Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पंजाब में अकाली दल व बसपा का गठजोड़, बसपा 20 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
    Breaking News

    पंजाब में अकाली दल व बसपा का गठजोड़, बसपा 20 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

    sonu kumarBy sonu kumarJune 12, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    पंजाब के चुनावी वर्ष में एक महत्वपूर्ण राजनीतक घटनाक्रम में शुक्रवार को अकाली दल और बसपा में गठजोड़ हो गया है। अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने समझौते को अंतिम रूप दिया। समझौते के मुताबिक, अकाली दल ने बसपा को 20 विधानसभा सीटें दी हैं, जबकि अन्य 97 सीटों पर अकाली दल चुनाव लड़ेगा।
     
    अकाली दल के अध्यक्ष बादल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अकाली दल और बसपा का गठजोड़ वर्ष 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव और इसके बाद आने वाले तमाम चुनावों के लिए भी लागू रहेगा। हम दोनों मिलकर चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि पंजाब में दलितों की संख्या 33 प्रतिशत है जो कि देश के अन्य राज्यों के मुकाबले सर्वाधिक है। 
     
    यहां यह भी गौरतलब है कि जब अकाली दल का भाजपा के साथ गठजोड़ था तो अकाली दल ने भाजपा को 23 सीटें दी थीं। कुछ माह पूर्व तक अकाली दल और भाजपा में दशकों से चला आ रहा गठजोड़ था जो कि तीन कृषि कानूनों के चलते टूट गया था। 
     
    इसके पहले वर्ष 1996 में भी अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी में गठजोड़ हुआ था और तब लोकसभा चुनावों में इस गठजोड़ ने पंजाब की 13 में से 12 सीटों पर विजय प्राप्त की थी। अब अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने दावा किया है कि दोनों पार्टियां 2022 के चुनावों से लेकर आगे तमाम चुनाव मिलकर ही लड़ेंगी। बादल ने बसपा संस्थापक कांशीराम की भी प्रशंसा की और इस गठजोड़ के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती का विशेष रूप से धन्यवाद किया। सुखबीर बादल ने कहा कि आज का दिन दोनों पार्टियों के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि दोनों दलों की सोच एक जैसी ही है।  सुखबीर सिंह बादल ने यह  बात भी जोरदार ढंग से कही कि अकाली दल जुबान की पक्की पार्टी है और जिसका हाथ एक बार पकड़ती है उसे छोड़ती नहीं। बादल ने जो 20 सीटें बसपा को देने की घोषणा की है, उनमें से ज्यादातर सीटें पंजाब के दोआबा क्षेत्र से हैं। 
     
    बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने मीडिया से कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने दलितों की बहुत सी सुविधाओं को वापस ले लिया जो गलत है। उन्होंने अकाली दल का बचाव करते हुए कहा कि अकाली दल ने केंद्र के तीन कृषि एक्ट के खिलाफ ही मंत्री पद की कुर्बानी दी और बसपा उसका इस बात के लिए समर्थन करती रही है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी अकाली दल के साथ मिलकर तीन केंद्रीय कृषि अधिनियम को लागू नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें औपचारिक रूप से अकाली दल और बसपा का गठबंधन होने की घोषणा करने के लिए ही यहां भेजा है। उन्होंने दावा किया कि आने वाली सरकार पंजाब में अकाली दल और बसपा गठजोड़ की ही बनेगी और सुखबीर सिंह बादल ही उसमें पंजाब के मुख्यमंत्री होंगे। 
     

     

    इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर, बसपा के पंजाब प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल, बसपा के पंजाब अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। 
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअभिनेत्री मल्लिका दुआ की माँ का चिन्ना दुआ का कोरोना से निधन
    Next Article जम्मू-कश्मीर: सोपोर में नाके पर आंतकी हमला, 2 पुलिसकर्मी शहीद, 1 नागरिक की मौत
    sonu kumar

      Related Posts

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      प्रशासनिक लापरवाही के कारण हुआ बेंगलुरु हादसा

      June 6, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version