Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»ओबीसी आरक्षण की बहाली तक जारी रहेगी लड़ाई : भाजपा
    ताजा खबरें

    ओबीसी आरक्षण की बहाली तक जारी रहेगी लड़ाई : भाजपा

    sonu kumarBy sonu kumarJune 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र के स्थानीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण की बहाली की मांग को लेकर शनिवार को राज्यव्यापी चक्काजाम आंदोलन किया। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि ओबीसी आरक्षण मिलने तक भाजपा की लड़ाई जारी रहेगी।

    पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस नागपुर में, विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दरेकर ठाणे में, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल कोल्हापुर में और राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे पुणे के आंदोलन में उपस्थित थे। वहीं मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढ़ा मंत्रालय के पास, सांसद सुजय विखे पाटिल अहमद नगर में, सांसद गोपाल शेट्टी दहिसर में और सांसद प्रीतम मुंडे ने बीड़ के आंदोलन में हिस्सा लिया। आंदोलन के दौरान फडणवीस, पाटिल और पंकजा मुंडे समेत सैकड़ों भाजपा नेताओं को सांकेतिक रूप से गिरफ्तार किया गया।

    प्रदेश अध्यक्ष पाटिल ने कहा कि ओबीसी आरक्षण रद्द हो जाने से राज्य में जगह-जगह तनाव फैल गया है। उच्चतम न्यायालय ने महाविकास आघाड़ी सरकार को 15 बार कहा कि दस्तावेज प्रस्तुत करें लेकिन राज्य सरकार ने प्रस्तुत नहीं किया। इसी वजह से न्यायालय ने ओबीसी समाज को स्थानीय निकाय में मिलने वाला आरक्षण रद्द कर दिया। इसमें केंद्र सरकार की कोई भूमिका नहीं है लेकिन महाविकास आघाड़ी सरकार जनता में गलत जानकारी फैला रही है। इसी वजह से भाजपा को राज्यव्यापी चक्काजाम आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक ओबीसी आरक्षण पूर्ववत लागू नहीं होता है तब तक भाजपा यह लड़ाई जारी रखेगी।

    फडणवीस ने नागपुर में कहा कि राज्य सरकार ओबीसी आरक्षण को बचाने में विफल रही। उच्चतम न्यायालय में राज्य सरकार ने डाटा प्रस्तुत नहीं किया। इसे तैयार करने का काम राज्य सरकार का था। अब राज्य सरकार इस मामले के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार बता रही है। इसी वजह से भाजपा को चक्का जाम आंदोलन करना पड़ रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने राम मंदिर निर्माण से पहले विकास कार्यों को पूरा करने के दिए निर्देश
    Next Article किसान आंदोलन : खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस को किया अलर्ट
    sonu kumar

      Related Posts

      अश्विनी वैष्णव पटना से जमालपुर रवाना, 11 बजे करेंगे रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण

      May 23, 2025

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version