Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बॉलीवुड सितारों ने नम आँखों से दी ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह को श्रंद्धाजलि
    Top Story

    बॉलीवुड सितारों ने नम आँखों से दी ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह को श्रंद्धाजलि

    sonu kumarBy sonu kumarJune 19, 2021Updated:June 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर भारत के महान एथलीट  मिल्खा सिंह का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने  चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली। पूरे विश्व में अपनी पहचान बना चुके भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह के निधन से सिर्फ खेल जगत ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी शोक की लहर है। मिल्खा सिंह के निधन पर मनोरंजन जगत की तमाम हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिये नम आँखों से श्रंद्धाजलि दी है।  मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए एक्टर शाहरुख खान ने ट्वीट करते हुए लिखा-‘फ्लाइंग सिंह अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी मौजूदगी हमेशा हमारे साथ रहेगी। मेरी और लाखों लोगों की प्रेरणा रहें मिल्खा सिंह की आत्मा को शांति मिले।’

    अक्षय कुमार ने लिखा, ‘ये सुनकर बहुत दुख हुआ। ऐसा किरदार जिसे स्क्रीन पर न फिल्माने के लिए मुझे हमेशा दुख रहेगा। फ्लाइंग सिख ओम शांति।’

    अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा, ‘अपने आपको मिल्खा सिंह समझता है क्या? जब कोई शख़्सियत एक मुहावरा बन जाए तो वो उनकी महानता का प्रतीक बन जाता है। मुझे एक दो बार मिल्खा सिंह जी से मिलने का सौभाग्य मिला था। बहुत कम लोगो में ऐसी उदारता देखने को मिलती है। वे हर आयु के लिए प्रेरणा का प्रतीक थे और रहेंगे। ओम शांति!’

     प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आपकी गर्मजोशी और मेहमाननवाजी ने हमारी पहली मुलाकात को काफी यादगार बना दिया था। आपका व्यक्तित्व हम सबको प्रेरणा देता है। मैं खुद आपसे मिलकर काफी प्रभावित हुई थी। आपने देश को आगे बढ़ने में अहम योगदान दिया है। ओम शांति मिल्खा जी…। मैं आपके परिवार के लिए दुआ कर रही हूं। मेरी तरफ से आपको और आपके परिवार को ढे़र सारा प्यार!’

    रवीना टंडन ने मिल्खा सिंह के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-‘मुझे आपसे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। यह मुलाकात हमेशा मेरे लिए खास रहेगी। हम सभी के दिलों में आपकी एक खास जगह रहेगी। जब भी आपकी प्रेरणा की जरूरत पड़ेगी, ‘भाग मिल्खा भाग’ हमारे कानों में गूंजेगा!’
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपुणे में जारी रहेगा वीकेंड लॉकडाउन : अजीत पवार
    Next Article WTC फाइनल का दूसरा दिन LIVE : न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की आक्रामक शुरुआत
    sonu kumar

      Related Posts

      मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार

      June 28, 2025

      मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन

      June 28, 2025

      केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी

      June 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शेफाली जरीवाला के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच
      • बेंगलुरु भगदड़ मामला: केंद्र सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के निलंबन को मंजूरी दी
      • मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार
      • मणिपुर में हथियारों का जखीरा बरामद
      • नेपाल की पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी आज करेंगी सक्रिय राजनीति में लौटने की घोषणा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version