Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, September 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कमजोर शुरुआत के बाद शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, 600 अंक से ज्यादा चढ़ा सेंसेक्स
    Top Story

    कमजोर शुरुआत के बाद शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, 600 अंक से ज्यादा चढ़ा सेंसेक्स

    sonu kumarBy sonu kumarJune 21, 2021Updated:June 21, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    पिछले कारोबारी सप्ताह में गिरावट का सामना करने के बाद भारतीय शेयर बाजार का आज से शुरू हुए नए कारोबारी सप्ताह में भी आगाज अच्छा नहीं रहा। शेयर बाजार में आज भी शुरुआत में नेगेटिव सेंटीमेंट्स नजर आए। जिसके कारण बाजार में लगातार दबाव की स्थिति बनी रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 456.9 की कमजोरी के साथ 51,887.55 अंक के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 157.5 अंक की कमजोरी के साथ आज के कारोबार की शुरुआत की।
    निराशाजनक माहौल में ट्रेडिंग की शुरुआत होने के कारण शुरू में कुछ मिनट तक तेज बिकवाली भी हुई, जिसके कारण सेंसेक्स और फिसलते हुए 604.26 अंक नीचे लुढ़क कर 51,740.19 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद शेयर बाजार में लिवाल एक्टिव हो गए, जिसके कारण बाजार में खरीदारी का जोर बढ़ने लगा। लगातार हो रही खरीदारी के बल पर डेढ़ घंटे के कारोबार के बाद ही सेंसेक्स आज के न्यूनतम स्तर 51,740.19 से 426 अंक की छलांग लगाकर 52,166 अंक के स्तर पर आ गया।
    इसके बाद एक बार फिर बिकवाली का दौर शुरू हुआ, लेकिन थोड़ी ही देर में बाजार पर लेवाल हावी हो गए। जिसके कारण 1 बजने के थोड़ी देर बाद ही सेंसेक्स ने दिन में पहली बार आज के न्यूनतम स्तर से 600 से ज्यादा अंक की छलांग लगाकर हरे निशान तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की। हालांकि इस स्तर पर भी लगातार बिकवाली का दबाव बना हुआ था। जिसके कारण सेंसेक्स कभी ऊपर तो कभी नीचे मूव कर रहा था।
    नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 157.5 की कमजोरी के साथ 15,525.85 अंक के स्तर पर आज के कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में निफ्टी में 20.20 की गिरावट भी आई। जिसके कारण निफ्टी 15,505.65 अंक के स्तर तक फिसल गया। लेकिन इसके बाद बाजार में लिवाल हावी हो गए, जिनके बल पर निफ्टी ने सधी चाल में ऊपर की ओर बढ़ना शुरू कर दिया। लिवाली के बल पर निफ्टी लगातार ऊपर की ओर बढ़ रहा था, लेकिन बिकवाली का दबाव भी उस पर लगातार बना हुआ था। इसी वजह से निफ्टी को आज के न्यूनतम स्तर से 177.7 अंक चढ़कर हरे निशान तक पहुंचने में करीब 4 घंटे का समय लग गया।
    एक बार हरे निशान में पहुंचने के बाद शेयर बाजार में फिर बिकवाली हुई, जिसकी वजह से बाजार कभी हरे निशान में तो कभी लाल निशान में कारोबार कर रहा था। दोपहर 1.30 बजे निफ्टी 3.35 अंक चढ़कर 15,686.70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह सेंसेक्स भी दोपहर 1.30 बजे 24.48अंक चढ़कर 52,368.93 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
    करीब चार घंटे के कारोबार में निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 0.25 फीसदी तक चढ़ चुका है, वहीं स्मॉल कैप इंडेक्स में भी 0.10 फीसदी की मजबूती आ गई है। सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी ऑटो इंडेक्स अभी सबसे ज्यादा दबाव में है। जबकि मेटल सेक्टर इंडेक्स, आईटी इंडेक्स और फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में भी लगातार कमजोरी बनी हुई है। दूसरी ओर एफएमसीजी इंडेक्स, मीडिया, रियल्टी, एनर्जी और पीएसयू बैंक इंडेक्स में मजबूती का रुख नजर आ रहा है। इन सेक्टर्स के बल पर शेयर बाजार को सपोर्ट मिला हुआ है।
    अब तक के कारोबार में अडाणी पोर्ट्स 6.76 फीसदी, एनटीपीसी 2.95 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.27 फीसदी, हिंद यूनिलीवर 1.21 फीसदी और एशियन पेंट्स 0.88 फीसदी की मजबूती के साथ अभी तक के टॉप 5 गेनर बने हुए हैं। वहीं यूपीएल 4.46 फीसदी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 1.71 फीसदी, टाटा मोटर्स 1.54 फीसदी, विप्रो 1.52 फीसदी और महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.45 फीसदी की कमजोरी के साथ अभी तक के टॉप 5 लूजर बने हुए हैं।
    एशिया के दूसरे बाजारों में भी आज कमजोरी का माहौल बना हुआ है। जापान का निक्केई इंडेक्स 1,054.08 अंक की कमजोरी के साथ 27,910 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हांगकांग का हेंगसेंग 571.13 अंक टूटकर 28,381.90 अंक के स्तर पर आ गया है। कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में भी 30.32 अंक की कमजोरी आई है और वो अभी 3,237.61 अंक के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स सिर्फ 4.6 अंक की कमजोरी के साथ फ्लैट कारोबार कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डिनरी इंडेक्स में भी 126.60 अंक की गिरावट आई है और वो 7,497.70 अंक के स्तर पर आ गया है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएसिड अटैक के बाद योग ने दी थी बहन रंगोली को नई जिंदगी: कंगना रनौत
    Next Article सरकार ने कोर्ट में कहा- SIT करेगी रेमडीसिविर मामले की जांच, पालटा ही करेंगे नेतृत्व
    sonu kumar

      Related Posts

      झारखंड कैबिनेट की बैठक 24 सितंबर को, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

      September 23, 2025

      झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआइ जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

      September 23, 2025

      स्टॉक मार्केट में मजबूत लिस्टिंग के बाद यूरो प्रतीक के शेयरों पर बना बिकवाली का दबाव

      September 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम तैयार
      • पीएसजी स्टार डेम्बेले ने जीता बैलन डी’ओर 2025 अवॉर्ड
      • भारत के लिए चुनौती नहीं, अवसर है ट्रंप की वीजा नीति
      • इडी ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में युवराज सिंह का बयान दर्ज किया
      • फिल्म इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाले सभी उपकरणों का निर्माण भारत में होगा: अश्विनी वैष्णव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version