Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»corona effect»11 से 15 मई के बीच कोरोना की दूसरी लहर का पीक
    corona effect

    11 से 15 मई के बीच कोरोना की दूसरी लहर का पीक

    adminBy adminApril 25, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    नयी दिल्ली। भारत में कोरोना की दूसरी लहर 15 मई तक अपने चरम (पीक) पर होगी। इस दौरान हर दिन 56 सौ लोगों की मौत हो सकती है और संक्रमितों की संख्या हर दिन पांच लाख तक पहुंच सकती है। यह चेतावनी डब्ल्यूएचओ और अमेरिका में हुए अध्ययन में दी गयी है। इसमें कहा गया है कि अगस्त तक कोरोना से मरनेवालों की संख्या तीन लाख के पार तक पहुंच जायेगी। देश में 23 अप्रैल तक एक लाख 89 हजार 544 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो चुकी है। देश में 24 अप्रैल को कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में तीन लाख 46 हजार 786 नये मामले सामने आये हैं और 2624 लोगों की मौत हुई है। देश में पॉजिटिव मामलों की संख्या एक करोड़ 66 लाख 10 हजार 481 हो गयी है। इसमें एक्टिव केसों की संख्या 25 लाख 52 हजार 940 है। डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या एक करोड़ 38 लाख 67 हजार 997 है।
    क्या कहा है शोधकर्ताओं ने : डब्ल्यूएचओ ने वाशिंगटन विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मीट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन (आइएचएमइ) द्वारा 15 अप्रैल को जारी ‘कोविड-19 प्रोजेक्शन’ नाम से किये गये अध्ययन के हवाले से कहा कि भारत में अगर कोरोना वायरस की स्थिति को नियंत्रित करना है, तो राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान चलाना होगा। यही एकमात्र रास्ता है। अध्ययन में दावा किया गया है कि कोरोना माहामारी का यह दौर आने वाले दिनों में और भी ज्यादा खतरनाक होने वाला है। अध्ययन में कहा गया है कि मई मध्य में भारत में कोरोना अपने पीक पर होगा।

    अध्ययन में दावा किया गया है कि अप्रैल के तीसरे सप्ताह के अंत तक अगर भारत में हर कोई सही तरीके से मास्क पहनता है, तो मौत के इस आंकड़े को 70 हजार तक कम किया जा सकता है।

    आइआइटी के वैज्ञानिकों ने भी खतरनाक बताया
    भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) के वैज्ञानिकों ने बताया है कि देश में कोरोना की दूसरी लहर का पीक 11 से 15 मई के बीच आयेगा। यह निष्कर्ष उन्होंने अपने गणितीय मॉडल के आधार पर निकाला है। उनका कहना है कि उस समय देश में इलाजरत मरीजों की संख्या 33 से 35 लाख तक पहुंच सकती है और इसके बाद मई के अंत तक मामलों में तेजी से कमी आयेगी। आइआइटी कानपुर और हैदराबाद के वैज्ञानिकों ने एप्लाइड 10 ससेक्टिबल, अनडिटेक्टेड, टेस्टेड (पॉजिटिव) एंड रिमूव एप्रोच (सूत्र) मॉडल के आधार पर अनुमान लगाया है कि मामलों में कमी आने से पहले मध्य मई तक उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 10 लाख तक की वृद्धि हो सकती है। उनका कहना है कि दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और तेलंगाना नये मामलों के संदर्भ में 25 से 30 अप्रैल के बीच नयी ऊंचाई छू सकते हैं, जबकि महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ संभवत: पहले ही नये मामलों के संदर्भ में चरम पर पहुंच गये हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची और पूर्वी सिंहभूम में कोविड सर्किट शुरू
    Next Article सप्लाई में रुकावट डालनेवाले अफसर को फांसी पर चढ़ा देंगे
    admin

      Related Posts

      हरियाणा सीएम ऑफिस व चंडीगढ़ एयरफोर्स स्कूल समेत कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी

      July 1, 2026

      भारी बारिश से मंगलुरु में भूस्खलन, बिहार के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल

      July 1, 2026

      इंडी गठबंधन ने चुनाव आयोग के एसआईआर व अन्य मुद्दों पर प्रधान न्यायाधीश को भेजा पत्र

      June 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुट्टूपालू घाटी में बड़ा सड़क हादसा, बेकाबू ट्रेलर ने 12 वाहनों को मारी टक्कर
      • 5 महीने से वेतन नहीं मिला, रांची सदर अस्पताल के NHM कर्मियों ने किया सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव
      • हरियाणा सीएम ऑफिस व चंडीगढ़ एयरफोर्स स्कूल समेत कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी
      • भारी बारिश से मंगलुरु में भूस्खलन, बिहार के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल
      • 183.50 रुपये तक सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version