Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तर प्रदेश»चार वर्ष में चार लाख युवाओं को दी सरकारी नौकरी – योगी आदित्यनाथ
    उत्तर प्रदेश

    चार वर्ष में चार लाख युवाओं को दी सरकारी नौकरी – योगी आदित्यनाथ

    sonu kumarBy sonu kumarJune 6, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    उत्तर प्रदेश सरकार ने चार वर्षों में चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। सभी चयन परीक्षाओं में नियमों का पूर्ण पालन करते हुए समयबद्ध ढंग से योग्य अभ्यर्थियों की भर्ती की गई। राज्य  सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं, नौजवानों आदि के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
    यह बातें रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में एक ओर प्रदेश की जनता को महामारी से बचाने का कार्य हो रहा है, तो दूसरी ओर रोजगार व आर्थिक विकास की गति संचालित हो रही है। प्रदेश में मिशन रोजगार के तहत बड़े पैमाने पर निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से विगत 04 वर्षों में लगभग 04 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराई गई हैं।
    योगी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए आगामी समय में भी पूरी तेजी से पारदर्शितापूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संचालित रखा जाएगा। मिशन रोजगार के तहत अधिक से अधिक युवाओं को नौकरी व स्वरोजगार से जोड़ा गया है। आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए समाज के गरीब और वंचित वर्गों के लोगों को भी आगे बढ़ाने का कार्य किया गया है।
    उधर, राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा सम्मिलित व्यायाम प्रशिक्षक एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी (सामान्य चयन) प्रतियोगात्मक परीक्षा-2018 के अन्तर्गत व्यायाम प्रशिक्षक के 28 तथा क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के 531 अभ्यर्थियों के चयन का अन्तिम चयन परिणाम घोषित कर दिया गया है।
    प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना कालखण्ड के दौरान विगत 16 अक्टूबर, 2020 को बेसिक शिक्षा परिषद के 31 हजार 277 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के 3 हजार 317 सहायक अध्यापकों को ऑनलाइन नियुक्ति पत्र/पदस्थापन आदेश निर्गत किए गए। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के 1 हजार 438 नवचयनित अवर अभियन्ताओं को नियुक्ति एवं पदस्थापन पत्र वितरित किए गए। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के लगभग 37 हजार नवचयनित सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के 3 हजार,209 नवचयनित नलकूप चालकों को नियुक्ति एवं पदस्थापन पत्र का वितरण किया गया।
    प्रवक्ता ने जानकारी दी कि, आयुष विभाग के नवचयनित 1 हजार, 065 आयुर्वेद/होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के कुल 436 प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापकों को ऑनलाइन पदस्थापन एवं नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन/दिव्यांगजन विशेष चयन) परीक्षा-2018 में उपजिलाधिकारी के पद पर चयनित 97 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
    प्रवक्ता ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत 271 नवचयनित खण्ड शिक्षा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। प्रान्तीय पुलिस सेवा में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदुमका : खेत में गई महिला से दुष्कर्म, आरोपित फरार
    Next Article राष्ट्र सेवा में ऑक्सीजन एक्सप्रेसों ने 26000 टन एलएमओ डिलीवरी का आंकड़ा किया पार
    sonu kumar

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version