Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»बाइडेन ने पुतिन को कहा ‘हत्यारा’ , व्लादिमीर बोले-” Notention, कोई फर्क नहीं पड़ता”
    दुनिया

    बाइडेन ने पुतिन को कहा ‘हत्यारा’ , व्लादिमीर बोले-” Notention, कोई फर्क नहीं पड़ता”

    sonu kumarBy sonu kumarJune 13, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रूस और अमेरिका के बीच संबंध हाल के वर्षों में काफी खराब हुए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को ‘हत्यारा’ कहने पर पुतिन ने बड़ी ही सधी हुई प्रतिक्रिया दी है । व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वह अपने अमेरिकी समकक्ष जो बाइडेन द्वारा ‘हत्यारा’ कहे जाने से चिंतित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन पर ऐसे आरोप लगते रहे हैं और उन्हें अब इससे फर्क भी नहीं पड़ता। अगले सप्ताह बाइडेन के साथ होने वाली बैठक से ठीक पहले NBC को दिए इंटरव्यू में राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि मेरे कार्यकाल के दौरान मुझ पर इस तरह के काफी हमले किए गए और अब तो मुझे इसकी आदत हो गई है। अब न इससे मुझे फर्क पड़ता है और न ही मुझे आश्चर्य होता है।

    पुतिन ने अगले सप्ताह अमेरिकी समकक्ष बाइडेन के साथ अपनी बैठक से पहले साक्षात्कार में कहा, ‘हमारे बीच द्विपक्षीय संबंध हाल के वर्षों में अपने सबसे निचले स्तर पर चले गए हैं और काफी बिगड़ गए हैं।’ बता दें कि इसी साल मार्च महीने में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक इंटरव्यू के दौरान व्लादिमीर पुतिन को ‘हत्यारा’ माना था। यह पूछे जाने पर कि क्या वो सोचते हैं कि पुतिन, जिन पर विपक्षी नेता अलेक्सी और दूसरे प्रतिद्वंद्वियों को जहर देने को आदेश देने के आरोप हैं, एक ‘हत्यारे’ हैं, बाइडेन ने कहा था कि हां वो ऐसा सोचते हैं। इसका असर ये हुआ था कि रूस ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए वाशिंगटन से अपने राजदूत को वापस बुला लिया।

    स्विटरजैंल के विदेश मंत्रालय ने कहा कि जिनेवा के एक सार्वजनिक पार्क के मध्य में स्थिति 18वीं शताब्दी के एक भव्य विला में अगले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की शिखर बैठक होगी। स्विस अधिकारियों ने जिनेवा के पार्स डे ला ग्रांज को मंगलवार से दस दिनों तक जनता के लिये बंद कर दिया गया था, इसी परिसर के मध्य में विला ला ग्रांज भी स्थित है।

    अधिकारियों ने बृहस्पतिवार से पहले इस परिसर को आम लोगों के लिये बंद किये जाने की कोई वजह नहीं बताई थी। मंत्रालय ने इस स्थान की शिखर वार्ता स्थल के तौर पर घोषणा की। सुरक्षा दस्तों ने परिसर तथा पास की पार्किंग के बंद होने तथा यातायात को निर्देशित करने वाले साइन बोर्ड लगाए हैं। पार्क के चारों तरफ बाड़बंदी भी की गई है। इस विला से लेक जिनेवा (झील) भी नजर आती है। यह विला और उद्यान बड़े पेड़ों से घिरे हुए हैं और यहां कई पेड़ 200 साल से भी पुराने हैं। यह जनवरी में अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद बाइडन की पहली कूटनीतिक विदेश यात्रा है। वह बृहस्पतिवार को ब्रिटेन में थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article…सुशील को इससे है जान का खतरा
    Next Article राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक, अयोध्या पहुंचे ट्रस्ट के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र
    sonu kumar

      Related Posts

      हार्वर्ड विवि में अब नहीं पढ़ सकेंगे विदेशी छात्र, ट्रंप प्रशासन ने प्रवेश देने का अधिकार छीना

      May 23, 2025

      यमन से इजराइल पर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल, तेल अवीव में बजे सायरन

      May 23, 2025

      नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर पौडेल की नियुक्ति को सुप्रीम में दी चुनौती

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version