Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रक्षा​ मंत्रालय और ​​थल सेना के ​​ई-मेल​, पासवर्ड पर हैकर्स की ​नजरें टिकीं ​
    Breaking News

    रक्षा​ मंत्रालय और ​​थल सेना के ​​ई-मेल​, पासवर्ड पर हैकर्स की ​नजरें टिकीं ​

    sonu kumarBy sonu kumarJune 14, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    रक्षा समेत कई बड़े मंत्रालयों और थल सेना के ​​ई-मेल और पासवर्ड​ ​पर हैकर्स की नजर है​।​​​ ​​केंद्र सरकार के सैकड़ों अधिकारियों के ई-मेल और पासवर्ड हैकर्स​​ ​की नजर में चढ़ने के बाद सरकार ने अधिकारियों को​ सतर्क रहने की चेतावनी दी है।​ ​एयर इंडिया, डोमिनोज​​ और बिग बास्केट के हालिया डेटा लीक होने के ​बाद ​इस बार हैकर्स ​कोविन ​ऐप पर टीकाकरण की स्थिति को अपडेट करने के​ नाम पर निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं​​​।​​ ​दूसरी तरफ सरकार ​ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) की ई-मेल प्रणाली में कोई साइबर उल्लंघन नहीं हुआ है और ई-मे​​ल सिस्टम पूरी तरह से सुरक्षित है। ​​​​​
     
    मिलिट्री इंटेलिजेन्स ने 09 जून को बेंगलुरु से एक अंतरराष्ट्रीय कॉल एक्सचेंज को पकड़ा था जो पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी आईएसआई को भारत के उत्तर–पूर्व राज्यों के बारे में जानकारी देने के लिए चीनी एजेंसियों की सहायता कर रहा था। ​इसी बीच सैन्य कर्मियों को व्हाट्सएप, एसएमएस, ई-मेल पर ऐसे लिंक मिल रहे थे जिन पर क्लिक करके कोविन ​​ऐप पर डिजिटल प्रमाणपत्र जारी करने के लिए टीकाकरण की स्थिति अपडेट करने के लिए कहा जा रहा था​।​​ इस पर थल सेना की ओर से 09 जून को एक चेतावनी जारी करके कहा गया था कि बेस अस्पताल दिल्ली कैंट, आरआर हॉस्पिटल से सम्बंधित होने का दावा करने वाले कपटपूर्ण संदेश प्राप्त हो रहे हैं। सेना ने सैन्य कर्मियों को ऐसे कपटपूर्ण प्रयासों का जवाब न देने की सलाह दी थी।​
     
    इसी तरह 10 जून को रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों सहित कई सरकारी कार्यालयों को अलर्ट भेजकर सतर्क रहने के लिए कहा गया।​भेजे गए अलर्ट में कहा गया कि हाल ही में एयर इंडिया और डोमिनोज, बिग बास्केट आदि जैसी अन्य कंपनियों का उपयोग करने वालों की ई-मेल आईडी और पासवर्ड का एक्सपोजर हुआ है, जिसमें कई सरकारी ई-मेल आईडी भी शामिल हैं। हैकर्स विभिन्न माध्यमों से सरकारी अधिकारियों को भी ई-मेल भेजकर उन्हें ऐसे अटैचमेंट या वेब-लिंक पर क्लिक करके अनुमति देते हैं जिसे उनका डेटा हैक हो सकता है। बेंगलुरु में पकड़े गए अंतरराष्ट्रीय कॉल एक्सचेंज से भी मूवमेंट कंट्रोल ऑफिस (एमसीओ) और प्रिंसिपल कंट्रोलर ऑफ डिफेंस अकाउंट (पीसीडीए) जैसे रक्षा प्रतिष्ठानों को इस तरह के कॉल आ रहे थे और उनसे ब्योरा मांगा जा रहा था।​
     
    इसके बाद हैकर्स की ओर से व्हाट्सएप और एसएमएस पर दुर्भावनापूर्ण वेब लिंक भेजकर उनसे टीकाकरण की स्थिति को अपडेट करने के लिए कहा गया। संदेश में अधिकारियों से कहा गया कि वे https://covid19india.in पर क्लिक करके कोविड-19 टीकाकरण का एक डिजिटल प्रमाणपत्र तैयार करें। यह लिंक क्लिक करने पर उन्हें सरकारी वेबसाइट mygov.in से मिलते-जुलते पेज ​’​@gov.in​’​पर रीडायरेक्ट करता है और इसके बाद आधिकारिक ई-मेल और पासवर्ड डालने के लिए कहा जाता है। बताते हैं कि इस वेबसाइट को इसी माह पाकिस्तान में तैयार किया गया था। 
     
    वेबसाइट के पेज पर @ nic.in ईमेल आईडी का उल्लेख किया है ताकि खोलने वाले अधिकारी को विश्वास हो सके कि यह एक सरकारी पेज है। इसका उद्देश्य केवल सरकारी अधिकारियों के ई-मेल और पासवर्ड प्राप्त करना और सरकारी प्रणालियों तक अनधिकृत तरीके से पहुंचना है क्योंकि यह पेज gmail.com जैसे किसी अन्य डोमेन को स्वीकार नहीं करता। इससे पहले एयर इंडिया ने 15 मई को अपने यात्रियों को जानकारी दी थी कि उसकी यात्री सेवा प्रणाली फरवरी के अंतिम सप्ताह में साइबर हमले का शिकार हुई थी जिससे 26 अगस्त, 2011 और 3 फरवरी, 2021 के बीच पंजीकृत लगभग 45 लाख डेटा प्रभावित हुए थे। मई में ही पिज्जा कंपनी डोमिनोज इंडिया के 18 करोड़ ग्राहकों का डेटा लीक हुआ था। डोमिनोज़ ने इसकी जानकारी दिल्ली हाई कोर्ट को भी दी थी। 
     
    दूसरी तरफ सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) की ई-मेल प्रणाली में कोई साइबर उल्लंघन नहीं हुआ है और ई-मेल सिस्टम पूरी तरह से सुरक्षित है। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि सरकारी ई-मेल सेवा पर तब तक बाहरी पोर्टलों के जरिये साइबर अटैक नहीं हो सकता जब तक कि सरकारी ई-मेल पते और पासवर्ड का उपयोग करके उन पोर्टलों पर पंजीकरण नहीं किया जाता। एनआईसी ई-मेल प्रणाली ने 90 दिनों में दो प्रमाणीकरण और पासवर्ड बदलने जैसे कई सुरक्षा उपाय किए हैं। इसके अलावा एनआईसी के ई-मेल में पासवर्ड बदलने के लिए मोबाइल ओटीपी की आवश्यकता होती है। मोबाइल ओटीपी गलत होने पर पासवर्ड बदलना संभव नहीं होगा। एनआईसी समय-समय पर संभावित जोखिमों और सुरक्षा प्रोटोकॉल के बारे में उपयोगकर्ताओं को अपडेट करता रहता है।​​
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजी-7 का आग्रह- मुस्लिम अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करे चीन
    Next Article अयोध्या: राम मंदिर की जमीन खरीद में बड़े घोटाले का आरोप, चंद मिनटों में ही 2 से 18 करोड़ हुई कीमत
    sonu kumar

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version