Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»महिला टेस्ट मैच : भारत की पांच खिलाड़ियों ने डेब्यू किया
    क्रिकेट

    महिला टेस्ट मैच : भारत की पांच खिलाड़ियों ने डेब्यू किया

    bhanu priyaBy bhanu priyaJune 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ एकमात्र महिला क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन 6 विकेट पर 269 रन का स्कोर बनाया। कप्तान हीथर नाइट ने 95 रनों की पारी खेली। वहीं, टैमी ब्यूमाउंट ने 66, नैट स्कीवर ने 42 और लॉरेन विनफील्ड हिल ने 35 रन बनाए। भारत की ओर से करियर का पहला टेस्ट मैच खेल रहीं स्नेह राणा ने 3, दीप्ति शर्मा ने दो और पूजा वस्त्रकार ने एक विकेट लिया। करीब 7 साल बाद टेस्ट मैच खेल रही भारतीय टीम की ओर से इस मैच में स्नेह, दीप्ति और पूजा सहित कुल पांच खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है। इनके अलावा यह शफाली वर्मा और तानिया भाटिया का भी पहला मैच है।

    2 विकेट पर 230 रन बना चुकी थी इंग्लैंड की टीम
    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने बेहतरीन शुरुआत की। एक समय उसका स्कोर दो विकेट पर 230 रन था। यहां से अगले 21 रन रन में भारतीय गेंदबाजों ने 4 विकेट लेकर टीम की वापसी कराई। हिल और ब्यूमाउंट ने पहले विकेट की साझेदारी में 69 रन जोड़े। इसके बाद ब्यूमाउंट और कप्तान नाइट ने दूसरे विकेट के लिए 71 रन जोड़े। नाइट और स्कीवर ने 90 रनों की साझेदारी की। हिल को वस्त्रकार ने जबकि ब्यूमाउंट को राणा ने आउट किया।

    दीप्ति ने नाइट को शतक बनाने से रोका
    30 साल की हीथर नाइट टेस्ट क्रिकेट में अपने दूसरे शतक से सिर्फ 5 रन से चूक गईं। 95 रन के स्कोर पर उन्हें दीप्ति शर्मा ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। दीप्ति ने इसके बाद स्कीवर का विकेट भी लिया। स्कीवर के आउट होते ही इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई। स्नेह राणा ने विकेटकीपर एमी जोंस (1) के रूप में अपना दूसरा विकेट लिया। उन्होंने फिर जॉर्जिया एल्विस (5) को भी पवेलियन की राह दिखाई।

    स्कीवर DRS के जरिए भारत की पहली टेस्ट विकेट बनीं
    दीप्ति शर्मा की गेंद पर स्वीप खेलने के प्रयास में नैट स्कीवर एलबीडब्ल्यू आउट हुईं। उन्होंने DRS लिया लेकिन थर्ड अंपायर ने भी उन्हें आउट करार दिया। इस तरह स्कीवर DRS के जरिए टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का पहला विकेट साबित हुईं। संयोग से स्कीवर वनडे क्रिकेट में भी DRS के जरिए भारत की पहली विकेट रही हैं। तब (24 जून 2017 को) भी उन्हें दीप्त शर्मा ने ही आउट किया था। वह महिला क्रिकेट के इतिहास में DRS के जरिए घोषित होने वाला पहला विकेट भी था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में हैरान करने वाला मामला : बेटे के शव को दुलारते हुए मां कह रही थी- उठ जा मेरे बच्चे, उठ जा ; कुछ ही देर में मासूम की सांसें चलने लगीं
    Next Article दी नई जिंदगी : अरुणाचल प्रदेश के दुहंग में आर्मी डॉक्टर्स ने दुर्लभ सर्जरी करके बचाई मां-बच्चे की जान
    bhanu priya

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

      June 18, 2025

      हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार

      June 18, 2025

      केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, दो पालकी मजदूरों की मौत, तीन घायल

      June 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version