Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»एसिड अटैक के बाद योग ने दी थी बहन रंगोली को नई जिंदगी: कंगना रनौत
    बॉलीवुड

    एसिड अटैक के बाद योग ने दी थी बहन रंगोली को नई जिंदगी: कंगना रनौत

    sonu kumarBy sonu kumarJune 21, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आज  विश्व योग दिवस पर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक खास पोस्ट किया है। दरअसल, कंगना  ने अपनी पोस्ट में बताया है कि जब उनकी बहन रंगोली चंदेल पर एसिड अटैक हआ था, तब कैसे वह योग की मदद से इस बुरे दौर से उबरी थी। कंगना ने अपनी इस पोस्ट में लिखा-‘रंगोली की योग स्टोरी सबसे ज्यादा प्रेरणा देने वाली है, एक सिरफिरे आशिक ने रंगोली पर एसिड फेंका था, जब वह मुश्किल से 21 साल की थीं…थर्ड डिग्री बर्न था, करीब आधा चेहरा झुलस गया था, एक आंख की रोशनी चली गई थी, एक कान पिघल गया था और ब्रेस्ट भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुए थे। रंगोली की दो-तीन साल में करीब 53 सर्जरी हुईं, लेकिन वे भी काफी नहीं थीं। मुझे सबसे ज्यादा चिंता उसकी  मानसिक स्वास्थ्य की थी, क्योंकि उन्होंने बोलना छोड़ दिया था… हां चाहें कुछ भी होता वह एक शब्द नहीं बोलती थीं, बस चीजों को देखती रहती थीं। रंगोली एक एयरफोर्स ऑफिसर के साथ इंगेज्ड थीं, लेकिन जब उसने एसिड अटैक के बाद रंगोली का चेहरा देखा तो कभी लौटकर उसके पास वापस नहीं आया । लेकिन तब भी रंगोली की आंख में एक आंसू तक नहीं था और न ही उसने एक शब्द कहा था। मुझे डॉक्टर्स ने कहा था कि रंगोली शॉक में है, जिसके बाद उसे थैरेपी दी गईं, साइकेट्रिस्ट की मदद ली गई, लेकिन कुछ भी काम नहीं आया, कोई मदद नहीं मिली। उस वक्त मुश्किल से मैं 19 साल की थी, मैं अपने टीचर सूर्य नारायण के साथ योग करती थी और मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि ये यह जलने और मनोवैज्ञानिक आघात वाले रोगियों को भी रेटिना ट्रांसप्लांट रिकवरी और खोई हुई दृष्टि पाने में मदद कर सकता है। मैं चाहती थी कि वह कैसे भी मुझसे बात करें, तो मैं उनको अपने साथ हर जगह ले जाने लगी, यहां तक की योग क्लास के लिए भी, उन्होंने मेरे साथ योग करना शुरू किया और मैंने उनमें एक कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन देखा। न सिर्फ वह अपने दर्द और मेरे बुरे जोक्स पर रिएक्ट करने लगीं बल्कि उनकी एक आंख की रोशनी भी वापस आने लगी। योग हर सवाल का जवाब है, क्या आपने अब तक उसे मौका दिया ?’


    कंगना का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है और अक्सर अपने बेबाक बयानों के कारण चर्चा में बनी रहती है। वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत की  फिल्म ‘थलाइवी’ जल्द ही रिलीज के लिए तैयार  है। यह फिल्म तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायॉपिक है। इसके अलावा कंगना की फिल्म ‘धाकड़’ और फिल्म ‘तेजस’ में नजर आयेंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयोग से उम्र को मात देती बॉलीवुड की ये खूबसूरत अभिनेत्रियां
    Next Article कमजोर शुरुआत के बाद शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, 600 अंक से ज्यादा चढ़ा सेंसेक्स
    sonu kumar

      Related Posts

      फिल्म ‘मालिक’ से राजकुमार राव का पहला पोस्टर आया सामने

      June 3, 2025

      हाउसफुल-5 के इवेंट में उमड़ी भीड़ से अक्षय कुमार का गुस्सा हुआ बेकाबू

      June 2, 2025

      वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन का ऐलान

      May 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version