Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आठ नाबालिग लड़कियों को दलालों के चंगुल से छुड़ाया, महिला समेत दो आरोपित गिरफ्तार
    Breaking News

    आठ नाबालिग लड़कियों को दलालों के चंगुल से छुड़ाया, महिला समेत दो आरोपित गिरफ्तार

    azad sipahiBy azad sipahiJune 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    रांची । रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) की नन्हें फरिस्ते और मेरी सहेली की टीम ने आठ नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है। साथ ही दो दलालों को गिरफ्तार किया है। इन सभी लड़कियों को शुक्रवार को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया। आरपीएफ के अनुसार इन सभी लड़कियों ने एक दिन पूर्व अलग-अलग समय में दलालों के साथ रांची स्टेशन में प्रवेश किया था। चाइल्ड लाइन को सौंपी गई तीन नाबालिग लड़कियां गुमला की और पांच छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं। शक होने के आधार पर आरपीएफ की मेरी सहेली और नन्हे फरिश्ते की टीम ने दोनों दलालों को गिरफ्तार किया। लंबी पूछताछ के बाद इस मामले का खुलासा हुआ है। इसमें सब इंस्पेक्टर सुनीता पन्ना, उप-निरीक्षक सुनीता तिर्की, महिला कॉन्स्टेबल शिवानी, संगीता कच्छप सहित फरिश्ते टीम तथा मेरी सहेली रांची उप-निरीक्षक अनीता गोदारा महिला कॉन्स्टेबल शीतल, रितु रानी ने योगदान दिया।
    बताया गया है कि संयुक्त रूप से जांच के दौरान स्टेशन के मुख्य द्वार पर एक व्यक्ति के साथ तीन नाबालिग लड़कियां प्रवेश करते देखी गयी। शक होने पर उन लोगों को गेट के पास ही रोक लिया गया। पूछताछ करने पर लड़कियों को ले जा रहे व्यक्ति ने अपना पता बहार थाना बोलबा पिरियापोच, जिला सिमडेगा का बताया। उसने यह भी बताया कि सभी सिमडेगा के रहने वाले हैं। वह तीनों नाबालिग लड़कियों को दिल्ली में काम दिलाने के लिए ले जा रहा था।
    इसके बाद तीनों नाबालिग लड़कियों से पूछताछ की गई। लड़कियों ने बताया कि वह व्यक्ति उन्हें दिल्ली काम दिलाने के लिए लेकर जा रहे हैं। उस व्यक्ति को नहीं जानते हैं और ना ही उनका कोई रिश्ता है। अभी पूछताछ चल ही रही थी कि एक अन्य महिला के साथ पांच लड़कियां स्टेशन में प्रवेश करते देखी गईं। संदेह होने पर उन सभी से पूछताछ की गई तो लड़कियों ने अपना पता जिला-जसपुर छत्तीसगढ़ का बताया। साथ ही बताया कि जो महिला साथ है वह उन्हें काम दिलाने के लिए दिल्ली ले जा रही थी।
    महिला से पूछताछ करने पर उसने अपना पता थाना महरौली दक्षिणी दिल्ली और स्थायी पता ग्राम महुआडीह, थाना नवाडीह, जिला गुमला बताया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया। इस संबंध में एएचटीयू थाना गुमला तथा सिमडेगा को सूचना दी गई। सभी नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उन्हें रेलवे चाइल्ड लाइन रांची में सही सलामत अग्रिम कार्रवाई के लिए सुपुर्द किया गया। दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजियो को टक्कर देने की नियत से इस कंपनी ने लॉन्च किया धांसू प्लान! ज्यादा डेटा, फ्री कॉलिंग के साथ पाएं बहुत कुछ
    Next Article दस हजार शिक्षाकर्मियों को मिलेगा 85 करोड़ का अनुदान
    azad sipahi

      Related Posts

      ईदगाहों व मस्जिदों में अदा की गई बकरीद की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ

      May 28, 2026

      कोयला वर्चस्व को लेकर दो गुटों में गैंगवार, फायरिंग में तीन घायल

      May 28, 2026

      रामपुर गोलीकांड के पीड़ितों से मिले पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी

      May 28, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • तृणमूल सांसद काकाेली घोष ने कल्याण बनर्जी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र
      • नेपाल का ‘जेन जी’ आंदोलन: सुशासन की आड़ में संसद फूंकने की थी बड़ी साजिश, मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा!
      • ईदगाहों व मस्जिदों में अदा की गई बकरीद की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ
      • कोयला वर्चस्व को लेकर दो गुटों में गैंगवार, फायरिंग में तीन घायल
      • रामपुर गोलीकांड के पीड़ितों से मिले पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version