Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»नौसेना के जहाज निर्माण पर भी लगा ‘लॉकडाउन’, नहीं मिली ऑक्सीजन
    Breaking News

    नौसेना के जहाज निर्माण पर भी लगा ‘लॉकडाउन’, नहीं मिली ऑक्सीजन

    shivam kumarBy shivam kumarJune 16, 2021Updated:June 16, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     कोरोना संकट के दौरान लॉकडाउन और औद्योगिक ऑक्सीजन की आपूर्ति ठप होने का असर नौसेना के लिए तैयार किये जा रहे विध्वंसक जहाजों के निर्माण पर भी पड़ा है। मार्च में मिलने वाला विध्वंसक आईएनएस विशाखापत्तनम अब आठ माह की देरी से नौसेना को अक्टूबर तक मिल पायेगा। विशाखापत्तनम उन चार गाइडेड मिसाइल विध्वंसकों में से पहला है जिसका फिलहाल समुद्री परीक्षण चल रहा है। इसी वर्ग के तीन अन्य विध्वंसक जहाजों का भी निर्माण चल रहा है जो अगले दो-तीन वर्षों में नौसेना को मिलेंगे।
    रक्षा मंत्रालय के अधीन सरकारी कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएसएल) प्रोजेक्ट 15-बी के तहत 29,340 करोड़ की लागत से बनने वाले चार जहाजों में से पहले गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस विशाखापत्तनम का निर्माण कर रही है। इसके अलावा इसी श्रेणी के तीन अन्य गाइडेड मिसाइल विध्वंसकों आईएनएस विशाखापत्तनम, आईएनएस मोरमुगाओ, आईएनएस इम्फाल, आईएनएस पोरबंदर का निर्माण किया जा रहा है। विध्वंसक आईएनएस विशाखापत्तनम मार्च, 2021 तक नौसेना को सौंपा जाना था। इन चार महीने के दौरान कोरोना संकट के चलते महाराष्ट्र में लॉकडाउन की वजह से जहाजों के निर्माण पर भी असर पड़ा है। महाराष्ट्र सरकार ने मई में पूरे एक महीने के लॉकडाउन के बाद कोरोना मामलों के केस कम होने पर जून के पहले सप्ताह में अपने लॉकडाउन प्रतिबंध में ढील दी। अब अगले चार महीनों में शिपयार्ड को पूरी तरह से खोलकर तेजी के साथ जहाज निर्माण का कार्य बढ़ाया जायेगा।
    एमडीएसएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नारायण प्रसाद ने कहा कि एमडीएसएल को परिचालन में तेजी लाकर खोए हुए समय की भरपाई की उम्मीद है। उन्होंने माना कि इस लॉकडाउन से बने अनिश्चितता के माहौल और औद्योगिक ऑक्सीजन की आपूर्ति के ठप होने के कारण जहाजों के निर्माण पर असर पड़ने से आपूर्ति में देरी हुई है। अब बड़े पैमाने पर फिर से कार्य शुरू होने पर मझगांव डॉक लिमिटेड अगले 3-4 महीनों में आईएनएस विशाखापत्तनम नौसेना को सौंप देगा। इसी श्रेणी के 3 अन्य विध्वंसक विकास के विभिन्न चरणों में हैं। इनके डिलीवरी शेड्यूल को भी संशोधित करना पड़ा है।
    आईएनएस विशाखापत्तनम भारतीय नौसेना के विशाखापत्तनम श्रेणी के स्टील्थ गाइडेड-मिसाइल विध्वंसक का प्रमुख जहाज है। विशाखापत्तनम के निर्माण की शुरुआत 12 अक्टूबर, 2013 को की गई थी और इसे 20 अप्रैल 2015 को मुंबई के मझगांव डॉक लिमिटेड में लॉन्च किया गया था। बराक-8 मिसाइल से लैस आईएनएस विशाखापत्तनम के एयर कंडीशनिंग रूम में 21 जून, 2019 को आग लगने से एक ठेका कर्मचारी की मौत हो गई थी लेकिन जहाज को नुकसान नहीं पहुंचा था। भारतीय नौसेना प्रमुख के मुताबिक़ 2020 से विध्वंसक विशाखापत्तनम का समुद्री परीक्षण भी शुरू कर दिया गया है।
    आईएनएस मोरमुगाओ भारतीय नौसेना के विशाखापत्तनम श्रेणी के स्टील्थ गाइडेड-मिसाइल विध्वंसक का दूसरा जहाज है। मोरमुगाओ के निर्माण की शुरुआत 04 जून, 2015 को को हुई थी। इसे 17 सितम्बर, 2016 को लॉन्च किया गया है। यह जहाज 2022 तक चालू होने की उम्मीद है। इस जहाज का नाम गोवा में मोरमुगाओ बंदरगाह के नाम पर रखा गया है।
    आईएनएस इम्फाल भारतीय नौसेना के विशाखापत्तनम श्रेणी के स्टील्थ गाइडेड-मिसाइल विध्वंसक का तीसरा जहाज है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इंफाल की लड़ाई में लड़ने वाले भारतीय सैनिकों की पहचान को जिन्दा रखने के लिए जहाज का नाम आईएनएस इम्फाल रखा गया है। इसके निर्माण की शुरुआत 19 मई, 2017 को की गई थी और इसे 20 अप्रैल 2019 को मुंबई के मझगांव डॉक लिमिटेड में लॉन्च किया गया था। जहाज के 2023 तक चालू होने की उम्मीद है। यह पूर्वोत्तर भारत के एक शहर के नाम पर भारतीय नौसेना का पहला जहाज है।
    आईएनएस पोरबंदर विशाखापत्तनम श्रेणी के स्टील्थ गाइडेड-मिसाइल विध्वंसक का चौथा और आखिरी जहाज है। इसके निर्माण की शुरुआत 2018 में की गई थी। जहाज के 2025 तक चालू होने की उम्मीद है। प्रोजेक्ट 15बी के तहत यह आखिरी जहाज 2025 में नौसेना में शामिल होगा। जहाज का नाम महात्मा गांधी के जन्म स्थान और गुजरात के बंदरगाह शहर के नाम पर रखा गया है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकुरान खरीदा और बेचा नहीं जाता, ‘असली कुरान’ निशुल्क उपलब्ध : वसीम रिजवी
    Next Article गुजरात में भीषण सड़क हादसा: 10 लोगों की मौत, 9 एक ही परिवार के
    shivam kumar

      Related Posts

      अमेरिका-चीन में घटी शराब की खपत, भारत में 10% बढ़ोतरी; देश में 7 करोड़ लोग नशे की गिरफ्त में

      November 15, 2026

      धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से परे छठ महापर्व, मुस्लिम, सिख और बौद्ध समुदाय के लोग भी बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा

      November 15, 2026

      हरियाणा के नूंह में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, दो की मौत और एक घायल, 7 गोवंश बरामद

      November 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अमेरिका-चीन में घटी शराब की खपत, भारत में 10% बढ़ोतरी; देश में 7 करोड़ लोग नशे की गिरफ्त में
      • धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से परे छठ महापर्व, मुस्लिम, सिख और बौद्ध समुदाय के लोग भी बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा
      • हरियाणा के नूंह में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, दो की मौत और एक घायल, 7 गोवंश बरामद
      • नाबालिग आदिवासी बच्ची से कथित दुष्कर्म मामला: विधायक को लेकर NCST सख्त, डॉ. आशा लकड़ा बोलीं- आयोग जारी करेगा नोटिस
      • खूंटी के बिरसा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया नमन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version