Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में बनाएगी सरकार: शिवसेना
    Breaking News

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में बनाएगी सरकार: शिवसेना

    sonu kumarBy sonu kumarMay 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुम्बई, दो मई शिवसेना के सांसद संजय राऊत ने रविवार को विश्वास व्यक्त किया कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार बनाएंगी क्योंकि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा से काफी आगे हो गयी है।

    राऊत ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि अब सभी लोग राजनीतिक आंकड़ों के बजाय कोविड-19 के आंकड़ों में वृद्धि से ज्यादा चिंतिंत है।

    पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 202 सीटें पर आगे चल रही है जबकि भाजपा 77 सीटों पर आगे है। विधानसभा की 292 सीटों के लिए चुनाव हुए थे।

    महाराष्ट्र में कांग्रेस एवं राकांपा के साथ गठबंधन में सत्तासीन में शिवसेना ने पश्चिम बंगाल चुनाव नहीं लड़ा था बल्कि उसने बनर्जी को अपना समर्थन दिया था।

    नवीनतम चुनाव मतगणना रूझानों के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में सत्तावापसी की ओर उन्मुख है जबकि असम में भाजपा और केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा की वापसी के आसार हैं।

    रूझानों से यह भी संकेत मिला है कि तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक की सत्ता में वापसी की संभावना नहीं है, उसकी विरोधी पार्टी द्रमुक सत्ता की ओर अग्रसर है। केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में एनआईएनआरसी के नेतृत्व वाले राजग के कदम सत्ता की ओर बढ़ रहे हैं।

    राउत ने कहा कि पुडुचेरी और तमिलनाडु छोड़कर किसी भी अन्य राज्य में राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव नहीं होगा।

    राज्यसभा सदस्य ने कहा, ” हमें ममता दीदी को बधाई देनी है कि उन्होंने भाजपा की चुनौती को स्वीकार किया और वह एक ही सीट से चुनाव लड़ीं। भाजपा ममता को हराने के लिए कितनी भी कठिन परिश्रम क्यों न कर ले और कितना ही पैसा क्यों न लगा ले , उन्हें हराना आसान नहीं है। हमें कोई शक नहीं है कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्वास्‍थ्य मंत्री सत्येंद्र जैने के पिता की Corona से मौत, CM केजरीवाल ने ट्वीट से दी जानकारी
    Next Article राजनाथ सिंह ने दी ममता बनर्जी को जीत की बधाई
    sonu kumar

      Related Posts

      पुलिस मुठभेड़ में मारा गया सूर्या हांसदा

      August 11, 2025

      ग्रामीण विकास मंत्री से मिले बंधु तिर्की

      August 11, 2025

      हाइकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद छवि रंजन ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      August 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर-2’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त को देगी दस्तक
      • बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘सन ऑफ सरदार-2’ का जादू, कुल 42 करोड़ रुपये का कारोबार
      • मामूली बढ़त के साथ लिस्ट होने के बाद उछले पार्थ इलेक्ट्रिकल्स के शेयर
      • सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मामूली बढ़त, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version