Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों की बैठक को लाइव चलाने पर केजरीवाल ने जताया खेद
    Breaking News

    प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों की बैठक को लाइव चलाने पर केजरीवाल ने जताया खेद

    sonu kumarBy sonu kumarApril 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों की बैठक को लाइव करने पर दिल्ली सरकार की किरकिरी हो गई। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा करने पर आपत्ति जाहिर की है। जिसके बाद इस पूरे विषय पर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से सफाई आई है। जिसमें उनकी तरफ से कहा गया है कि ‘हमें ऐसे कोई निर्देश नहीं मिले हैं कि हम मीटिंग को लाइव नहीं कर सकते हैं। यदि फिर भी इससे कोई समस्या आई हो तो हम इसके लिए खेद प्रकट करते हैं।’
    उल्लेखनीय है कि देश मे बढ़ते कोरोना के मामलों के चलते शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के सभी कोरोना प्रभावित मुख्यमंत्रीयों के साथ हुई बैठक हुई । वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हो रही इस बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से प्रश्न करते हुए कहा कि ‘दिल्ली में ऑक्सीजन की भारी कमी है। अगर यहां ऑक्सीजन पैदा करने वाला प्लांट नहीं है तो क्या दिल्ली के लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिलेगी? कृपया सुझाव दें कि सेंट्रल गवर्नमेंट में मुझे किससे बात करनी चाहिए, जब दिल्ली के लिए ऑक्सीजन टैंकर को दूसरे राज्य में रोका जाता है ?’
     केजरीवाल यहीं नहीं रुके उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि ‘ऑक्सीजन की कमी काफी ज्यादा है, सरकार को देश के ऑक्सीजन प्लांट को कंट्रोल में लेकर सेना को सौंप देना चाहिए ताकि सभी राज्यों को ऑक्सीजन तुरंत मिल पाए। मुख्यमंत्री ने अपील की है कि हवाई मार्ग से भी ऑक्सीजन मिलनी चाहिए, जबकि ऑक्सीजन एक्सप्रेस की सुविधा दिल्ली में भी शुरू होनी चाहिए। देश में वैक्सीन सभी को एक ही दाम पर मिलनी चाहिए, केंद्र-राज्य को अलग-अलग दाम में वैक्सीन नहीं मिलनी चाहिए।’
     हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में कम होते ऑक्सीजन का मुद्दा उठाया हो। इसके पहले भी दिल्ली के मुख्यमंत्री पड़ोसी राज्यों के द्वारा ऑक्सीजन की सप्लाई रोकने का आरोप लगा चुके हैं। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में कोरोना से हुई मौत के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गुरुवार को आये आंकड़े के अनुसार दिल्ली में बीते 24 घण्टे के अंदर 306 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस आपदा से संक्रमित होने वालों की संख्या 26,169 तक पहुंच गई। वहीं संक्रमण दर में 36.24 प्रतिशत का बेहिसाब उछाल देखने को मिला है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत ने जर्मनी से मंगाए 23 मोबाइल ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट
    Next Article हाथरस मामले में गिरफ्तार पत्रकार को इलाज के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
    sonu kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version