयावह घटना हुई है. यहां ऑक्सीजन की आपूर्ति में रिसाव के कारण नासिक नगर निगम (एनएमसी) अस्पताल में वेंटिलेटर पर कम से कम 22 मरीजों की मौत हो गई है. अब इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए (लापरवाही से मौत) के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है.

    अस्ताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति अचानक बंद हो जाने से वेंटीलेटर बेड पर रखे गए मरीजों रोगियों ने दम तोड़ दिया. जब यह घटना घटी, तब अस्पताल में करीब 150 मरीजों का ऑक्सीजन बेड पर अन्य दो दर्जन से अधिक मरीजों का वेंटिलेटर बेड पर इलाज चल रहा था.

     

    डॉ जाकिर हुसैन अस्पताल महाराष्ट्र में सबसे बड़े नागरिक निकायों में से एक है. नासिक फिलहाल राज्य में सबसे बड़े कोविड-19 हॉटस्पॉट में से एक के रूप में उभरा है. घटना के बाद आक्रोश और हंगामे को नियंत्रित करने के लिए, नासिक पुलिस ने अस्पताल परिसर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है.

     

    ऑक्सीजन लीकेज की घटना के बाद नेताओं ने जताया दुख
    घटना पर प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत तमाम नेताओं ने दुख प्रकट किया है, पीएम मोदी ने कहा कि नासिक के एक अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक रिसाव की वजह से हुआ हादसा दिल दहला देने वाला है. हादसे में हुए जानमाल के नुकसान से दुखी हूं. इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं.

     

    गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, “नासिक के एक अस्पताल में ऑक्सीजन लीक होने से हुई दुर्घटना का समाचार सुन व्यथित हूं. इस हादसे में जिन लोगों ने अपनों को खोया है, इस अपूरणीय क्षति पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. बाकी सभी मरीजों की कुशलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं.”

     

    महा विकास अघाडी (एमवीए) की सहयोगी शिवसेना नेता और पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने इस हादसे पर दुख जताया और आश्वासन दिया कि इस घटना की जांच की जाएगी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता और राज्य के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने त्रासदी पर शोक व्यक्त किया और उच्च स्तरीय जांच का आश्वासन दिया. वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सचिन सावंत ने त्रासदी की पूरी जांच करने और दोषी पाए गए सभी लोगों को दंडित करने की मांग की

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली: पुलिसकर्मियों से बदतमीजी करने वाले कपल को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने जमानत देने से किया मना
    Next Article अस्पताल में आॅक्सीजन लीक, 22 लोगों की मौत
    sonu kumar

      Related Posts

      राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी

      May 24, 2025

      आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी

      May 24, 2025

      सिल्ली में जलसंकट की स्थिति बेहद चिंताजनक: बाबूलाल

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version