Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»बढ़ रहा है अरब सागर का जलस्तर
    ताजा खबरें

    बढ़ रहा है अरब सागर का जलस्तर

    sonu kumarBy sonu kumarJune 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     पर्यावरण असंतुलन के कारण समुद्र, नदियों और प्राकृतिक संसाधनों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि अरब सागर का जलस्तर बढ़ रहा है। मुंबई महानगर क्षेत्र की 107.6 वर्ग किलोमीटर की जमीन समुद्र के दायरे में आ गई है। समुद्र का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो तटीय क्षेत्र में बसी कॉलोनियों के लिए खतरा निर्माण हो सकता है।
    सैटेलाइट के जरिए किए गए अध्ययन में पाया गया है कि मुंबई महानगर के तटीय क्षेत्र में अरब सागर के पानी का स्तर बढ़ रहा है। इससे समुद्र किनारे बसी रिहायशी कॉलोनियों पर पानी में समा जाने का खतरा मंडरा रहा है। विशेषकर बारिश के दिनों में यह संकट और गहरा सकता है। बीते 30 वर्षों में समुद्र के जलस्तर में चिंताजनक बढ़ोतरी हुई है। समुद्र के जलस्तर में वृद्धि वर्ष 2030 तक होने की संभावना विभिन्न विशेषज्ञों ने जताई है। कोकण क्षेत्र में भी समुद्र का जलस्तर बढ़ा हुआ पाया गया है।
    सृष्टि कंजर्वेशन फाउंडेशन नामक सामाजिक संगठन द्वारा किए गए अध्ययन में यह बात सामने आई है। फाउंडेशन की रिपोर्ट के अनुसार तटीय क्षेत्र में होने वाले बदलाव के कारण लुप्त हुई जमीन का क्षेत्र संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान से थोड़ा ज्यादा है। इसका रूपांतर दलदल और मैंग्रोव वन क्षेत्र के रूप में हो गया है। खारी क्षेत्र का दायरा भी बढ़ा है। मुंबई ठाणे खाड़ी की जमीन पर अनुमानित 45 वर्ग किलोमीटर नदी-नाले का क्षेत्र खारी अथवा दलदल के रूप में तब्दील हो गया है। ठाणे इलाके की खाड़ी में 24 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र कचरे से भरा दलदलीय हो गया है‌।
    फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक डॉ. दीपक आपटे के मुताबिक यह लक्षण महानगर के लिए अच्छे नहीं हैं। इसके कारण मुंबई में बारिश के समय होनेवाले जलजमाव की निकासी में नालों की क्षमता में कमी आ सकती है। इस अध्ययन से संज्ञान में आया है कि भारी बारिश और समुद्र में हाईटाइड होने पर समुद्र का पानी शहर में फैल जाता है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीबीएसई की दसवीं कक्षा की मूल्यांकन पद्धति पर याचिका देने वाली एनजीओ को कोर्ट की फटकार
    Next Article डॉलर के मुकाबले रुपये में 5 पैसे की कमजोरी
    sonu kumar

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version