Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कोविड संकट: विदेशों से आई मदद देशभर में बांट रही वायुसेना
    Breaking News

    कोविड संकट: विदेशों से आई मदद देशभर में बांट रही वायुसेना

    azad sipahiBy azad sipahiMay 10, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     सहायता के तौर पर विदेशों को मिली चिकित्सा सामग्री देश भर के एम्स को भेजी गई 
    दिल्ली के सफदरजंग, लेडी हार्डिंग और आईटीबीपी, डीआरडीओ को भी मिली राहत  
    नई दिल्ली। कोविड संकट के समय विदेशों से मिल रही मदद को देशभर में बांटने के लिए भी वायुसेना और नौसेना को लगाया गया है। अंतरराष्ट्रीय सहायता के तौर पर मिली चिकित्सा सामग्री देशभर के एम्स, दिल्ली के सफदरजंग, लेडी हार्डिंग अस्पताल और आईटीबीपी, डीआरडीओ के कोविड केयर सेंटरों को दी गई है। अबतक देश के अस्पतालों को 4468 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर्स, 13 ऑक्सीजन संयंत्र, 3417 ऑक्सीजन सिलेंडर, 3921 वेंटिलेटर और 3 लाख रेमेडिसविर इंजेक्शन वितरित किए गए हैं।
    विदेशों से लगातार मिल रही सहायता सामग्री का वितरण करने और भारतीय मिशनों से संपर्क करने के लिए विदेश मंत्रालय का कोविड सेल 24 घंटे काम कर रहा है। सहायता सामग्री के शीघ्र वितरण को सुचारू करने के लिए एक तंत्र (एसओपी) स्थापित किया गया है।अबतक 3,000 टन से अधिक 11,000 वस्तुओं को देशभर में बांटने के लिए भारतीय वायु सेना के विमानों और भारतीय नौसेना के जहाजों को लगाया गया है, जो परिवहन सामग्री में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पूरी प्रक्रिया को समन्वित करने के लिए एक समूह बनाया गया है। इसमें विदेश मंत्रालय के दो वरिष्ठ अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्रालय के दो संयुक्त सचिव, सीमा शुल्क के मुख्य आयुक्त, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के एक तकनीकी सलाहकार, भारतीय रेडक्रॉस के महासचिव शामिल हैं।
    विदेशी सहायता के रूप में पहली उड़ान यूके से 27 अप्रैल को आई थी। ब्रिटेन से आये लगभग 80 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर्स डीआरडीओ के पटना स्थित अस्पताल, 100-100 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर्स दिल्ली और अहमदाबाद में डीआरडीओ के कोविड केयर सेंटरों को भेजे गए हैं। इसके अलावा 120 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर्स दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और 50-50 वेंटिलेटर दिल्ली के लिए राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) और सफदरजंग को दिए गए हैं। गोवा, बिहार, यूपी, झारखंड जैसे राज्यों को भी ब्रिटेन से आये ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर्स भेजे गए हैं। इसी तरह ऑस्ट्रेलिया से मिले 43 आक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर्स पश्चिम बंगाल में पहुंचाए गए हैं जबकि 1,566 वेंटिलेटर ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम और बिहार में वितरित किए गए हैं। बहरीन से आए दो तरल ऑक्सीजन कंटेनर डीआरडीओ को दिए गए हैं।
     
    फ्रांस ने सहायता के रूप में भारत को 200 सिरिंज पंप, 500 मशीन फिल्टर, 500 एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर, 28 वेंटिलेटर भेजे थे। यह सभी सामग्री दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज को दी गई है। जर्मनी ने 120 वेंटिलेटर भेजे जिनमें से 40 दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल, 45 दिल्ली में आरएमएल और 35 एम्स, झज्जर भेजे गए हैं। आयरलैंड से मिली सहायता सामग्री पटना, रायबरेली, चंडीगढ़, ऋषिकेश, जोधपुर, भोपाल, दिल्ली, झज्जर और कई पूर्वोत्तर राज्यों के एम्स में दी गई है। इटली से आया एक ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र और 20 वेंटिलेटर आईटीबीपी के ग्रेटर नोएडा अस्पताल को दिए गए हैं। 48 घंटों के भीतर स्थापित किये गए इस अस्पताल का उद्घाटन भारत में इटली के राजदूत विन्सेन्ज़ो डी लुका ने किया था। इस केंद्र में भर्ती किए गए कोविड रोगियों को यह उत्पादन संयंत्र एक समय में 100 से अधिक बेडों पर ऑक्सीजन की आपूर्ति करेगा।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट, 3,754 नई मौतों के साथ 24 घंटे में आये इतने मामले
    Next Article ममता कैबिनेट का विस्तारः 43 मंत्रियों ने ली शपथ
    azad sipahi

      Related Posts

      तृणमूल सांसद काकाेली घोष ने कल्याण बनर्जी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

      May 28, 2026

      असम विधानसभा में पारित हुआ यूसीसी विधेयक, देश का तीसरा राज्य बना असम

      May 27, 2026

      पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने ओडिशा से तृणमूल विधायक दिलीप मंडल को गिरफ्तार किया

      May 27, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • तृणमूल सांसद काकाेली घोष ने कल्याण बनर्जी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र
      • नेपाल का ‘जेन जी’ आंदोलन: सुशासन की आड़ में संसद फूंकने की थी बड़ी साजिश, मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा!
      • ईदगाहों व मस्जिदों में अदा की गई बकरीद की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ
      • कोयला वर्चस्व को लेकर दो गुटों में गैंगवार, फायरिंग में तीन घायल
      • रामपुर गोलीकांड के पीड़ितों से मिले पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version