Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, December 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»स्वास्‍थ्य मंत्री सत्येंद्र जैने के पिता की Corona से मौत, CM केजरीवाल ने ट्वीट से दी जानकारी
    Breaking News

    स्वास्‍थ्य मंत्री सत्येंद्र जैने के पिता की Corona से मौत, CM केजरीवाल ने ट्वीट से दी जानकारी

    sonu kumarBy sonu kumarMay 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली. राजधानी में बढ़ता कोरोना संक्रमण लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है. अब इस संक्रमण के चलते दिल्ली के स्वास्‍थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के पिता की मौत हो गई है. इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट के जरिए दी. सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया कि दिल्ली के लोगों के लिए रात दिन बिना थके काम करने वाले स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने अपने पिता को कोविड के चलते खो दिया. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और शोक संतप्त परिवार को दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करे.

    सत्येंद्र जैन के पिता के निधन पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी शोक जताया है. उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा, “मेरे दोस्त और सहकर्मी सत्येंद्र जैन के पिता का निधन हो गया है. इस मुश्किल समय में हम सबके लिए यह बहुत दुखद खबर है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें. ओम शांति.”

    अपने पिता को खोने वाले जैन का परिवार पहले उत्तर पश्चिम दिल्ली के सरस्वती विहार में रहता था, जो अब सिविल लाइन्स स्थित सरकारी आवास में रह रहा है. जैन के पिता सेवानिवृत्त टीचर थे, जो जैन के जन्म के बाद उत्तर प्रदेश स्थित बागपत के अपने गृह नगर कीरथल से दिल्ली शिफ्ट हुए थे. इससे पहले महामारी की पहली लहर के दौरान खुद सत्येंद्र जैन भी संक्रमित हुए थे. पहले जैन के परिवार के अन्य सदस्यों के भी कोरोना की चपेट में आने की खबरें आ चुकी हैं.आपको बता दें कि शनिवार को पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में कोरोना संक्रमण के कुल 25 हजार 219 नए केस सामने आए थे और इस दौरान 412 मरीजों की मौत हुई थी. दिल्ली में कोरोना से मौत का यह आंकड़ा अब तक का सबसे बड़ा है. अब देश की राजधानी में एक्टिव मरीजों की संख्या 96 हजार 747 हो गई है. इनमें से 50 हजार 554 संक्रमित लोग होम आइसोलेशन में अपना इलाज करा रहे हैं, जबकि बीते 24 घंटों में दिल्ली में कुल 79 हजार 780 सैंपल की कोरोना जांच की गई है, वहीं मृत्यु दर 1.41 % तक पहुंच गई है. राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में 27 हजार 421 मरीजों ने कोरोना को पटखनी दी है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleIPL 2021 RR vs SRH Match LIVE: राजस्थान ने 8 ओवर में बनाए 67 रन, सैमसन-बटलर क्रीज पर
    Next Article ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में बनाएगी सरकार: शिवसेना
    sonu kumar

      Related Posts

      उद्योग विभाग में महज 1324 रजिस्ट्रेशन पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, EPF को लेकर सरकार को चेतावनी

      December 21, 2025

      गिरिडीह सड़क हादसा: बाइक सवार और पैदल यात्री की दर्दनाक मौत

      December 21, 2025

      ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

      December 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • उद्योग विभाग में महज 1324 रजिस्ट्रेशन पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, EPF को लेकर सरकार को चेतावनी
      • रेलवे किराए में बढ़ोतरी की कांग्रेस ने की निंदा
      • इस्लामी आतंकवाद अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा : तुलसी गबार्ड
      • प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सलाह- सरकारी कर्मचारियों हफ्ते में एक दिन पहननी चाहिए पारंपरिक वेशभूषा
      • काठमांडू में विश्व ध्यान दिवस मनाया गया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version