Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, January 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अस्पतालों में आॅक्सीजन की कमी नहीं होगी : हेमंत
    Top Story

    अस्पतालों में आॅक्सीजन की कमी नहीं होगी : हेमंत

    adminBy adminApril 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को राजधानी के रातू रोड चौराहा स्थित प्रॉमिस हेल्थ केयर और नगर निगम द्वारा तैयार अस्पताल में 40 आॅक्सीजन युक्त बेड का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पूरे अस्पताल परिसर का भ्रमण कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना मरीजों को आॅक्सीजन युक्त बेड, वेंटीलेटर और अन्य जरूरी चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी के साथ काम किया जा रहा है। राज्य के अस्पतालों को आॅक्सीजन की कमी नहीं होने दी जायेगी। इस दिशा में सारी आवश्यक तैयारियां की जा चुकी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पतालों में जिन मरीजों का आॅक्सीजन स्तर सामान्य है, उन्हें सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया जायेगा और जरूरतमंद संक्रमित को बेड उपलब्ध कराया जायेगा। इस सिलसिले में सभी अस्पतालों को 50 अतिरिक्त सामान्य बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। इस मौके पर डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि प्रामिस हेल्थ केयर की दो ब्रांच है। रातू रोड वाले ब्रांच में सिर्फ कोविड मरीजों को रखा जायेगा। उन्होंने सीएम को अस्पताल के बारे में पूरी जानकारी दी। इस मौकै पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी मौजूद थे।

    सीएम ने साहेबगंज में नवनिर्मित आरटीपीसीआर लैब का आॅनलाइन उद्घाटन किया

    सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि कोविड को लेकर सैंपल जांच में तेजी लाने का सरकार लगातार प्रयास कर रही है। लोगों को सैंपल जांच में किसी तरह की दिक्कतें नहीं हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री बुधवार को साहेबगंज जिले में नवनिर्मित आरटीपीसीआर लैब का आॅनलाइन उद्घाटन के बाद बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस लैब के निर्माण में सांसद विजय हांसदा का अहम योगदान है। उन्होंने इसके लिए सांसद मद से राशि उपलब्ध करायी। इस लैब के चालू होने से कोरोना जांच की रफ्तार बढ़ जायेगी। इस लैब में जरूरत के हिसाब से और भी सुविधाएं बढ़ायी जायेंगी। आॅनलाइन उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद, नयी दिल्ली से सांसद विजय हांसदा, रांची के नामकुम स्थित एनएचएम से विकास आयुुक्त अरुण कुमार सिंह, निदेशक रविशंकर शुक्ला उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में कोरोना ग्रोथ और डबलिंग रेट देश से ज्यादा
    Next Article कोरोना का कोहराम, ध्वस्त सिस्टम और संयम खोते लोग
    admin

      Related Posts

      झारखंड को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प है नव वर्ष : कल्पना सोरेन

      January 1, 2026

      मुख्यमंत्री ने सभी को दी नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

      January 1, 2026

      पुलिस हिरासत में युवक की मौत , परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

      January 1, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जेन जी कार्यकर्ताओं का समानुपातिक सूची पर विरोध, संशोधन न होने पर वोट न देने की चेतावनी
      • दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से राहत नहीं
      • दो साल में रेलवे कुछ सेक्टरों पर प्रतीक्षा सूची को पूरी तरह खत्म करेगी: अश्विनी वैष्णव
      • डिजिटल भुगतान में भारत की बड़ी छलांग, दिसंबर में यूपीआई ट्रांजेक्शन में 29 फीसदी की तेज बढ़ोतरी
      • झारखंड को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प है नव वर्ष : कल्पना सोरेन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version