Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»दमदार अभिनय की बदौलत आज भी जिंदा है अमरीश पुरी
    बॉलीवुड

    दमदार अभिनय की बदौलत आज भी जिंदा है अमरीश पुरी

    shivam kumarBy shivam kumarJune 22, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    मशहूर फिल्म अभिनेता अमरीश पुरी आज बेशक हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके शानदार अभिनय का जिक्र आज भी उनके चाहनेवालों के बीच होता हैं।  22 जून, 1932 को पंजाब में जन्मे अमरीश पुरी को  बॉलीवुड में मशहूर खलनायक के तौर पर भी याद किया जाता है। अमरीश पुरी ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1971 में ‘प्रेम पुजारी’ से की थी।वैसे तो अमरीश पुरी ने फिल्मों में हर तरह के किरदार को बखूबी निभाया ,लेकिन  1980 के दशक में उन्होंने बतौर खलनायक कई बड़ी फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी। 1987 में फिल्म ‘मिस्टर इंडिया में मोगैंबो की भूमिका के जरिए वे सभी के जेहन में छा गए। 1990 के दशक में उन्होंने फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, घायल और विरासत में अपनी सकारात्मक भूमिका के जरिए सभी का दिल जीता। अमरीश पुरी ने लगभग 400 फिल्मों में काम किया था। अमरीश पुरी के जन्मदिन पर आइये जानते हैं उनकी कुछ यादगार भूमिकाओं के बारे में।
     
    बाबा भैरोनाथ :साल 1986 में श्रीदेवी और ऋषि कपूर की फिल्म ‘नगीना’ में अमरीश पुरी ने एक तांत्रिक का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके किरदार का नाम बाबा भैरोनाथ था। इस फिल्म में उनके किरदार और अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया।
     
    मोगैंबो : साल 1987 में आई फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में मोगैंबो के किरदार को कौन भूल सकता है। अनिल कपूर और श्रीदेवी अभिनीत इस फिल्म में अमरीश पुरी मोगैंबो के किरदार में नजर आये थे। इस फिल्म में उनका मशहूर डायलॉग’ मोगैंबो खुश हुआ’ आज भी हर किसी के जुबान पर अक्सर सुनने को मिल जाता है। इस फिल्म में उनके गेटअप और किरदार को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।
     
    जनरल डॉन्ग: साल 1992 में आई मल्टी स्टारर फिल्म ‘तहलका’ में अमरीश पुरी ने अपने अभिनय से सबकी खूब वाहवाही लूटी। इस फिल्म में वह जनरल डॉन्ग की भूमिका में थे। धर्मेंद्र, नसरुद्दीन शाह, मुकेश खन्ना, आदित्य पंचोली, इच्छा स्वरूप, पल्ल्वी जोशी आदि के अभिनय से सजी इस फिल्म में अमरीश पुरी विलेन की भूमिका में आइलैंड डॉन्गरीला में अपना अलग साम्राज्य बसाते नजर आये थे। इस फिल्म में अमरीश पुरी का एक डायलॉग डॉन्ग कभी रॉन्ग नहीं होता काफी फेमस है।
     
    चौधरी बलदेव सिंह: ऐसा नहीं है कि अमरीश ने अपनी छाप सिर्फ विलेन के चरित्र में ही छोड़ी है। फिल्म ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे’ में पिता चौधरी बल्देव सिंह के किरदार निभाकर उन्हें दर्शकों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई। फिल्म में वो जहां ‘ऐ मेरी जोहरा जबी’ गा कर अपनी बीबी से रोमांस करते नजर आये, वहीं एक कड़क पिता अपनी बेटी सिमरन को उसकी जिंदगी जीने की आजादी भी देता है। फिल्म में उनका डायलॉग ‘जा सिमरन जा, जी ले अपनी जिंदगी’ आज भी फेमस है।
     
    राजा साहब: राकेश रोशन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कोयला’ में अमरीश पुरी ने नेगेटिव रोल निभाया था। इस फिल्म में राजा साहब के किरदार में अमरीश पुरी को काफी पसंद किया। इस फिल्म में अमरीश पुरी ने अपने लुक और एक्टिंग से खूब सुर्खियां बंटोरी थी।
     
    इसके अलावा अमरीश पुरी ने करण अर्जुन, घायल, फूल और कांटे, विश्वात्मा, दामिनी, परदेश, गदर-एक प्रेम कथा, ऐतराज, मुझसे शादी करोगी आदि कई फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी है, जो आज भी दर्शकों के दिलों में जीवित है। 22 जनवरी, 2005 को अमरीश पुरी का निधन हो गया था। आज भी फिल्म जगत में जब भी विलेन का रोल निभाने वाले अभिनेताओं का जिक्र होता है, तो उसमें अमरीश पुरी का नाम सबसे ऊपर आता हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारतीय रेलवे का पहली डबल स्टैक कंटेनर ट्रेन का सफल ट्रायल
    Next Article महाराष्ट्र: मंत्रालय भवन में बम संबंधी ईमेल करने वाला गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      वायरल रील्स पर बोले राहुल रॉय, ट्रोल्स को दिया जवाब

      April 30, 2026

      ‘भूत बंगला’ की कमाई में गिरावट जारी

      April 30, 2026

      ‘भूत बंगला’ की रफ्तार धीमी, ‘माइकल’ से मिल रही कड़ी टक्कर

      April 29, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देवघर: श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, मंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
      • बरगी की जल-समाधि: जब नियमों को रद्दी में फेंका गया, तब कोख से लिपटी मौत बाहर आयी
      • युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत
      • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 2.0 लॉन्च, बच्चों के समग्र स्वास्थ्य के लिए नए दिशानिर्देश जारी
      • पलामू में NEET UG परीक्षा केंद्र पर हंगामा, प्रश्न-पत्र एक घंटे देरी से मिलने का आरोप
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version