Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»माता-पिता गंवाने वाले बच्चों की परवरिश का जिम्मा उठाएगी भाजपा: नड्डा
    Breaking News

    माता-पिता गंवाने वाले बच्चों की परवरिश का जिम्मा उठाएगी भाजपा: नड्डा

    azad sipahiBy azad sipahiMay 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    -मोदी सरकार के सात वर्ष पूरे होने के अवसर पर 30 मई को नहीं होगा कोई जश्न 
    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोरोना महामारी में माता-पिता को खोने वाले अनाथ बच्चों की परवरिश और देखभाल का जिम्मा उठाएगी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नरेंद्र मोदी सरकार के सात वर्ष पूरे होने (30 मई) के सिलसिले में पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिख कर कहा है कि अनाथ बच्चों और जरूरतमंद परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए वे जल्द से जल्द व्यापक योजना तैयार करें।
    उन्होंने कहा कि अनेक ऐसे बच्चे हैं जिन्होंने इस महामारी में अपने माता-पिता को खो दिया है। ऐसे बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखने की दिशा में कदम उठाना हमारा सामाजिक कर्तव्य और दायित्व है। नड्डा ने मुख्यमंत्रियों से कहा है कि वे अपने राज्यों की परिस्थितियों और आवश्यकताओं के अनुसार योजना तैयार करें। केंद्रीय स्तर पर पार्टी की ओर से राज्यों के लिये विशेष दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
    भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि असहाय बच्चों और बेसहारा परिवारों की देखभाल सम्बंधी योजना को 30 मई से लागू कर दिया जाए। इसी दिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार अपने सात वर्ष पूरे कर रही है। नड्डा ने पार्टी इकाइयों से कहा है कि कोरोना महामारी के मद्देनजर 30 मई को कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाए। इस दिवस को सेवा कार्यों के आयोजन के जरिए मनाया जाए। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना महामारी एक शताब्दी के दौरान आई सबसे बड़ी त्रासदी है। इससे उबरने के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है तथा इस काम में भाजपा पूरी तरह से समर्पित है।
    उल्लेखनीय है कि महामारी में अनेक बच्चों ने अपने माता-पिता व अभिभावकों को गंवाया है। चिकित्सकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ऐसे अनाथ बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता व्यक्त की है। ऐसी रिपोर्ट भी है कि धर्मांतरण में लगी कुछ विदेशी संस्थाएं अनाथ बच्चों और बेसहारा परिवारों की मजबूरी का फायदा उठाने की फिराक में हैं। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सरकार और समाज से आग्रह किया है कि वह बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए आगे आएं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदुबई में Mary Kom की फ्लाइट 45 मिनट तक आसमान में लगाती रही चक्कर, 31 मुक्केबाज थे सवार
    Next Article 18 प्लस की स्लॉट बुकिंग शुरू, 27 मई तक का मिल रहा समय
    azad sipahi

      Related Posts

      “जीवन के सबसे कठिन दिनों से गुजर रहा हूं”, पिता की याद में हेमंत सोरेन ने शेयर की भावुक पोस्ट

      August 5, 2025

      झारखंड में बारिश के बाद बढ़ी गर्मी और उमस

      August 5, 2025

      राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने गंगा राम अस्पताल में शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी

      August 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बीएसईबी ने 9वीं कक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की
      • “जीवन के सबसे कठिन दिनों से गुजर रहा हूं”, पिता की याद में हेमंत सोरेन ने शेयर की भावुक पोस्ट
      • झारखंड में बारिश के बाद बढ़ी गर्मी और उमस
      • राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने गंगा राम अस्पताल में शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी
      • शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे राहुल और खरगे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version