Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»​मुंबई तट पर डूबे जहाज के 60 शव मिले, 15 कर्मचारी अभी लापता
    Breaking News

    ​मुंबई तट पर डूबे जहाज के 60 शव मिले, 15 कर्मचारी अभी लापता

    azad sipahiBy azad sipahiMay 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    – नौसेना ने पानी के भीतर खोज करने के लिए विशेष डाइविंग दल को भेजा
    – दो और जहाजों को भेजकर 6ठवें दिन और तेज किया गया रेस्क्यू ऑपरेशन 
    नई दिल्ली। भारत के पश्चिमी तट पर चक्रवात तूफान ताउते के दौरान समुद्री लहरों में फंसकर एफकॉन्स कंपनी के जहाज बार्ज पी-305 के डूबने के बाद अबतक 60 शव बरा​​मद किये जा चुके हैं। हालांकि अभी तक लापता 15 कर्मचारियों की तलाश में नौसेना ने 6 ठवें दिन  रेस्क्यू ऑपरेशन और तेज कर दिया है। मुंबई से दो जहाजों के साथ पानी के भीतर खोज करने के लिए विशेष डाइविंग दल को शनिवार की सुबह रवाना किया गया है।
    अरब सागर में उठे ताउते तूफान में 17 मई को बांबे हाई के पास तेल उत्खनन के काम में लगा एफकॉन्स कंपनी का बार्ज पी-305 समुद्र में बह गया था। ओएनजीसी ने शुरू में कहा था कि बार्ज पर 273 कर्मचारी सवार थे लेकिन बाद में संख्या को संशोधित करके 261 कर दिया गया। बार्ज पी-305 डूबने के बाद अबतक 60 शव बरामद किये जा चुके हैं, जबकि अभी भी 15 कर्मचारी लापता हैं। बचाए गए सभी 186 कर्मचारी 20 मई की देर रात मुंबई बंदरगाह पर लाये जा चुके हैं।
     
    भारतीय नौसेना के जहाज एवं विमान अभी भी मुंबई से 35 मील दूर डूबे बार्ज पी-305 जहाज के लापता चालक दल के 15 सदस्यों​​ का पता लगाने के लिए खोजबीन और बचाव (एसएआर) अभियान छठे दिन भी चला रहे हैं। इस खोजबीन व बचाव अभियान में आईएनएस कोच्चि, कोलकाता, ब्यास, बेतवा, तेग, पी-8आई समुद्री निगरानी विमान, चेतक, एएलएच और सीकिंग हेलीकॉप्टर भी शामिल हैं। नौसेना ने 6वें दिन रेस्क्यू ऑपरेशन और तेज कर दिया है। नौसेना ने विशेष टीमों और उपकरणों का उपयोग करके सर्वेक्षण जहाज के जरिये पानी के भीतर खोज की योजना बनाई है। यह टीमें समुद्र में डूबे  बार्ज ​पी-305 और टग वरप्रदा के मलबे का पता लगाएंगी।
    नौसेना प्रवक्ता के अनुसार बार्ज पी-305 और टग वरप्रदा की तलाश में चल रहे राहत एवं बचाव कार्य का संचालन बढ़ाने के लिए आईएनएस मकर (सोनार के साथ) और आईएनएस तरासा पर विशेष डाइविंग दल को आज सुबह मुंबई से रवाना किया गया है। नौसेना के गोताखोरों की यह टीम पानी के भीतर जाकर मलबा ढूंढने के अलावा लापता 15 कर्मचारियों की खोज करेगी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवैक्सीन संकट पर SII का बयान- केंद्र ने बिना टीकों की उपलब्धता जाने बड़े पैमाने पर टीकाकरण की दी मंजूरी
    Next Article ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले 19 एथलीटों को कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक मिली- आईओए
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version