Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»चांडिल सामुदायिक अस्पताल को सांसद निधि से मिला एम्बुलेंस
    Jharkhand Top News

    चांडिल सामुदायिक अस्पताल को सांसद निधि से मिला एम्बुलेंस

    sonu kumarBy sonu kumarJune 21, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चांडिल। सांसद संजय सेठ ने आज ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान सेठ कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। श्री सेठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांडिल को एक एंबुलेंस भी प्रदान किया। एंबुलेंस प्रदान करने के क्रम में जिले के डीडीसी, एसडीओ सहित कई पदाधिकारी भी मौजूद थे। श्री सेठ ने कहा कि लंबे समय से इस क्षेत्र के लोग एंबुलेंस की जरूरत महसूस कर रहे थे। सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों व किसी घटना दुर्घटना की स्थिति में घायलों को लाने ले जाने के लिए ग्रामीणों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस मिलने के बाद ग्रामीण व नागरिक इस समस्या से मुक्त हो सकेंगे और जरूरत के अनुसार उन्हें एंबुलेंस उपलब्ध हो सकेगी। श्री सेठ ने कहा कि यह एम्बुलेंस ऑक्सीजन युक्त है और उच्च गुणवत्ता का एंबुलेंस है, जिसमें किसी भी परिस्थिति में मरीज को तत्काल राहत दी जा सकती है।

    चांडिल डैम के विस्थापित ग्रामीणों के साथ जल सत्याग्रह
    दौरे के क्रम में सांसद सेठ चांडिल डैम में अत्याधिक जलजमाव से प्रभावित हुए कई गांव में पहुंचे। ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्या जाने। इस दौरान श्री सेठ ने ग्रामीणों के साथ विरोध स्वरूप सांकेतिक जल सत्याग्रह भी किया। श्री सेठ ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि 40 साल के बाद भी ग्रामीण न्याय को तरस रहे हैं। किन्ही को विकास पुस्तिका नहीं मिली तो किन्ही को मुआवजा नहीं मिला। आश्चर्य इस बात का है कि सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। प्रत्येक वर्ष डैम में जल संग्रहण किए जाने के चक्कर में दर्जनों गांव के सैकड़ों घर जलमग्न हो जा रहे हैं। किसानों की फसलें बर्बाद हो रही है परंतु सरकार का इस तरफ ध्यान नहीं है। श्री सेठ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से यह मांग की है कि चांडिल डैम का पानी किसी भी कीमत पर 180 मीटर से अधिक नहीं हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

    निःशुल्क वैक्सीन को लेकर आगे आएँ ग्रामीण
    सांसद सेठ नहीं आज से शुरू हुए मुफ्त वैक्सीन को लेकर ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में ग्रामीणों से संवाद किया और टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण भी किया। श्री सेठ ने पातकुम, चितरी, गड्ढाडीह, मैसड़ा सहित लगभग आधा दर्जन गांव में टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। टीका लेने आए ग्रामीणों से संवाद किया उनका कुशलक्षेम पूछा। वही स्वास्थ्य दूतों से भी श्री सेठ ने उनका कुशल क्षेम लिया। सांसद ने सबसे आग्रह किया कि अधिक से अधिक लोग कोरोना का टीका ले सकें, इसके लिए हम सबको मिलकर काम करने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार सबको निःशुल्क वैक्सीन देने को लेकर प्रतिबद्ध है। हर व्यक्ति अपने पास पड़ोस के लोगों को जागरूक करें और टीका लेने के लिए प्रेरित करें युवाओं से उन्होंने आग्रह किया कि अपने आसपास के लोगों को रजिस्ट्रेशन में मदद करें। उन्हें नजदीकी टीका केंद्र बताने की दिशा में मदद करें।
    दौरे के क्रम में श्री सेठ के साथ भाजपा नेता ठाकुर दास महतो, सांसद प्रतिनिधि विशाल चौधरी, विश्वनाथ उरांव, नकुल घोष, महेश कुंडू, अनिल सिन्हा, दिलीप महतो, राजकुमार दत्ता, दिवाकर सिंह, अभिराम हेंब्रम, खगेंद्र महतो, महेश कुंडू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Chandil Community Hospital got ambulance from MP fund
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबंगाल सरकार की अर्जी को कलकत्ता हाई कोर्ट ने किया खारिज
    Next Article ST-SC अफसरों के प्रमोशन में अनियमितता की जांच के लिए सीएम से मिले विधायक
    sonu kumar

      Related Posts

      झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य

      December 26, 2025

      झारखंड ब्यूरोक्रेसी में बड़ा संकट: IAS के 52 पद खाली, 11 अधिकारी हुए रिटायर

      December 26, 2025

      जामताड़ा लूटकांड को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, दुकानदारों ने बंद रखीं दुकानें

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version