Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»CM केजरीवाल ने बताया 3 महीने में पूरी दिल्ली को वैक्सीन देने के लिए हर माह चाहिए कितनी डोज
    ताजा खबरें

    CM केजरीवाल ने बताया 3 महीने में पूरी दिल्ली को वैक्सीन देने के लिए हर माह चाहिए कितनी डोज

    sonu kumarBy sonu kumarMay 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। कोरोना के इस महासंकट के बीच दिल्ली प्रशासित केजरीवाल सरकार टीकाकरण पर जोर दे रही है। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। उन्होंने कहा कि तीन महीने के भीतर टीकाकरण पूरा करने के लिए, हमें हर दिन 3 लाख लोगों का टीकाकरण करने की आवश्यकता है।

    सीएम केजरीवाल ने जानकारी दी कि वर्तमान में, हम एक दिन में 1 लाख लोगों को टीका लगा रहे रहे हैं। मैं केंद्र सरकार से अनुरोध करता हूं कि दिल्ली को टीकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें। यदि दिल्ली सरकार को प्रति माह COVID-19 वैक्सीन की 80-85 लाख खुराक दी जाती है, तो हम तीन महीने के भीतर टीकाकरण पूरा कर सकते हैं।

    सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 18 वर्ष से ऊपर के 1.5 करोड़ लोग हैं, इसलिए हमें 3 करोड़ खुराक की आवश्यकता है। इसमें से दिल्ली सरकार को अब तक केवल 40 लाख खुराक मिली है। हमें 2.6 करोड़ और खुराक चाहिए।

    दिल्ली में बची है 5-6 दिन की वैक्सीन
    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज वैक्सीन की बहुत कमी है, अगर हमें पर्याप्त वैक्सीन मिल जाए तो हम तीन महीने में पूरी दिल्ली को वैक्सीनेट करना चाहते हैं। हम बड़े आराम से अपनी कैपेसिटी 3 लाख वैक्सीन की कर सकते हैं। केंद्र सरकार से निवेदन है कि हमें उचित मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए। मेरी सभी विशेषज्ञों और केंद्र सरकार से अपील है कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जल्द किसी वैक्सीन का इंतजाम किया जाए। आज दिल्ली में हमारे पास 5-6 दिन की वैक्सीन बची है।

    दिल्ली में सुधरी ऑक्सीजन आपूर्ति
    वहीं ऑक्सीजन की कमी से जूझ रही दिल्ली को अब कुछ राहत मिली है। शुक्रवार को सीएम अरविंद केरजीवाल ने अधिकारियों से कहा है कि अब ऑक्सीजन की आपूर्ति सुधरी है और संक्रमित मरीजों को चिकित्सकीय ऑक्सीजन की कमी नहीं होनी चाहिए। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की स्थिति पर बैठक के दौरान केजरीवाल ने जिलाधिकारियों को ऑक्सीजन सुविधा से युक्त बिस्तरों की संख्या बढ़ाने का भी निर्देश दिया ताकि दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत न हो

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवैक्सीन GST को लेकर राहुल का तंज- ‘जनता के प्राण जाए पर PM की टैक्स वसूली ना जाए’
    Next Article “डाइट प्लान” से कोरोना का इलाज संभव- अमृत सिंघवी
    sonu kumar

      Related Posts

      त्रिपुरा में बांग्लादेशी परिवार के पांच सदस्य गिरफ्तार

      May 22, 2025

      बीएसएफ ने पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया, दो ड्रोन बरामद

      May 22, 2025

      इंडिगो इमरजेंसी लैंडिंग: तृणमूल सांसद बोलीं- पायलट को सैल्यूट, जिन्होंने हमें जमीन पर सुरक्षित उतारा

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों के घेरे में चार आतंकवादी, चल रही है मुठभेड़
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version