Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ऑक्सीजन संकट और चक्रवात ‘यास’ से मुकाबले में जुटीं वायुसेना और नौसेना
    Breaking News

    ऑक्सीजन संकट और चक्रवात ‘यास’ से मुकाबले में जुटीं वायुसेना और नौसेना

    shivam kumarBy shivam kumarMay 23, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     वायुसेना और नौसेना देश को ऑक्सीजन के संकट से उबारने के साथ ही आने वाले चक्रवात ‘यास’ से मुकाबला करने की भी तैयारियां कर रही हैं। दोनों सेनाओं ने अपने-अपने विमानों और जहाजों के साथ बचाव एवं राहत दलों को भी तैनात किया है। एनडीआरएफ ने 65 टीमें उपलब्ध कराईं हैं और 20 टीमों को रिजर्व में तैयार रखा है जिन्हें वायुसेना ने एयरलिफ्ट करके चक्रवात से प्रभावित होने वाले संभावित तटीय क्षेत्रों में पहुंचा दिया है।
     
    वायुसेना ने पटना और वाराणसी से पांच सी-130 परिवहन विमानों के जरिये एनडीआरएफ​ के ​21 टन राहत एवं बचाव उपकरण कोलकाता के तट पर पहुंचा दिए हैं। इसी तरह 334 ​​एनडीआरएफ कर्मियों को अरक्कोनम ​(तमिलनाडु)​से पोर्ट ब्लेयर तक एयरलिफ्ट किया है। ​वायुसेना ने चक्रवात ​ताउते के दौरान 21 मई से ​अब तक ​606 कर्मियों और एनडीआरएफ​​​ के 57 टन भार को एयरलिफ्ट किया है​​​​।​ वायुसेना ने एक सी-17, ​03 सी-130 और ​02 एएन-32 परिवहन विमानों के जरिये ​​जामनगर ​(गुजरात) ​से ​​​एनडीआरएफ के ​जवानों और​ उनके सामान को ​​​भुवनेश्वर और कोलकाता तक​ पहुंचाया है।​ इसके अलावा जामनगर से ​ही ​​भुवनेश्वर और कोलकाता​ के लिए ​03 सी-130 और ​एक आईएल-76 ​विमानों से ​एनडीआरएफ​ कर्मियों को ​एयरलिफ्ट ​किया है​​।​ ​​वायुसेना ने​ ​चक्रवाती तूफान ​ताउते से मुकाबला करने के लिए ​भी प्रायद्वीपीय भारत में 16 परिवहन विमानों और 18 हेलीकॉप्टरों को ​तैनात किया था।​ 
     
    इसके अलावा देश को ऑक्सीजन संकट से उबारने के लिए वायुसेना ने 20 मई तक देश-विदेश की 1326 से ज्यादा उड़ानें भरी हैं​​​।​ इनमें 151 उड़ानें अंतरराष्ट्रीय और 1175 ​उड़ानें घरेलू हैं​​​।​​ वायुसेना के परिवहन विमानों ने 715 घंटे अंतरराष्ट्रीय​ उड़ानों और 1668 घंटे घरेलू उड़ानों के दौरान ​आसमान में गुजारे हैं​।​​ वायुसेना ने अब तक सिंगापुर, थाईलैंड, दुबई, फ्रैंकफर्ट, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, यूएई, इजराइल, फ्रांस, बेल्जियम देशों तक उड़ानें भरी हैं​​।​ ​इस दौरान 12,170 टन ऑक्सीजन टैंकरों, क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनरों, ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर्स, वेंटिलेटर, दवाओं और आवश्यक कोविड​-​19 चिकित्सा उपकरणों को एयरलिफ्ट ​किया है​​​।​ ​​​इसमें ​1,422 टन विदेशों से और 10,748 टन भार घरेलू उड़ानों में ढोया है​।​​
    नौसेना ने भी ​चक्रवात ‘यास’ से मुकाबला करने​ के लिए ​अपने तीन जहाजों, बाढ़ राहत, गोताखोरी टीमों को पहले ही तैनात कर दिया है। ​नौसेना चक्रवाती तूफा​नों की आवाजाही पर करीब से नजर रखे हुए है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा क्षेत्र में पूर्वी नौसेना कमान और नौसेना के प्रभारी अधिका​री जरूरत पड़ने पर तटीय क्षेत्र में सहायता प्रदान करने के लिए राज्य प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है। आठ बाढ़ राहत दल और चार गोताखोर दल ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तैनात कर दिए गए हैं। ​दोनों ही तटों पर मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) के लिए चार जहाज गोताखोरी और चिकित्सा टीमों के साथ स्टैंडबाय पर हैं। प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने, हताहतों को निकालने और आवश्यकतानुसार राहत सामग्री हवा में गिराने के लिए नौसेना के विमानों को नौसेना वायु स्टेशनों विशाखापत्तनम में आईएनएस देगा और चेन्नई के पास आईएनएस राजाली में तैयार रखा गया है​​।​ 
    इसके अलावा नौसेना के जहाज देश को ऑक्सीजन के संकट से भी उबारने में लगे हैं​।​​ ऑपरेशन ‘समुद्र सेतु​-​II’ के हिस्से के रूप में​ आईएनएस ​त्रिकंद ​आज ही 20 ​मीट्रिक टन के दो लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन कंटेनर और 100 ऑक्सीजन सिलेंडर​ कुवैत से लेकर मुंबई ​पहुंचा है​।​ इसी तरह आईएनएस जलाश्व ​​सिंगापुर और ब्रुनेई से​ लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन ​(​एलएमओ​​)​ की सबसे बड़ी खेप ​लेकर भारत लौटा है।​ इसमें 300 मीट्रिक टन ​​एलएमओ और ​3600 से अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर​ हैं​।​ इसके अलावा लाई गई कोविड-19 मेडिकल ​सामग्री में वेंटिलेटर और खाली क्रायोजेनिक कंटेनर भी शामिल हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशवों की तस्वीरें देख देश-दुनिया दुखी, इसकी ज़िम्मेदारी सामूहिक नहीं, सिर्फ़ केंद्र सरकार की: राहुल गांधी
    Next Article मुंबई में आज किसी को नहीं लगी कोरोना वैक्सीन, बंद रहे टीकाकरण सेंटर
    shivam kumar

      Related Posts

      अमेरिका-चीन में घटी शराब की खपत, भारत में 10% बढ़ोतरी; देश में 7 करोड़ लोग नशे की गिरफ्त में

      November 15, 2026

      धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से परे छठ महापर्व, मुस्लिम, सिख और बौद्ध समुदाय के लोग भी बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा

      November 15, 2026

      हरियाणा के नूंह में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, दो की मौत और एक घायल, 7 गोवंश बरामद

      November 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अमेरिका-चीन में घटी शराब की खपत, भारत में 10% बढ़ोतरी; देश में 7 करोड़ लोग नशे की गिरफ्त में
      • धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से परे छठ महापर्व, मुस्लिम, सिख और बौद्ध समुदाय के लोग भी बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा
      • हरियाणा के नूंह में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, दो की मौत और एक घायल, 7 गोवंश बरामद
      • नाबालिग आदिवासी बच्ची से कथित दुष्कर्म मामला: विधायक को लेकर NCST सख्त, डॉ. आशा लकड़ा बोलीं- आयोग जारी करेगा नोटिस
      • खूंटी के बिरसा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया नमन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version