Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हिन्द महासागर क्षेत्र में 23-24 जून को भारत और अमेरिका करेंगे सैन्य अभ्यास
    Breaking News

    हिन्द महासागर क्षेत्र में 23-24 जून को भारत और अमेरिका करेंगे सैन्य अभ्यास

    sonu kumarBy sonu kumarJune 23, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    – ​​आईओआर में​​ ​​23-24 जून को​​ दोनों देशों की नौसेनाएं और भारतीय वायुसेना लेगी हिस्सा 
    – ‘दोस्ताना​ संबंधों’​ के साथ समुद्री क्षेत्र में संयुक्त अभियान शुरू करने का ​बेहतरीन मौका

    ​

    ​नई दिल्ली। ​भारतीय वायुसेना ​और भारतीय नौसेना ​​हिन्द महासागर क्षेत्र (​​​​आईओआर) में​​ ​​23 और 24 जून को​ ​अमेरिकी ​नौसेना के जहाज रोनाल्ड रीगन ​के ​कैरिय​​र स्ट्राइक ग्रुप (​​सीएसजी) के साथ​​​ रणनीतिक ​आउटरीच​​अभ्यास ​करेंगी। ​अमेरिका का ​कैरियर स्ट्राइक ग्रुप (सीएसजी) फिलहाल आईओआर में ​ही ​तैनात है​​।​ इस पैसेज अभ्यास में भारतीय नौसेना के जहाज कोच्चि और तेग के साथ-साथ पी-8आई और मिग 29के विमान हिस्सा लेंगे।   ​​​​​
     
    ​वायुसेना प्रवक्ता के अनुसार दक्षिणी वायु कमान ​के क्षेत्र में होने वाले इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना चार ऑपरेशनल कमांड के ठिकानों से ​हिस्सा लेगी​।​ ​इसमें जगुआर और सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान, अवाक्स, एईडब्ल्यूएंडसी और एयर टू एयर रिफ्यूलर एयरक्राफ्ट शामिल होंगे।​ अभ्यास में अमेरिकी सीएसजी ​की ओर से एफ-18 लड़ाकू विमान और ई-2सी हॉकआई एईडब्ल्यूएंडसी विमान उतारे जाने की उम्मीद है। यह अभ्यास दो दिन तक पश्चिमी समुद्र तट पर तिरुवनंतपुरम के दक्षिण में किया जाएगा।​ ​अमेरिकी सीएसजी के साथ ​इस ​अभ्यास में समुद्री वायुशक्ति डोमेन में सर्वश्रेष्ठ प्रणालियों के आदान-प्रदान समेत कई क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।​​​

    भारतीय वायुसेना को ​हिन्द महासागर क्षेत्र में समुद्री अभियानों का व्यापक अनुभव है।​ कई वर्षों से ​अंतरराष्ट्रीय अभ्यासों में भागीदारी सहित देश के द्वीप क्षेत्रों से युद्धाभ्यास ​का संचालन ​करके ​यह अनुभव हासिल किया गया है।​ ​आईओआर​​ में भारतीय वायुसेना की बहुआयामी क्षमता ​है क्योंकि इस क्षेत्र में मित्र राष्ट्रों के लिए मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) मिशन और लॉजिस्टिक्स सहायता ​मिशन चलाये हैं। अमेरिकी सीएसजी के साथ​ भारतीय वायुसेना का यह अभ्यास दोनों देशों के बीच ‘दोस्ताना​ संबंधों’​ के साथ समुद्री क्षेत्र में संयुक्त अभियान शुरू करने का ​बेहतरीन मौका है।​
     
    ​नौसेना प्रवक्ता के अनुसार इस पैसेज अभ्यास में भारतीय नौसेना के जहाज कोच्चि और तेग के साथ-साथ पी-8आई और मिग 29के विमान हिस्सा लेंगे। भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना के विमानों के साथ-साथ भारतीय नौसेना के युद्धपोत, कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के साथ संयुक्त बहु-डोमेन संचालन में लगे रहेंगे, जिसमें निमित्ज़ श्रेणी के विमानवाहक पोत रोनाल्ड रीगन, अर्ले बर्क क्लास गाइडेड मिसाइल विध्वंसक यूएसएस हैल्सी, टिकोनडेरोगा क्लास गाइडेड मिसाइल क्रूजर और यूएसएस शिलोह शामिल हैं। दो दिवसीय अभ्यास का उद्देश्य समुद्री संचालन में व्यापक रूप से एकीकृत और समन्वय करने की क्षमता का प्रदर्शन करके द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग को मजबूत करना है।
     
    अभ्यास के दौरान उच्च गति के संचालन में उन्नत वायु रक्षा अभ्यास, क्रॉस डेक हेलीकॉप्टर संचालन और पनडुब्बी रोधी अभ्यास शामिल हैं। भाग लेने वाले बल अपने युद्ध-लड़ाई कौशल को सुधारने और समुद्री क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए एक एकीकृत बल के रूप में अपनी अंतःक्रियाशीलता को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। भारतीय और अमेरिकी नौसेना नियमित रूप से कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय अभ्यास करते हैं, जो एक खुली, समावेशी और नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने के लिए साझेदार नौसेनाओं के रूप में साझा मूल्यों को रेखांकित करते हैं।​​
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुण्यतिथि पर किया याद
    Next Article झारखंड में कमजोर हो रहा कोरोना, 180 मरीज स्वस्थ
    sonu kumar

      Related Posts

      पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ के सेट पर लगी भीषण आग

      June 23, 2025

      आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर 25 को मनाया जाएगा काला दिवस

      June 23, 2025

      झारखंड के सभी जिलों में 24 से होगी बारिश

      June 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ के सेट पर लगी भीषण आग
      • सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट
      • ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
      • जमीनी विवाद में मारपीट, महिला की हत्या
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version