Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बतौर मॉडल की थी करियर की शुरुआत
    बॉलीवुड

    अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बतौर मॉडल की थी करियर की शुरुआत

    sonu kumarBy sonu kumarApril 30, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई, 1988 को अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में एक आर्मी अफसर के घर हुआ। अनुष्का ने अपनी पढ़ाई आर्मी विद्यालय से की और माउन्ट कारमेल कॉलेज, बैंगलोर से कला में डिग्री प्राप्त करने के बाद वह मॉडलिंग में अपनी पहचान बनाने के लिए मुंबई आ गईं। उन्होंने अपना मॉडलिंग करियर लैक्मे फैशन विक में वेंडेल रोड्रिक्स के लेस वंप्स शो की मॉडल के रूप में किया और रोड्रिक की स्प्रिंग समर कलेक्शन 2007 के लिए मुख्य मॉडल के रूप में चुनी गईं ।इसके बाद अनुष्का कई विज्ञापनों में नजर आने लगी। अनुष्का को शुरुआत में फिल्मों में कोई खास रुचि नहीं थी। लेकिन साल 2008 में आई फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में जब अनुष्का को मुख्य भूमिका में अभिनय करने का मौका मिला तो वह ना नहीं कह पाई।
    आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में अनुष्का के साथ शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। अनुष्का को अपनी पहली फिल्म में दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और अनुष्का ने अपनी पहली ही फिल्म से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली। इसके बाद साल 2010 में अनुष्का की दो फिल्में रिलीज हुईं ‘बदमाश कंपनी’ और ‘बैंड बाजा बारात’। इन दोनों ही फिल्मों में अनुष्का के शानदार अभिनय ने उन्हें फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया। इसके बाद अनुष्का को कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। अनुष्का ने अपने 13 साल के फिल्मी करियर में हर तरह की फिल्मों में अभिनय किया और अपनी खास पहचान बनाई। उन्हें बॉलीवुड में अक्षय कुमार, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम करने का मौका मिला।
    अनुष्का की प्रमुख फिल्मों में पटियाला हाउस, जब तक है जान, पीके, एनएच 10 , सुल्तान, ऐ दिल है मुश्किल आदि शामिल हैं। अनुष्का आखिरी बार होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ के एक गाने में स्पेशल अपीरियंस में नजर आईं थी। फिल्मों में अभिनय के अलावा अनुष्का ने कई फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया, जिसमें एनएच 10 , फिल्लौरी के अलावा वेब सीरीज पाताललोक और बुलबुल भी शामिल हैं। अनुष्का अपनी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से लम्बे रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी 11 दिसंबर, 2017 को शादी कर ली। दर्शकों के बीच यह जोड़ी विरुष्का के नाम से मशहूर है। दोनों के चाहने वालों की संख्या लाखों में है। 11 जनवरी, 2021 को अनुष्का ने बेटी वामिका को जन्म दिया और अनुष्का और विराट अपने पहले बच्चे के माता-पिता बने।
    अनुष्का शर्मा बॉलीवुड में अब भी सक्रिय हैं और बतौर प्रोड्यूसर जल्द ही वह एक और फिल्म दर्शकों के सामने लेकर आ रही हैं, जिसका नाम ‘किला’ है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भारत की मदद करने वालों को कहा शुक्रिया
    Next Article चुनाव खत्म! बंगाल में कोरोना पाबंदियों का ऐलान, मॉडर्न शॉप्स बंद, सुबह 7 से 10 खुलेंगे हाट
    sonu kumar

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की शानदार कमाई जारी, रणबीर की ‘एनिमल’ को पछाड़ा

      December 22, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तूफान, 10वें दिन भी रिकॉर्डतोड़ कमाई

      December 15, 2025

      इमोशनल अवतार में दिखे कार्तिक आर्यन, ‘तू मेरी मैं तेरा…’ का नया गाना रिलीज

      December 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version