Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पुतिन सायबर अटैक पर नहीं झुके, अमेरिका और रूस ने एक-दूसरे को महाशक्ति बताया
    Top Story

    पुतिन सायबर अटैक पर नहीं झुके, अमेरिका और रूस ने एक-दूसरे को महाशक्ति बताया

    bhanu priyaBy bhanu priyaJune 17, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता

    जिनेवा में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बैठक हुई, जो चार घंटे तक चली। बैठक में अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी मौजूद थे। वार्ता से पहले दोनों ही नेताओं को एक-दूसरे को महाशक्ति बताया। हालांकि बाइडेन ने बैठक के बाद मीडिया से बात नहीं की। वे मीडिया को हाथ दिखाकर चले गए। बाद में उन्होंने कहा कि यह बातचीत आपसी भरोसे के बारे में नहीं है। बल्कि, यह अपने अपने हित का मामला है। फिलहाल मैं भरोसा करता हूं। आगे देखते हैं क्या होता है।

    मैंने उन्हें बताया कि हमारे पास महत्वपूर्ण सायबर क्षमता है और वो यह जानते हैं। अगर, वे इन बुनियादी मानदंडों का उल्लंघन करते हैं, तो हम जवाब देंगे। बाइडेन ने कहा कि मानवाधिकार उल्लंधन के मामलों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। वहीं दूसरी ओर, वार्ता के बाद पुतिन ने मीडिया से बातचीत की।

    उन्होंने कहा, ‘हम नहीं मानते कि दोनों देशों के बीच कोई शत्रुता है। दोनों देश अपने-अपने देशों से निष्कासित किए गए राजनयिकों को वापस बुलाने पर राजी हुए हैं।’ पुतिन ने कहा, ‘रूस ने सायबर हमले के मुद्दे पर अमेरिका को विस्तृत जानकारी दी है। लेकिन अमेरिका ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया है।

    दोनों देश सायबर सुरक्षा पर बात करने के लिए सहमत हैं।’ पुतिन ने बाइडेन को अनुभवी राजनेता बताया। उन्होंने कहा, ‘बाइडेन पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से बहुत अलग हैं।’ पुतिन से जेल में बंद उनके विरोधी एलेक्सी नवेलनी के बारे में पूछा गया। इस पर पुतिन ने कहा कि घटना की निष्पक्ष रिपोर्टिंग नहीं हुई।’ पुतिन ने यह भी बताया कि दोनों पक्षों ने यूक्रेन के नाटो गठबंधन में लौटने पर चर्चा की है।

    बाइडेन का सैन्य कार्रवाई की चेतावनी से इनकार

    एक पत्रकार ने बाइडेन से पूछा कि क्या उन्होंने हालिया रैंसमवेयर अटैक को लेकर राष्ट्रपति पुतिन को सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- नहीं, सैन्य एक्शन को लेकर हमारे बीच कोई बात नहीं हुई। बाइडेन ने कहा कि जिम्मेदार देशों को अपने क्षेत्र में रैंसमवेयर गतिविधियों का संचालन करने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

    नए शीत युद्ध की गुंजाइश नहीं, हमारी पीढ़ी में अंतर

    सायबर हमलों से जुड़े एक प्रश्न पर बाइडेन ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि वह अमेरिका के साथ शीतयुद्ध की तैयारी में है। जैसा कि मैंने उनसे कहा है कि आपकी और मेरी पीढ़ी लगभग 10 साल अलग हैं। लेकिन यह स्पष्ट है कि यह किसी के हित में नहीं है। बाइडेन ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि पुतिन 60 के दौर का ‘आओ गले लगें और साथ चलें’ दोहराएंगे। सम्बंध आपसी रिश्तों पर ही चलेेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभूमिहीन आदिवासी और वन निवासियों को वन पट्टा उपलब्ध कराई जाये : बंधु तिर्की
    Next Article CM के दिल्ली दौरे से झारखंड में सियासत गर्म
    bhanu priya

      Related Posts

      आतंकियों की घुसपैठ के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र हाईअलर्ट पर

      May 22, 2025

      पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के कर्मचारी को निष्कासित किया

      May 22, 2025

      व्हाइट हाउस में तनावपूर्ण मुलाकात: ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका पर श्वेत किसानों की हत्या का लगाया आरोप

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुंबई ने दिल्ली को 59 रन से हराया, आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी
      • यूरोपा लीग 2024-25: टोटनहैम हॉटस्पर ने 17 साल बाद जीता खिताब, चैंपियंस लीग में भी मिली जगह
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • बीएसएफ ने पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया, दो ड्रोन बरामद
      • भारत का कूटनीतिक संवाद आरंभ, दो प्रतिनिधिमंडल जापान और संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version