Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»Triple Lockdown: संक्रमण रोकने के लिए इस प्रदेश में लगाया गया ट्रिपल लॉकडाउन, जानिए क्या होता है यह
    Top Story

    Triple Lockdown: संक्रमण रोकने के लिए इस प्रदेश में लगाया गया ट्रिपल लॉकडाउन, जानिए क्या होता है यह

    shivam kumarBy shivam kumarMay 15, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    केरल के 4 जिलों में पिनाराई विजयन सरकार ने ट्रिपल लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। तिरुवनंतपुरम, त्रिशूर, एर्नाकुलम और मलप्पुरम में कोरोना के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। इसके साथ ही सरकार ने मौजूदा लॉकडाउन को 23 मई तक बढ़ा दिया है। पहले यहां 16 मई तक लॉकडाउन लगाया गया था। पिछले 24 घंटों में केरल में कोरोना के 34,694 नए मामले मिले हैं। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 20,55,528 तक पहुंच चुकी है। वहीं, 93 लोगों की मौत से कुल मौत का आंकड़ा 6,243 पर पहुंच गया है।

    केरल के तिरुवनंतपुरम, त्रिशूर, एर्नाकुलम और मलप्पुरम में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले आ रहे हैं। 15 मई के दिन तिरुवनंतपुरम में कोरोना के सबसे ज्यादा 4,567 नए मामले मिले हैं। वहीं इसके बाद मलप्पुरम में 3,997, एर्नाकुलम में 3,855 और त्रिशूर में 3,162 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। यहां का पॉजिटिविटी रेट 26.41 फीसदी है।

    क्या है ट्रिपल लॉकडाउन (Triple Lockdown), यह सामान्य लॉकडाउन से कैसे अलग है

    ट्रिपल लॉकडाउन में तीन स्तर पर लोगों को घरों से बाहर निकलने से मना किया जाता है और इसकी सख्त निगरानी की जाती है। पुलिसकर्मी मोटरसाइकल से गश्त लगाते हैं, ड्रोन के जरिए भी निगरानी की जाती है। इसके साथ ही पुलिस लोगों की मंजूरी से मोबाइल एप का भी इस्तेमाल करती है, जिसके जरिए लोगों की मूवमेंट पर नजर रखी जाती है और GPS की मदद से उसकी लोकेशन देखी जाती है।

    लॉक-1

    लॉक 1 में लोगों की आवाजाही बंद कर दी जाती है और उन्हें घर के अंदर रहने के लिए कहा जाता है। हालांकि, इस दौरान राशन, सब्जी और दवाइयों को दुकानदारों को आवाजाही की छूट रहती है। जरूरी सामान के लिए लोग हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके सामान मंगा सकते हैं। जो लोग बाहर निकलते हैं उनके पास आधिकारिक दस्तावेज होना चाहिए, जिसमें स्पष्ट लिखा हो कि उनका बाहर निकलना क्यों जरूरी है। यह कागज देखने के बाद ही पुलिस उन्हें बाहर जाने की अनुमति देती है। जो लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करते हैं उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाता है और आर्थिक जुर्माना भी लगाया जाता है।

    लॉक- 2

    लॉक 2 सभी जगहों पर नहीं लगाया जाता है। जिन इलाकों में कोरोना के मामले बहुत ज्यादा आ रहे हैं। सिर्फ वहीं लॉक-2 लगाया जाता है। जो बी लोग इसका उल्लंघन करते हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी जाती है।

    लॉक-3

    लॉक 3 के तहत कोरोना मरीजों के घर में लगातार निगरानी रखी जाती है। पुलिस अफसर यह सुनिश्चित करते हैं के कोरोना पॉजिटिव लोग और उनके परिवार का कोई सदस्य घर से बाहर न निकले क्योंकि ये लोग ज्यादा आसानी से कोरोना फैला सकते हैं।

    ट्रिपल लॉकडाउन का प्रयोग सबसे पहले कसरागोद जिले में साल 2020 में किया गया था। इसकी वजह से वहां तीन सप्ताह में कोरोना के मामलों में 94 फीसदी तक की कमी आई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपश्चिम बंगाल में कल से 30 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन, सुबह 7 से 10 बजे तक खुलेंगी दुकानें
    Next Article कोरोना की स्थिति और देश में टीकाकरण को लेकर पीएम ने की उच्च स्तरीय बैठक
    shivam kumar

      Related Posts

      धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से परे छठ महापर्व, मुस्लिम, सिख और बौद्ध समुदाय के लोग भी बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा

      November 15, 2026

      नाबालिग आदिवासी बच्ची से कथित दुष्कर्म मामला: विधायक को लेकर NCST सख्त, डॉ. आशा लकड़ा बोलीं- आयोग जारी करेगा नोटिस

      November 15, 2026

      खूंटी के बिरसा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया नमन

      November 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अमेरिका-चीन में घटी शराब की खपत, भारत में 10% बढ़ोतरी; देश में 7 करोड़ लोग नशे की गिरफ्त में
      • धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से परे छठ महापर्व, मुस्लिम, सिख और बौद्ध समुदाय के लोग भी बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा
      • हरियाणा के नूंह में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, दो की मौत और एक घायल, 7 गोवंश बरामद
      • नाबालिग आदिवासी बच्ची से कथित दुष्कर्म मामला: विधायक को लेकर NCST सख्त, डॉ. आशा लकड़ा बोलीं- आयोग जारी करेगा नोटिस
      • खूंटी के बिरसा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया नमन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version