Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»सनी लियोनी ने ऐसे की बॉलीवुड में एंट्री
    बॉलीवुड

    सनी लियोनी ने ऐसे की बॉलीवुड में एंट्री

    sonu kumarBy sonu kumarMay 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    बॉलीवुड फिल्मों और गानों में अपनी बोल्डनेस की वजह से हमेशा सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री सनी लियोनी आज मनोरंजन जगत का एक बड़ा नाम बन चुकी हैं।कनाडा के सार्निया ओंटेरियो में 13 मई,1981 को जन्मी सनी लियोनी का असली नाम करणजीत कौर वोहरा है। एक सिख पंजाबी परिवार में जन्मी सनी के पिता तिब्बत में जन्मे और दिल्ली में पले बढ़े थे। उनकी माँ नहान नाम के सिरमौर, हिमाचल प्रदेश के एक छोटे-से गाँव से थी। बचपन से ही वह काफ़ी चुस्त थीं और लड़कों के साथ हॉकी खेलती थीं।वो आइस स्केटिंग करना पसंद करती थीं।नके परिवार ने सनी का दाखिला कैथलिक स्‍कूल में करायाा ऐसा इसलिए हुआ क्‍योंकि वे सोचते थे कि पब्लिक स्‍कूल में जाना सनी के लिए सुरक्षित नहीं है।
    सनी ने महज 15 साल की उम्र में जर्मन बेकरी में अपनी पहली नौकरी की थी। 19 साल की उम्र में सनी ने पोर्न इंडस्ट्री में कदम रखा और जल्द ही पोर्न इंडस्ट्री की क्वीन बन गईं। साल 2011 में सनी ने अपने बॉयफ्रेंड और अभिनेता डेनियल वेबर से शादी कर ली। साल 2011 में सनी कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का हिस्सा बनीं। इस शो में एक दिन फिल्ममेकर महेश भट्ट भी पहुंचे, जहां उनकी नजर सनी पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने सनी को अपनी फिल्म के लिए रोल ऑफर किया। साल 2012 में सनी ने फिल्म ‘जिस्म 2 ‘ से बॉलीवुड में कदम रखा। हालांकि फिल्म सफल नहीं हो पाई, लेकिन सनी के अभिनय को काफी पसंद किया गया। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं जिनमें जैकपोट, रागिनी एमएमएस, मस्तीजादे, वन नाइट स्टैंड आदि शामिल हैं। इसके अलावा सनी ने कई बॉलीवुड फिल्मों में अपने आइटम नंबर से दर्शकों का दिल जीता।
    सनी ने हिंदी के अलावा तमिल,तेलुगु, कन्नड़ आदि भाषाओं की फिल्मों में भी अभिनय किया। सनी और डेनियल ने 2017 में निशा कौर बेवर को गोद लिया था। उसके बाद मार्च 2018 सनी सरोगेसी के जरिए दो बेटों अशर सिंह बेबर और नोआ सिंह बेबर की मां बनी। आज सनी अपने परिवार के साथ एक खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी में कम समय में नाम और शोहरत दोनों कमाया और दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई। फिलहाल सनी अपने परिवार के साथ अमेरिका में हैं। वह जल्द ही फिल्म ‘कोका कोला’,’हेलेन’ और ‘द बैटल ऑफ़ भीमा कोरेगांव  में नजर आयेंगी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, मरने वालों की तादाद में हुआ इजाफा
    Next Article SC के फैसले को शिवसेना ने बताया सही, राउत बोले- NTF को करनी होगी कड़ी मेहनत
    sonu kumar

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल

      June 10, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार

      June 10, 2025

      ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version