Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»शेयर बाजार में तेजी का माहौल, सेंसेक्स ने 53 हजार को पार कर बनाया रिकॉर्ड
    Breaking News

    शेयर बाजार में तेजी का माहौल, सेंसेक्स ने 53 हजार को पार कर बनाया रिकॉर्ड

    shivam kumarBy shivam kumarJune 22, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन आज एकबार फिर भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी का माहौल बना हुआ है। पॉजिटिव सेंटीमेंट्स के बल पर शेयर बाजार लगातार हरे निशान में कारोबार कर रहा है। सकारात्मक रुझान के कारण ही आज बीएसई का सेंसेक्स नया ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड कायम करते हुए खुला। बाजार में शुरुआती तेजी का ये आलम था कि सेंसेक्स 1 घंटे से कुछ ज्यादा समय के कारोबार में ही पहली बार 53 हजार अंक के स्तर को पार कर गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने भी 94 अंक की उछाल के साथ शानदार शुरुआत की।
    बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज 310.58 अंक की मजबूती के साथ अभी तक के सबसे ऊंचे स्तर 52,885.04 अंक के रिकॉर्ड के साथ खुला। बाजार खुलने के साथ ही तेजड़ियों ने मोर्चा संभाल लिया। जिसके बाद लगातार हुई खरीदारी के बल पर सेंसेक्स ने ऊपर की ओर छलांग लगाना शुरू कर दिया। जमकर हुई लिवाली के बीच मामूली बिकवाली भी होती रही, जिसके कारण सुबह 10 बजे सेंसेक्स में टॉप लेवल से मामूली गिरावट भी आई। लेकिन इसके बाद एक बार फिर खरीदारी का दौर शुरू हो गया, जिसके कारण साढ़े दस बजे तक सेंसेक्स ने 482.65 अंक की मजबूती के साथ 53,057.11 अंक के स्तर पर पहुंच कर ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बना लिया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के इतिहास में सेंसेक्स पहली बार 53 हजार अंक के स्तर को पार करने में सफल रहा है।
    हालांकि सेंसेक्स के इस स्तर पर पहुंचने के बाद एक बार फिर शेयर बाजार में मुनाफा वसूली का दौर शुरू हुआ, जिसके कारण सेंसेक्स गिरकर 52,850 अंक तक भी पहुंचा। लेकिन उसके बाद एक बार फिर खरीदारी ने जोर पकड़ लिया। उसके बाद से ही शेयर बाजार में खरीद बिक्री का दौर जारी है, जिसमें कभी सेंसेक्स कभी उछलता है, तो कभी मामूली तौर पर फिसल भी जाता है। खरीद बिक्री के इस दौर के बीच दोपहर 12.30 बजे सेंसेक्स 270.66 अंक की मजबूती के साथ 52,845.12 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
    इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने आज 94 अंक की मजबूती के साथ 15,840.50 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। तेज खरीदारी के बल पर निफ्टी ने भी सरपट दौड़ लगाई, जिसके कारण कुछ ही देर में 149.25 अंक की मजबूती के साथ निफ्टी 15,895.75 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इस स्तर पर पहुंचने के बाद शेयर बाजार में मुनाफा वसूली का दौर शुरू हो गया, जिसकी वजह से निफ्टी अपने ऑल टाइम हाई से सिर्फ 5.85 अंक पीछे रह गया। मुनाफावसूली के कारण निफ्टी में एक बार गिरावट भी आई, लेकिन थोड़ी देर बाद ही निफ्टी में दोबारा गति पकड़ ली। दोपहर 12.30 बजे निफ्टी 101.05 अंक की उछाल के साथ 15,847.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
    शेयर बाजार में आज सुबह से ही अभी तक चौतरफा तेजी का माहौल बना हुआ है। लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप- हर तरह के शेयर में जमकर खरीदारी हो रही है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के स्मॉल कैप इंडेक्स और मिड कैप इंडेक्स में 1-1 फीसदी से अधिक का उछाल आ चुका है।
    निफ्टी का ऑटो इंडेक्स 1.84 फीसदी की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है। इसी तरह निफ्टी मीडिया इंडेक्स और निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में भी 1.5 फीसदी से अधिक की तेजी आ चुकी है। इसके अलावा निफ्टी बैंक इंडेक्स, फाइनेंसियल सर्विसेज इंडेक्स, आईटी इंडेक्स, मेटल इंडेक्स, प्राइवेट बैंक इंडेक्स और रियल्टी इंडेक्स में भी करीब 1 फीसदी की उछाल आ चुकी है। वही निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स और निफ्टी फार्मा इंडेक्स बिकवाली के दबाव में लाल निशान में नजर आ रहे हैं।
    एशिया के दूसरे शेयर बाजारों में आज हांगकांग के हेंगसेंग इंडेक्स को छोड़कर बाकी हर जगह मजबूती का माहौल है। जापान का निक्केई इंडेक्स 822.07 अंक की मजबूती के साथ 28,835 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 27.27 अंक की मजबूती दिखा रहा है। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 23.12 अंक की मजबूती के साथ 3,263.91 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 37 अंक की गिरावट के साथ 28,441 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोरोना के मामलों में 91 दिन बाद सबसे बड़ी गिरावट, 24 घंटों में मिले 42640 नए मरीज
    Next Article प.बंगाल चुनाव बाद हिंसा मामले की सुनवाई से एक और जज अलग, सुनवाई टली
    shivam kumar

      Related Posts

      घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना और चांदी ने लगाई छलांग

      May 3, 2026

      रुपये की कमजोरी लगातार जारी, रिकॉर्ड लो तक लुढ़की भारतीय मुद्रा

      April 30, 2026

      सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी के घटे भाव

      April 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देवघर: श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, मंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
      • बरगी की जल-समाधि: जब नियमों को रद्दी में फेंका गया, तब कोख से लिपटी मौत बाहर आयी
      • युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत
      • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 2.0 लॉन्च, बच्चों के समग्र स्वास्थ्य के लिए नए दिशानिर्देश जारी
      • पलामू में NEET UG परीक्षा केंद्र पर हंगामा, प्रश्न-पत्र एक घंटे देरी से मिलने का आरोप
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version