Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड में और एक हफ्ते का लॉकडाउन
    Top Story

    झारखंड में और एक हफ्ते का लॉकडाउन

    bhanu priyaBy bhanu priyaMay 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता

    रांची। झारखंड सरकार ने कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि एक सप्ताह के लिए बढ़ाने की घोषणा की है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बुधवार शाम को हुई बैठक के बाद इस आशय की घोषणा की गयी।
    बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने की। बैठक में इस मिनी लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर 13 मई की सुबह छह बजे तक करने का फैसला किया गया। नये आदेश में कहा गया है कि राज्य सरकार के जिन कार्यालयों को पहले दो बजे तक खोलने का आदेश दिया गया था, वे अब पूरी कार्यावधि तक खुले रहेंगे। आदेश में सभी जिला प्रशासनों से कहा गया है कि वे प्रतिबंध आदेश के प्रावधानों को सख्ती से लागू करायें।
    बता दें कि राज्य सरकार ने पहली बार 22 अप्रैल को एक सप्ताह के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत प्रतिबंध आदेश लागू किया था। 28 अप्रैल को इसकी अवधि पहली बार बढ़ायी गयी थी। यह बढ़ी हुई अवधि की समय सीमा छह मई को खत्म हो रही थी। पहले सप्ताह में संक्रमण की दर में कोई खास कमी नहीं आयी थी, लेकिन दूसरे सप्ताह में थोड़ी कमी आने के संकेत हैं।

    पंचायतों में क्वारेंटाइन सेंटर बनाने का आदेश
    राज्य सरकार ने एक बार फिर से पंचायत स्तर पर क्वारेंटाइन सेंटर शुरू करने का आदेश भी दिया है। इनमें रहने वालों के लिए भोजन की व्यवस्था करने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को पूरी तैयारी समय पर कर लेने का निर्देश दिया गया है। झारखंड आनेवाले प्रवासी श्रमिकों को क्वारेंटाइन करने का आदेश
    रांची। झारखंड सरकार ने राज्य में दूसरे राज्यों से आनेवाले प्रवासी श्रमिकों को उनके जिले में कम से कम सात दिन तक क्वारेंटाइन करने का आदेश जारी किया है। मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने बुधवार को इस आशय की गाइडलाइन जारी की। इसके अनुसार जिलों में भेजे जाने से पहले स्टेशन पहुंचते ही प्रवासी श्रमिकों की रैपिड एंटीजन जांच की जायेगी। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी उन्हें क्वारेंटाइन किया जायेगा। आदेश के मुताबिक सात दिन के बाद उनकी दोबारा से जांच होगी। उसमें अगर रिपोर्ट निगेटिव आती है, तब उन्हें घर भेजा जायेगा। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर में भेजा जायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाइएस जगनमोहन रेड्डी का ऐतिहासिक फैसला, सभी अस्पतालों में कोरोना मरीजों का मुफ्त इलाज
    Next Article ​​रक्षा मंत्रालय में पहली बार सृजित हुए ​’नौकरशाही’ के पद
    bhanu priya

      Related Posts

      टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द

      June 22, 2025

      झारखंड में सबसे अधिक लातेहार में सामान्य से 347 प्रतिशत हुई बारिश

      June 22, 2025

      गोस्सनर कॉलेज में 27 तक 11वीं में एडमिशन ले सकते हैं छात्र

      June 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द
      • झारखंड में सबसे अधिक लातेहार में सामान्य से 347 प्रतिशत हुई बारिश
      • गोस्सनर कॉलेज में 27 तक 11वीं में एडमिशन ले सकते हैं छात्र
      • प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’
      • ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version