Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तर प्रदेश»योगी सरकार ने गांवों में बिछाया 14935 किमी लंबा सड़क नेटवर्क
    उत्तर प्रदेश

    योगी सरकार ने गांवों में बिछाया 14935 किमी लंबा सड़क नेटवर्क

    sonu kumarBy sonu kumarJune 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने विकास का हाइवे गांव-गांव पहुंचा दिया। पीडब्‍ल्‍यूडी के जरिये राज्‍य सरकार ने चार साल में ग्रामीण इलाकों में सबसे बड़ी रोड कनेक्टिविटी तैयार कर दी। प्रदेश के गांवों में सरकार ने सड़कों का जाल बिछा दिया है जिससे इलाकों की सूरत बदल गई है। कुछ साल पहले तक पगडंडियों के सहारे सफर तय करने वाले गांव अब सबसे बड़े सड़क नेटवर्क के जरिये विकास का फर्राटा भर रहे हैं। यह बातें गुरुवार को राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने कही।
    प्रवक्ता ने कहा कि योगी सरकार के सत्‍ता में आने के बाद प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में  लगभग 14 हजार 935 किमी लंबे सड़क नेटवर्क का विस्‍तार किया जा चुका है। 7 मीटर या उससे अधिक चौड़ी सड़कों के दोनों ओर 5 किमी की परिधि के 250 से अधिक आबादी की 2275 बसावटों को सीधे सड़क नेटवर्क से जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि 2001 की जनगणना के मुताबिक 250 से अधिक आबादी वाले 1557 राजस्व गांवों को सम्पर्क मार्ग से जोड़ने के लिए पीडब्‍यलूडी ने 1.114 करोड़ की लागत से 1763 किमी मार्ग का निर्माण किया। कुल 1543 राजस्व गांवों को 1739.30 किमी मार्ग निर्माण कर जोड़ा जा चुका है।
    इसी तरह 2011 की जनगणना के अनुसार 250 से अधिक आबादी वाले 297 गांवों के लिए 183.87 करोड़ की लागत से मार्ग निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे 163 राजस्व गांवों को 184.34 किमी मार्ग का निर्माण कर सड़क नेटवर्क से कनेक्‍ट किया जा चुका है। वहीं, 7 मीटर या उससे अधिक चौड़ी सड़कों के दोनों ओर 5 किमी की परिधि के 250 से अधिक आबादी की 2275 बसावटों को सड़क नेटवर्क से जोड़ने का काम आखिरी चरण में है। उन्होंने बताया कि 1407 करोड़ की लागत से अब तक 1674 बसावटों को 2121.57 किमी मार्ग निर्माण कर सम्पर्क मार्ग से जोड़ दिया गया है।
    प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तहत 33 राजस्व गांवों के लिए 14.35 करोड़ की लागत से 29 किमी सड़क निर्माण लगभग पूरा कर लिया गया है। इसी योजना के तहत 156 मजरों को सड़क नेटवर्क से सीधे जोड़ने के लिए 102.48 करोड़ की लागत से 178 किमी लंबे संपर्क मार्ग का निर्माण लगभग पूरा हो गया है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोरोना का ना हो असर, बच्चों पर रहेगी विशेष नजर
    Next Article पति संग सीक्रेट हनीमून इंजॉय कर रही एवलिन शर्मा ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर
    sonu kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी

      June 10, 2025

      बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version