Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बिकरू कांड: खुशी दुबे की रिहाई के लिए बीजेपी MLC ने CM योगी को लिखा पत्र, कहा- कोई आरोप तय नहीं हुआ
    Top Story

    बिकरू कांड: खुशी दुबे की रिहाई के लिए बीजेपी MLC ने CM योगी को लिखा पत्र, कहा- कोई आरोप तय नहीं हुआ

    sonu kumarBy sonu kumarJune 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बिकरू कांड के कुख्यात अपराधी विकास दुबे के शॉर्प शूटर रहे अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे की रिहाई का मामला तूल पकड़ने लगा है. पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं यूपी प्रभारी संजय सिंह ने खुशी की रिहाई की मांग की थी तो अब बीजेपी के ही एमएलसी उमेश द्विवेदी ने रिहाई के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखी है.

    पत्र में उमेश द्विवेदी ने लिखा कि 10 माह पूर्व बिकरू कांड में एक महिला खुशी दुबे की शादी 9 दिनों पहले ही हुई थी और उसे गिरफ्तार किया गया. आज 10 महीने बाद भी उसके ऊपर कोई आरोप तय नहीं हुआ है. इसके बावजूद भी उसे जेल की सलाखों में रहना पड़ रहा है. पत्र में आगे जिक्र करते हुए उमेश द्विवेदी ने लिखा कि खुशी दुबे का स्वास्थ्य ठीक नहीं है.

    खुशी गंभीर अवस्था में राजधानी लखनऊ के मेदांता अस्पताल में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही है. ऐसी स्थिति में उसका बेहतर इलाज किया जाए और यदि अब तक उसके ऊपर कोई आरोप सिद्ध नहीं हुआ है तो उसे रिहा कर दिया जाए.

    गौरतलब है कि बाराबंकी जेल में बंद खुशी दुबे की कुछ दिन पहले तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके चलते जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों ने तबीयत में सुधार ना होता देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया था.

    बता दें कि कानपुर स्थित बिकरू गांव में पिछले साल कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे ने सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी. पूरी वारदात को विकास दुबे ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर अंजाम दिया था. इसके बाद विकास दुबे के करीबी और शॉर्प शूटर अमर दुबे को पुलिस ने हमीरपुर में एनकाउंटर में ढेर कर दिया था.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगहलोत के सामने ही भिड़ गए दो मंत्री, नई मुसीबत में राजस्थान सरकार
    Next Article इजराइलः नेतन्याहू की विदाई तय, विपक्ष ने बनाया गठबंधन
    sonu kumar

      Related Posts

      श्रावणी मेला 2025 : देवघर प्रशासन ने जारी की प्रसाद सामग्री की दरें, अधिक वसूली पर होगी सख्त कार्रवाई

      July 3, 2025

      भारत-घाना संबंधों को मिली नई ऊंचाई, प्रधानमंत्री मोदी को वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया

      July 3, 2025

      पिछले तीन वर्षों में झारखंड में इस बार अधिक हो रही बारिश

      July 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • श्रावणी मेला 2025 : देवघर प्रशासन ने जारी की प्रसाद सामग्री की दरें, अधिक वसूली पर होगी सख्त कार्रवाई
      • राज्यपाल ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी ली
      • बिहार में इस बार का बड़ा सवाल: कौन बनेगा सिकंदर
      • भारत-घाना संबंधों को मिली नई ऊंचाई, प्रधानमंत्री मोदी को वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया
      • पिछले तीन वर्षों में झारखंड में इस बार अधिक हो रही बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version