Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»राष्ट्रपति ने दी सेना में 400 अस्थायी डॉक्टरों की भर्ती को मंजूरी
    ताजा खबरें

    राष्ट्रपति ने दी सेना में 400 अस्थायी डॉक्टरों की भर्ती को मंजूरी

    sonu kumarBy sonu kumarMay 9, 2021Updated:May 9, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    सशस्त्र बलों के कमांडर और ​​राष्ट्रपति​ रामनाथ कोविंद​ ने ​​देश में ​कोविड संकट के समय डॉक्टरों की कमी को देखते हुए भारतीय सेना ​में 400 पूर्व चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती  को मंजूरी दे दी है​। यह भर्तियां 11 महीने के लिए अनुबंध के आधार पर ​’​टूर ऑफ ड्यूटी​’​ योजना के तहत​ की जानी है।​ नियुक्तियां होने से ​​देश के 51 ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक रात के समय भी ​खुल सकेंगे, जिससे ​पूर्व सैन्यकर्मियों और उनके आश्रितों ​को 24 घंटे चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी​​। ​​
     
    रक्षा मंत्रालय ने 27 अप्रैल को पूर्व सैन्यकर्मियों और उनके आश्रितों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए देश के 51 ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक में अतिरिक्त अनुबंध कर्मचारियों की अस्थायी भर्ती को मंजूरी दी थी। इस पर मंत्रालय ने सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के महानिदेशक ​को ​सेना चिकित्सा कोर​ से रिटायर हो चुके 400 ​चिकित्सा अधिकारियों को ‘टूर ऑफ ड्यूटी’ योजना के तहत भर्ती करने का आदेश दिया था​। कोविड संकट से समय डॉक्टरों की कमी को देखते हुए भारतीय सेना ने इसकी मंजूरी के लिए ​सशस्त्र बलों के कमांडर और राष्ट्रपति​ रामनाथ कोविंद​ के पास प्रस्ताव भेजा था। राष्ट्रपति ने ​​सेना चिकित्सा कोर​ से रिटायर हो चुके ​​400 चिकित्सा अधिकारियों की 11 माह के लिए भर्ती की स्वीकृति दे दी है।
     
    रक्षा मंत्रालय प्रवक्ता के मुताबिक सेना की ​’​टूर ऑफ ड्यूटी​’​ योजना के तहत भर्ती किये जाने वाले इन 400 चिकित्सा अधिकारियों को एक निश्चित मासिक एकमुश्त राशि का भुगतान किया जायेगा। इसके लिए सेवानिवृत्ति के समय मिल रहे मूल वेतन में मौजूदा समय में मिल रही पेंशन राशि की कटौती करके भत्ता दिया जायेगा। इसके अलावा यह भी शर्त रखी गई है कि संविदा के आधार पर भर्ती किए जाने वाले चिकित्सा अधिकारियों को नागरिक मानकों के अनुसार चिकित्सकीय रूप से फिट होना चाहिए।
    सेना ने भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना के तहत देशभर में 51 ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक खोल रखे हैं, जहां 55 लाख पूर्व सैनिकों का इलाज किया जाता है। अभी तक यह पॉलीक्लिनिक सिर्फ दिन में ही खुलते थे लेकिन कोविड-19 मामलों में आयी तेजी के बीच इन्हें रात में भी खोले जाने की जरूरत महसूस की गई है। इसलिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने​ पिछले माह 51 ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक में अधिकृत कर्मचारियों के अतिरिक्त अनुबंध कर्मचारियों के लिए अस्थायी भर्ती को मंजूरी ​दी थी। इन ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक ​में एक-एक चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग असिस्टेंट, फार्मासिस्ट, वाहन चालक और चौकीदार ​को अनुबंध कर्मचारियों ​के रूप में सामान्य कामकाज के घंटों के अलावा रात्रि ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा। 
     
    प्रवक्ता के मुताबिक इन अनुबंध कर्मचारियों की तैनाती लखनऊ, दिल्ली कैंट (बीएचडीसी), बेंगलुरु (शहरी), देहरादून, कोटपूतली, अमृतसर, मेरठ, चंडीगढ़, जम्मू, नई दिल्ली (लोधी रोड), सिकंदराबाद, आगरा, अंबाला, ग्रेटर नोएडा, गुरदासपुर, पुणे, त्रिवेंद्रम, जालंधर, कानपुर, गुड़गांव, गुड़गांव (सोहना रोड), होशियारपुर, मोहाली, चंडीमंदिर, इलाहाबाद, गाजियाबाद (हिंडन), पठानकोट, जोधपुर, लुधियाना, रोपड़, तरणतारन/पट्टी, कोलकाता, दानापुर (पटना), खड़की (पुणे), लोहगांव (पुणे), पालमपुर, बरेली, कोल्हापुर, योल, विशाखापत्तनम, जयपुर, गुंटूर, बैरकपुर, चेन्नई, गोरखपुर, पटियाला, नोएडा, भोपाल, कोच्चि, वेल्लोर और रांची की क्लिनिक में की जाएगी। इस फैसले से इन शहरों​​ में पूर्व सैन्यकर्मियों और उनके आश्रितों के लिए रात के दौरान भी तत्काल चिकित्सा की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। 
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआंध्र प्रदेश में खदान विस्फोट में मारे गए मजदूरों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की सहायता का एलान
    Next Article महाराष्ट्र: लॉकडाउन के बावजूद बाजारों में लोगों की भारी भीड़, कोरोना नियमों का हो रहा उल्लंघन
    sonu kumar

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version