Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»राज्य में 3160 करोड़ से 1284 किमी एनएच बनेगा
    Jharkhand Top News

    राज्य में 3160 करोड़ से 1284 किमी एनएच बनेगा

    sonu kumarBy sonu kumarJune 24, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में बनने वाली सड़क परियोजनाओं के लिए फॉरेस्ट क्लीयरेंस और भूमि अधिग्रहण से जुड़ी समस्याओं का यथाशीघ्र निराकरण करने का निर्देश दिया है। गुरुवार को पथ निर्माण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं और राजस्व संग्रह की समीक्षा के दौरान उन्होंने विभाग से कहा कि इस बाबत हर 15 दिन पर समीक्षा हो। इस दौरान अधिकारियों ने सीएम को बताया कि करीब 3160 करोड़ रुपये खर्च कर राज्य में 1284.06 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) का निर्माण किया जाना है। इसमें पिछले चार सालों में एनएच के लिए कुल 612.65 किलोमीटर सड़क योजना को स्वीकृति मिली है।
    सीएम ने कहा कि सड़कें अच्छी और समय पर बनें, लंबित सड़क परियोजनाओं का कार्य तेजी के साथ पूरा किया जाये और नयी सड़कों के निर्माण में उसकी उपयोगिता का विशेष ध्यान रखा जाये।

    गोविंदपुर-जामताड़ा-दुमका-साहेबगंज सड़क बन सकती है संथाल की लाइफलाइन
    मुख्यमंत्री ने कहा कि गोविंदपुर-जामताड़ा-दुमका-साहेबगंज रोड पर इंडस्ट्रियल कोरिडोर विकसित करने की काफी संभावनाएं है। कुछ इलाकों का चयन कर उसे वेयर हाउस, लॉजिस्टिक सेंटर अथवा इंडस्ट्रीज को विकसित करने के लिए कार्य योजना बनायें। यह सड़क संथाल परगना की लाइफलाइन बन सकती है।

    खान क्षेत्र के लिए डेडिकेटेड रोड बनाने की योजना बने
    मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि खान क्षेत्र में डेडिकेटेड रोड बनाने की दिशा में कार्य योजना बनायें। इसमें इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि ये घनी आबादी अथवा गांवों को ज्यादा प्रभावित नहीं करे। विभाग की ओर से बताया गया कि कुछ सड़कों पर टोल प्लाजा प्रस्तावित है। यहां मालवाहक वाहनों से टोल टैक्स लिया जायेगा। इस बाबत 4856 किलोमीटर लंबी 425 सड़कों का सर्वे किया जा चुका है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि टोल प्लाजा के लिए सड़कों का चयन इस तरह किया जाये कि उसका आम जनता पर बोझ नहीं पड़े।

    फॉरेस्ट एरिया में सड़कों को बेहतर बनायें
    मुख्यमंत्री ने कहा कि फॉरेस्ट एरिया में सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर भूमि अधिग्रहण में काफी तकनीकी अड़चनें आती हैं। ऐसे में यहां सिंगल लेन की जो भी सड़कें हैं, उसकी उपयोगिता का आकलन करें। इसके बाद प्राथमिकता के आधार पर इन सड़कों का चौड़ीकरण अथवा वर्तमान में जो सड़क मौजूद है, उसे और बेहतर बनाने की पहल हो।

    केंद्र को सड़कों का भेजा जा रहा डीपीआर
    विभाग की ओर से बताया गया कि राज्य में पिछले चार सालों में राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए कुछ 612.65 किमी सड़क योजना को स्वीकृति मिली है। केंद्र सरकार को 30 जून 2021 तक 184.23 किलोमीटर, 15 जुलाई 2021 तक 307.18 किमी और 31 जुलाई 2021 तक 180 किलोमीटर सड़क योजना का डीपीआर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इन सड़क योजनाओं का करीब 3160 करोड़ का बजट है। वहीं पथ निर्माण विभाग के तहत 17 सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति के लिए भेजा गया है और 10 परियोजनाओं पर स्टेट इंपावर्ड कमेटी के स्तर पर निर्णय लिया जाना है।

    3160 crore to 1284 km NH will be built in the state
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleऐसे में कैसे पढ़ेगा और बढ़ेगा झारखंड, 25 लाख बच्चे भूल रहे पढ़ाई
    Next Article अमेरिकाः 12 मंजिला भवन ढहा, 99 लापता, 45 बचाए गए, 3 की मौत
    sonu kumar

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version