Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»UP के प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ याचिका : इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचे पैरेंट्स ने कहा- बिना पढ़ाए स्कूल वाले फीस वसूल रहे
    Top Story

    UP के प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ याचिका : इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचे पैरेंट्स ने कहा- बिना पढ़ाए स्कूल वाले फीस वसूल रहे

    adminBy adminJune 24, 2021No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही 
    कोरोनाकाल में लगातार बंद चल रहे स्कूलों पर मनमानी और अवैध फीस वसूली का आरोप लगाते हुए पैरेंट्स ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि स्कूल बिना बच्चों को पढ़ाए अवैध फीस वसूल रहे हैं। पूरे राज्य में अभिभावकों और उनके बच्चों का मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। अवैध वसूली पर रोक लगाने और उचित फीस निर्धारण के लिए हाईकोर्ट से न्याय की गुहार लगाई गई है। याचिका पर सुनवाई 25 जून को होगी।

    जब कुछ किया ही नहीं तो फीस कैसी
    यह याचिका मुरादाबाद पैरेंट्स ऑफ आल स्कूल एसोसिएशन के सदस्यों (अनुज गुप्ता एवं अन्य) द्वारा दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि 2020-2021 व संपूर्ण कोरोना काल में निजी स्कूल मनमानी और अत्यधिक स्कूल फीस वसूल रहे हैं। बार-बार एसएमएस व फोन कर अभिभावकों व बच्चों का मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। कोरोना के कारण स्कूल बंद हैं और उनके द्वारा कोई भी सेवा प्रदान नहीं की गई। ऐसे में उस काल की फीस कैसे वसूली जा सकती है?

    पैरेंट्स का कहना है कि ऑनलाइन पढ़ाई ठीक से नहीं हुई है।
    8 तरह की फीस ले रहे स्कूल संचालक
    1. ट्यूशन फीस
    2. एग्जाम फीस
    3. स्पोर्ट्स
    4. साइंस लैबोरेटरी
    5. लाइब्रेरी
    6. कंप्यूटर
    7. एनुअल फंक्शन
    8. ट्रांसपोर्ट फीस

    अभिभावकों की समस्याओं के निवारण के लिए नहीं कोई समिति
    अधिवक्ता शाश्वत आनंद व अंकुर आज़ाद के माध्यम से दायर याचिका में बताया गया है कि राज्य सरकार द्वारा यूपी स्व-वित्तपोषित स्वतंत्र स्कूल (शुल्क विनियमन) अधिनियम, 2018, निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों पर लागू होता है। यह नियम ऐसे शिक्षण संस्थानों द्वारा फीस की अनुचित मांगों पर लगाम लगाने के लिए बनाया गया है।

    इस अधिनियम की धारा 8 में निजी शिक्षण संस्थानों द्वारा ली जाने वाली फीस को विनियमित करने और उसके संबंध में छात्रों अभिभावकों की शिकायतों को सुनने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ‘जिला शुल्क नियामक समिति’ के गठन का प्रावधान है। हालांकि, आज तक प्रदेश में निजी स्कूलों के शुल्क विनियमन व अभिभावकों की समस्याओं के निवारण के लिए शायद ही ऐसी कोई समिति बनाई गई है।

    राज्य सरकार ने केवल ट्यूशन फीस लेने का दिया है आदेश
    इस अधिनियम की धारा 4 (3), जोकि 17 जून, 2020 के एक अध्यादेश (अब संसोधन अधिनियम) के माध्यम से शामिल की गई है। इसके तहत राज्य सरकार मान्यता प्राप्त स्कूलों द्वारा ली जा रही फीस को दैवीय आपदा, महामारी के समय माफ किया जा सकता है।

    गौरतलब है कि बीते दिनों राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर ये आदेश दिया है कि कोई भी निजी स्कूल ट्यूशन फीस के अलावा और कोई फीस नहीं लेगा। इसमें एग्जाम फीस, स्पोर्ट्स, साइंस लैबोरेटरी, लाइब्रेरी, कंप्यूटर, एनुअल फंक्शन व ट्रांसपोर्ट फीस आदि शामिल हैं। इन्हें माफ करने का आदेश दिया गया था। इसके बाद भी निजी स्कूल नहीं मान रहे हैं। राज्य सरकार के आदेश को दरकिनार कर मनमानी फीस वसूल रहे हैं।

    स्कूलों ने राज्य सरकार के आदेशों को ठेंगा
    याचिकाकर्ताओं का कहना है कि सभी स्कूल लंबे समय से बंद हैं। कुछ स्कूलों में नाम के लिए ऑनलाइन पढ़ाई हो रही है। परीक्षाएं भी फिजिकली नहीं हो रही हैं। इसके बाद भी निजी स्कूल राज्य सरकार के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। यही नहीं राज्य सरकार आपने आदेश को सुचारु ढंग से लागू भी नहीं करवा पा रही है।

    राज्य सरकार की उदासीनता का उठा रहे फायदा
    याचिका में आरोप लगाया गया है कि सरकार की निष्क्रियता के कारण, मुरादाबाद जिले व प्रदेशभर में शायद ही कोई ऐसा स्कूल है जो अभिभावकों और बच्चों को पूरी फीस के लिए परेशान न कर रहा हो। अधिकांश निजी स्कूलों ने अलग से ट्यूशन फीस नहीं दिखाया है। सभी हेड की फीस को एक ही जगह कम्पोजिट फीस / समग्र शुल्क में समाहित कर दिया है। इस प्रकार निजी स्कूल न सिर्फ राज्य सरकार के स्पष्ट निर्देशों का मजाक उड़ा रहे हैं, बल्कि 2018 के शुल्क विनियमन अधिनियम के जनादेश का भी घोर उल्लंघन कर रहे हैं। यह अमानवीय और अनैतिक है।

    स्कूल नाम काटा रहे और ऑनलाइन क्लास से भी बाहर कर रहे
    याचिकाकर्ताओं का कहना है कि जो अभिभावक फीस नहीं दे पा रहे हैं उनके बच्चों को न तो ऑनलाइन क्लास में बैठने दिया जा रहा है और न ही उन्हें परीक्षा में बैठने दे रहे हैं। इसके अलावा उच्च कक्षाओं में प्रोन्नत भी नहीं किया जा रहा है। कई स्कूल तो गरीब बच्चों का नाम भी काट दे रहे हैं।

    बढ़ रहा ऑनलाइन ट्यूशन का बोझ
    ऐसे हालात में अभिभावकों को आनलाइन क्लास के लिए लैपटॉप, टेबलेट या समर्टफोने का खर्च करना पड़ रहा है। महंगे इंटरनेट कनेक्शन मजबूरी हो गया है। याचिका में सुप्रीम कोर्ट के टीएमए पाई फाउंडेशन बनाम कर्नाटक राज्य, व अन्य फैसलों का हवाला देते हुआ कहा गया है कि निजी स्कूलों में मुनाफाखोरी रोग बन गया है। न्यायलय जनता के हित में हस्तक्षेप कर अभिभावकों के पक्ष में शुल्क विनियमन का आदेश दे सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article100 अरब डॉलर के वैश्विक खिलौना बाजार में भारत की हिस्सेदारी सिर्फ 1.5 अरब डॉलर : प्रधानमंत्री मोदी
    Next Article ड्रापआउट और अनामांकित बच्चों की टोह लेने में जुटा विभाग
    admin

      Related Posts

      ईदगाहों व मस्जिदों में अदा की गई बकरीद की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ

      May 28, 2026

      कोयला वर्चस्व को लेकर दो गुटों में गैंगवार, फायरिंग में तीन घायल

      May 28, 2026

      रामपुर गोलीकांड के पीड़ितों से मिले पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी

      May 28, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • तृणमूल सांसद काकाेली घोष ने कल्याण बनर्जी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र
      • नेपाल का ‘जेन जी’ आंदोलन: सुशासन की आड़ में संसद फूंकने की थी बड़ी साजिश, मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा!
      • ईदगाहों व मस्जिदों में अदा की गई बकरीद की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ
      • कोयला वर्चस्व को लेकर दो गुटों में गैंगवार, फायरिंग में तीन घायल
      • रामपुर गोलीकांड के पीड़ितों से मिले पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version