Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पूर्वी तट पर ‘यास’ की लैंडफाल प्रक्रिया शुरू होते ही नौसेना चौकन्नी
    Breaking News

    पूर्वी तट पर ‘यास’ की लैंडफाल प्रक्रिया शुरू होते ही नौसेना चौकन्नी

    azad sipahiBy azad sipahiMay 26, 2021Updated:May 26, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    ​- पूर्वी तट पर बचाव और राहत संचालन के लिए आईएनएस चिल्का तैनात
    – नौसेना का कंट्रोल रूम जहाजों की आवाजाही पर रख रहा है निगरानी 
     
    नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘यास’ की लैंडफाल प्रक्रिया शुरू होते ही ​भारतीय नौसेना की निगाहें पूर्वी तट पर और पैनी हो गईं हैं। बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान के बुधवार दोपहर तक बद्रक और बालासोर जिलों के बीच से गुजरने की संभावना है​​। लैंडफाल वाले इलाके में 130 से 140 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल रही है। लैंडफाल की यह प्रक्रिया तीन-चार घंटे तक चलेगी। पूर्वी तट पर बचाव और राहत संचालन के लिए नौसेना ने अपने जहाज आईएनएस चिल्का को तैनात किया है।
     
    नौसेना प्रवक्ता के अनुसार खुर्दा में आईएनएस चिल्का ने मुख्यालय पूर्वी नौसेना कमान विशाखापत्तनम के सहयोग से राज्य सरकार की एजेंसियों के साथ निकट संपर्क में बचाव और राहत कार्यों के समन्वय के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था की है। इसके लिए 24×7 चक्रवात निगरानी दल का गठन किया गया है जो 24 मई से कार्य कर रहा है। राज्य के अधिकारियों के परामर्श से तत्काल तैनाती के लिए हजारों लोगों के लिए मिश्रित राहत सामग्री और सामुदायिक रसोई तैयार की जा रही है। नौसेना के ओडिशा में बनाये गए संचालन कक्ष के प्रभारी अधिकारी गोपालपुर, पारादीप और दमारा बंदरगाहों पर अधिकारियों के समन्वय से तट के किनारे जहाजों की आवाजाही की निगरानी कर रहे हैं। नौसेना और नागरिक अधिकारियों के साथ निरंतर संचार बनाए रखने के लिए आईएनएस चिल्का से लगातार संपर्क किया जा रहा है।
     
    पश्चिम बंगाल में सेना की पूर्वी कमान तैयार 
    भारतीय सेना की पूर्वी कमान चक्रवात ‘यास’ को देखते हुए पश्चिम बंगाल में राहत एवं बचाव कार्यों की अगुआई कर रही है। सेना के कॉलम की तैनाती पश्चिम बंगाल सरकार के साथ करीबी समन्वय में की गई है। कुल सत्रह एकीकृत चक्रवात राहत कॉलम तैनात किए गए हैं, जिनमें संबद्ध उपकरणों और फुलाए जा सकने वाली नौकाओं के साथ विशेष कर्मी शामिल हैं। पुरुलिया, झारग्राम, बीरभूम, बर्धमान, पश्चिम मिदनापुर, हावड़ा, हुगली, नादिया, उत्तर और दक्षिण 24 परगना में कॉलम तैनात किए गए हैं। पश्चिम बंगाल में सेना के नौ चक्रवात राहत कॉलम भी कोलकाता में स्टैंडबाय पर रखे गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर इनकी पुनः तैनाती की जा सके। यह दल स्थानीय ज़िला प्रशासन की आवश्यतानुसार बाढ़ में घिरे और फंसे लोगों को निकालने, चिकित्सकीय सहायता देने, तूफान के बाद सड़क मार्ग ख़ाली करने, पेड़ काटने तथा राहत सामग्री का वितरण करने के लिए तैयार हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसिंदरी धनबाद के सुबोध कुमार जयसवाल बने सीबीआई प्रमुख
    Next Article सलमान ने केआरके के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का मुकदमा
    azad sipahi

      Related Posts

      कोलकाता के टोपसिया स्थित तृणमूल के अस्थायी पार्टी कार्यालय पर लगा ताला

      June 17, 2026

      रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुई घटना

      June 17, 2026

      जमशेदपुर में हुई गोलीबारी की घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

      June 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कोलकाता के टोपसिया स्थित तृणमूल के अस्थायी पार्टी कार्यालय पर लगा ताला
      • रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुई घटना
      • जमशेदपुर में हुई गोलीबारी की घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
      • सड़क हादसे में महिला की मौत
      • भारतीय सेना की अनूठी पहल: रांची के नामकुम मिलिट्री हॉस्पिटल में ‘दृष्टि 2026’ का आगाज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version