Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पिछले 34 दिन में सबसे कम कोरोना के केस , 24 घंटे में 2.59 लाख संक्रमित, लेकिन मौतों का आंकड़ा फिर 4000 के पार
    Breaking News

    पिछले 34 दिन में सबसे कम कोरोना के केस , 24 घंटे में 2.59 लाख संक्रमित, लेकिन मौतों का आंकड़ा फिर 4000 के पार

    sonu kumarBy sonu kumarMay 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ धीरे-धीरे गिरने लगा है। बीते 24 घंटों में 2.59 लाख नए मामलों की पहचान हुई है। जबकि 3.57 लाख मरीज ठीक हुए हैं। वहीं कोविड से मरने वालों का आंकड़ा 4 हजार के पार हो गया है। गुरुवार को कोरोना वायरस के कारण 4,208 मरीजों की मौत हुई। इस तरह सक्रिय मामले यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1.02 की कमी हुई है। सबसे बड़ी राहत की खबर यह है कि पिछले 8 दिन से नए मामलों के मुकाबले स्वस्थ होने वाले मामलों का आंकड़ा ज्यादा बना हुआ है। इससे एक्टिव केसों में लगातार कमी आ रही है।

    बता दें कि कोरोना महामारी से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों महाराष्ट्र, दिल्ली, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश में भी अब नए मामलों में कमी देखी जा रही है। हालांकि इन राज्यों में आंशिक या पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू है। देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

    वहीं देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवित्त वर्ष 2020-21 के लिए आयकर रिटर्न जमा करने की समय सीमा दो महीने बढ़ाई
    Next Article इजराइल-फिलिस्तीनः आखिर गाजा पट्टी में थमा संघर्ष, युद्ध विराम लागू
    sonu kumar

      Related Posts

      सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

      August 14, 2025

      कर्नाटक में कांग्रेस विधायक सतीश सैल के आवास पर इडी का छापा

      August 13, 2025

      उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रोडवेज बस और ट्रक में सीधी टक्कर, पांच की मौत

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस
      • सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
      • हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
      • स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
      • जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version