Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»असम ग्रेनेड हमले में 2 की मौत, गृह मंत्री अमित शाह ने CM हिमंत बिस्व सरमा से की बात
    Top Story

    असम ग्रेनेड हमले में 2 की मौत, गृह मंत्री अमित शाह ने CM हिमंत बिस्व सरमा से की बात

    sonu kumarBy sonu kumarMay 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    असम के तिनसुकिया जिले के डिगबोई स्थित ऑयल टाउनशिप में शुक्रवार को ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ. इस ब्लास्ट में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर दो हो गई है. एक और घायल शख्स ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना को लेकर असम के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा से बात की.

    मुख्यमंत्री सरमा ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि तिनसुकिया जिले में तिंगरई बाजारा में ग्रेनेड विस्फोट के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें फोन किया था. शाह ने हमले में मारे गए दोनों लोगों के परिवार के प्रति संवेदना जताई है.

    उन्होंने कहा कि मैंने गृह मंत्री को मामले की जानकारी दी और बताया कि असम पुलिस को हमले को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई करते हुए उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि धमाके पीछे साजिशकर्ता कौन है?

    हिमंत बिस्व सरमा ने हमले की निंदा की है और प्रदेश के डीजीपी को निर्देशित करते हुए कहा कि इस वारदात के दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की जाए.

    10 मई को सीएम पद की ली शपथ

    असम के नए मुख्यमंत्री के रूप में सोमवार (10 मई) को हिमंत बिस्व सरमा ने शपथ ली. लगातार दूसरी बार सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी ने इस बार अपना मुख्यमंत्री बदल दिया है और सर्वानंद सोनोवाल की जगह हिमंत बिस्व सरमा को मौका दिया है. मंगलवार को नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होनी है. लेकिन शपथ लेने के बाद सोमवार को ही हिमंत बिस्व सरमा ने बड़ा ऐलान कर दिया.

    हिमंत ने कहा है कि उनकी सरकार चुनाव में किए गए सभी वादों को पूरा करेगी, जिसमें लव जिहाद-लैंड जिहाद के खिलाफ कानून लाने की बात भी शामिल है. शपथ लेने के बाद हिमंत बिस्व सरमा ने एनआरसी को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बॉर्डर से सटे जिलों में 20 फीसदी और अन्य जिलों में 10 फीसदी री-वेरिफिकेशन की पक्षधर है और इसी की मांग करेगी.

    बता दें, असम में चुनाव नतीजे आने के एक हफ्ते तक बीजेपी में मुख्यमंत्री पद को लेकर मंथन चलता रहा. लेकिन रविवार को हिमंत बिस्व सरमा के नाम पर मुहर लगी, सोमवार को उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ भी ले ली.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर के रेट
    Next Article गुजरात में कहर बरपा सकता है चक्रवात तूफान, 175 KM प्रति घंटा होगी रफ्तार
    sonu kumar

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version