Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रिम्स में 528 आॅक्सीजन युक्त बेड वाले कोविड अस्पताल का उद्घाटन
    Jharkhand Top News

    रिम्स में 528 आॅक्सीजन युक्त बेड वाले कोविड अस्पताल का उद्घाटन

    bhanu priyaBy bhanu priyaMay 7, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कहां कितने बेड
    बहुमंजिला पार्किंग में 327 बेड
    पुरानी बिल्डिंग में 128 बेड
    ओंकोलॉजी डिपार्टमेंट
    में 73 आइसीयू बेड

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में 528 बेड के अस्थायी कोविड अस्पताल का उद्घाटन किया। इसके साथ ही कोरोना के खिलाफ जारी जंग में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया। इस अस्थायी कोविड अस्पताल के शुरू होने से संक्रमितों के लिए बेड की कमी काफी हद तक पूरी की जा सकेगी। इस अस्पताल का आॅनलाइन उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के अस्पतालों में कोरोना संक्रमितों को बेड, आॅक्सीजन, वेंटिलेटर और अन्य चिकित्सीय संसाधनों की कमी नहीं हो, इसी संकल्प के साथ सरकार लगातार प्रयास करती आ रही है। कोरोना की दूसरी लहर में जैसे-जैसे चुनौतियां सामने आ रही हैं, व्यवस्था और सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ायी जा रही हैं। रिम्स में शुरू हुए अस्थायी कोविड अस्पताल से मरीजों को काफी फायदा होगा।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग जारी है। आगे भी मजबूती के साथ जारी रहेगी।
    12 दिनों मे बन कर तैयार हुआ : मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान हालात में रिम्स में समुचित चिकित्सीय संसाधनों के साथ अस्थायी कोविड अस्पताल बनाना किसी चुनौती से कम नहीं था, लेकिन, स्वास्थ्य विभाग और रिम्स के तमाम पदाधिकारियों और कर्मियों के सहयोग से मात्र 12 दिन में ही यह अस्पताल बनकर तैयार हो गया। यहां संक्रमितों के इलाज के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अस्पताल में 2477 चिकित्सक, नर्स, वार्ड ब्वॉय उपलब्ध रहेंगे।
    राज्य के मेडिकल कॉलेजों पर मरीजों का ज्यादा दबाव :
    मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची, धनबाद और जमशेदपुर में स्थित मेडिकल कॉलेजों पर मरीजों का सबसे ज्यादा दबाव है। यहां इलाज के लिए सबसे ज्यादा संक्रमित पहुंच रहे हैं। ऐसे मे इन मेडिकल कॉलेजों के लिए सरकार उनकी जरूरतों के हिसाब से कार्य योजना लगातार बना रही है।

    आॅक्सीजन युक्त बेड और वेंटिलेटर की लगातार बढ़ायी जा रही संख्या
    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमितों को सबसे ज्यादा आॅक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। इसी के मद्देनजर अस्पतालों में आॅक्सीजन युक्त बेड और वेंटिलेटर की संख्या में बढ़ोत्तरी करने का काम लगातार जारी है। रांची में रिम्स और सदर के अलावा नगर निगम के अस्पताल और डोरंडा स्थित रिसालदार बाबा अस्पताल में आॅक्सीजन युक्त बेड लगाये गये हैं। वहीं कोडरमा में डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में 220 नये बेड और सदर अस्पताल में 20 अतिरिक्त आॅक्सीजन पाइप लाइन युक्त बेडों की व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा जैसे-जैसे जरूरतें बढ़ेंगी, बेड भी बढ़ाये जायेंगे।

    रिम्स में अब 800 बेड और ढाई सौ वेंटिलेटर
    रिम्स परिसर में बनाये गये अस्थायी कोविड अस्पताल से मरीजों को बेड मिलने में काफी सहूलियत हो जायेगी। इस नये कोविड अस्पताल में रिम्स के मल्टीस्टोरी पार्किंग में 327 आॅक्सीजन युक्त बेड, ओंकोलॉजी डिपार्टमेंट में 73 बेड का आइसीयू और रिम्स की पुरानी बिल्डिंग में 128 आॅक्सीजन युक्त बेड की व्यवस्था की गयी है. इसके अलावा एनटीपीसी के सहयोग से 108 और बेड लगाये जा रहे हैं। इस तरह रिम्स में कोविड-19 को लेकर आॅक्सीजन युक्त बेड की संख्या बढ़कर लगभग आठ सौ और वेंटिलेटर भी लगभग ढाई सौ हो गये हैं।

    रिम्स ये रहे उपस्थित : रिम्स से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक समरी लाल और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, सांसद संजय सेठ और रिम्स निदेशक डॉ कामेश्वर प्रसाद आॅनलाइन मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपश्चिम बंगाल विधानसभा परिसर में सेंट्रल फोर्स की एंट्री बैन, भाजपा विधायकों के सुरक्षाकर्मी हैं जवान
    Next Article बच्चे संक्रमित हुए तो क्या करेंगे : कोर्ट
    bhanu priya

      Related Posts

      मैं चाहता हूं नीतीश कुमार CM बनें : चिराग पासवान

      November 15, 2025

      मैं अपने परिवार से नाता तोड़ रही… रोहिणी का एक्स पर पोस्ट, RJD की करारी हार के बाद लालू फैमिली में बवाल

      November 15, 2025

      बिहार का जनादेश सुशासन और विकास की जीत, जंगलराज और तुष्टीकरण खारिज: योगेंद्र प्रताप

      November 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजद के हाथ लगी दूसरी सबसे बड़ी हार! महज 25 सीटों पर सिमटी पार्टी
      • कमजोर संगठन और गलत रणनीति ने बिहार में कांग्रेस की लुटिया डुबोई
      • मैं चाहता हूं नीतीश कुमार CM बनें : चिराग पासवान
      • मैं अपने परिवार से नाता तोड़ रही… रोहिणी का एक्स पर पोस्ट, RJD की करारी हार के बाद लालू फैमिली में बवाल
      • दिल्ली कार विस्फोट मामले में अल-फलाह विश्वविद्यालय का एमबीबीएस छात्र बंगाल से गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version