Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»एनसीएलटी में अनिल अंबानी को एसबीआई से मिली राहत
    बिजनेस

    एनसीएलटी में अनिल अंबानी को एसबीआई से मिली राहत

    sonu kumarBy sonu kumarJune 10, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने उद्योगपति अनिल अंबानी की कर्ज में डूबी कंपनी रिलायंस इंफ्राटेल के पक्ष में हलफनामा दाखिल कर उन्हें बड़ी राहत दी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन की इकाई रिलायंस इंफ्राटेल पर लगे धोखाधड़ी के आरोप को वापस लेने के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) में एक हलफनामा दाखिल किया है।
    रिलायंस इंफ्राटेल रिलायंस कम्युनिकेशन की टेलीकॉम टावर यूनिट है, जिसका सौदा अनिल अंबानी के बड़े भाई मुकेश अंबानी की कंपनी जियो के साथ हुआ है। जियो का रिलायंस इंफ्राटेल के साथ कुल 4,000 करोड़ रुपये में सौदा हुआ है। जानकारों का कहना है कि अगर नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में रिलायंस इंफ्राटेल के खिलाफ दाखिल धोखाधड़ी के आरोप कायम रहे या नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में ये मामला लंबा खिंचा, तो मुकेश अंबानी की कंपनी जियो छोटे भाई अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्राटेल को खरीदने के सौदे से पीछे हट सकती है। ऐसा होने से रिलायंस इंफ्राटेल में फंसे भारी-भरकम कर्ज की वसूली की उम्मीद लगाए बैंकों को झटका भी लग सकता है।
    जानकारों का कहना है कि रिलायंस इंफ्राटेल पर कई बैंक का कर्ज लदा हुआ है, लेकिन चौतरफा नुकसान का सामना कर रहे अनिल अंबानी इस कर्ज की अदायगी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में अगर रिलायंस इंफ्राटेल का जियो के साथ सौदा पूरा हो जाता है, तभी इस कंपनी में फंसे बैंकों के पैसे की रिकवरी हो सकेगी। माना जा रहा है कि भारतीय स्टेट बैंक में इसी बात को ध्यान में रखते हुए रिलायंस इंफ्राटेल पर लगाए गए आरोप को वापस लेने के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में हलफनामा दाखिल किया है।
    बताया जा रहा है कि रिलायंस इंफ्राटेल पर लगे धोखाधड़ी के आरोप की वजह से नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में इस कंपनी के रिजॉल्यूशन की प्रक्रिया धीमी भी पड़ सकती है। ऐसा होने से बैंकों के लिए अपने पैसे की रिकवरी करवाना और कठिन हो सकता है। यही कारण है कि भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई वाले बैंकों के समूह ने रिलायंस इंफ्राटेल पर लगाए आरोपों को वापस लेने का मन बनाया है, ताकि जियो के साथ हुआ रिलायंस इंफ्राटेल का सौदा जल्द से जल्द अमल में आ जाए और उनके फंसे हुए पैसे की भी रिकवरी हो जाए।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article5जी केस में कोर्ट की फटकार के बाद बोली जूही, ‘हमें बस सुरक्षा का सर्टिफिकेट दे दीजिए’
    Next Article मई के महीने में वाहनों की खुदरा बिक्री में 55% की जोरदार गिरावट
    sonu kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      June 5, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      June 5, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version