Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बंगाल विस में विरोधी दल की सीट पर ही बैठेंगे मुकुल रॉय
    Top Story

    बंगाल विस में विरोधी दल की सीट पर ही बैठेंगे मुकुल रॉय

    sonu kumarBy sonu kumarJune 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में वापस लौटने के बाव भी मुकुल रॉय बंगाल विधानसभा में विरोधी दल की सीट पर ही बैठेंगे। उन्होंने भाजपा छोड़ने के बाद भी अपनी सीट बदलने के लिए अब तक कोई आवेदन नहीं किया है, जिसके फलस्वरूप उन्हें विरोधी दल की सीट ही आवंटित की गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि दलविरोधी कानून से बचने के लिए मुकुल ने यह रणनीति अपनाई है।
    मालूम हो कि मुकुल राय  पहली बार विधायक के तौर पर निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कृष्णानगर उत्तर सीट से भाजपा के टिकट पर तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी व बांग्ला फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री कौशानी मुखर्जी को भारी मतों के अंतर से हराया था। मुकुल पहली बार विधायक बने हैं इसलिए विधानसभा के आसन्न अधिवेशन में उनकी सीट को लेकर पहले ही चर्चा शुरू हो गई थी। बाद में वे तृणमूल में लौट गए। मुकुल को विरोधी दल की सीट आवंटित करने के पीछे एक और महत्वपूर्ण कारण यह है कि वे भाजपा की मर्जी और समर्थन के बिना ही विधानसभा की पब्लिक अकाउंट्स कमेटी (पीएसी) के सदस्य बने हैं। सबकुछ तृणमूल कांग्रेस की योजना के मुताबिक रहा तो वे पीएसी के चेयरमैन भी बन सकते हैं, ठीक उसी तरह जैसे सुब्रत मुखर्जी कांग्रेस विधायक रहते हुए भी तृणमूल द्वारा चालित कोलकाता नगर निगम के कभी मेयर बने थे। बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी मुकुल की विधायक की सदस्यता खारिज करने के लिए आवेदन कर चुके हैं, हालांकि इसपर अंतिम निर्णय विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी लेंगे।

    If you do not have an account you will be prompted to enter your account.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइरफान खान के बेटे बाबिल ने इस वजह से छोड़ा फिल्म स्कूल
    Next Article धनबाद में पेट्रोल पंप से दो लाख रुपए की लूट
    sonu kumar

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version