Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»परिजनों को 20 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी दे सरकार
    Jharkhand Top News

    परिजनों को 20 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी दे सरकार

    sonu kumarBy sonu kumarJune 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • पुलिस ने जानबूझ कर के ग्रामीणों को गोली मारी
    • राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से मामले की जांच कराने की मांग करेगी भाजपा एसटी मोर्चा
    • परिजनों की हरसंभव सहायता करेगा मोर्चा
      रांची। लातेहार के पीरी गांव के टोला गैनाखड़ में नक्सलियों के साथ पुलिस (झारखंड जगुआर) की फर्जी मुठभेड़ थी। इसमें पुलिस ने सोची-समझी रणनीति के तहत जान-बूझ कर एक ग्रामीण की गोली मारी थी। जिन पर पुलिस ने गोलियां चलायी थीं वे नक्सली न होकर निरीह मासूम लोग थे। रविवार को ये बातें भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव ने कहीं। वे प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच के लिए मोर्चा की ओर से एक जांच दल का गठन किया गया था और इस जांच दल ने 19 जून को घटनास्थल पर जाकर मामले की तफ्तीश की। जांच में पता चला कि ग्रामीण सरहुल से एक दिन पहले प्रथा के अनुसार जंगल शिकार खेलने जा रहे थे। तभी पुलिस की ओर से फायरिंग शुरू हो गयी। भुक्तभोगियों ने अपना हाथ उठा कर खुद को ग्रामीण बताया तब भी उन पर गोलियां बरसायीं गयीं। मृतक ब्रह्मदेव सिंह को पहली और दूसरी गोली जांघ तथा कमर में लगी, इससे वह घायल होकर गिर गया। इस दौरान वह जीवित था। इसके बाद झारखंड जगुआर के जवान उसे उठा कर नाला के उस पार जंगल में ले गये और उसकी कनपटी में तीन गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। मोर्चा इस घटना की जांच की मांग करती है। इस घटना की जांच के लिए मोर्चा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अलावा मानवाधिकार आयोग से भी आग्रह करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार को तत्काल 20 लाख का मुआवजा दे और पीड़िता की पत्नी को सरकारी नौकरी दे। श्री उरांव ने कहा कि मोर्चा की ओर से भी पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की जायेगी। घटनास्थल पर ग्रामीणों से मिलनेवाले जांच दल में भाजपा एसटी मोर्चा के राष्टÑीय अध्यक्ष समीर उरांव, मोर्चा के अध्यक्ष शिव शंकर उरांव, प्रदेश प्रभारी राम कुमार पाहन, पूर्व विधायक हरि कृष्ण सिंह महामंत्री बिंदेश्वर उरांव, महामंत्री विजय कुमार, गीता बलमुचू, सुश्री अंजलि लकड़ा, रवि मुंडा, जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंगल उरांव, गारू मंडल के मोर्चा अध्यक्ष बुद्धेश्वर सिंह, सुरेंद्र भगत विशेश्वर सिंह, जगत सिंह, दिनेश्वर सिंह सहित कई ग्रामीण घटनास्थल पर जांच दल के साथ मौजूद थे।
    Government should give 20 lakh compensation and government job to the family
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंचायतों को मिलेगा छह माह का और एक्सटेंशन
    Next Article योगेंद्र साव को फंसाने के लिए रची थी साजिश
    sonu kumar

      Related Posts

      मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

      May 18, 2025

      मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश

      May 18, 2025

      JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version