Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड से मैट्रिक व इंटर करने वालों को ही मिलेगी ग्रुप C और D की नौकरी
    Jharkhand Top News

    झारखंड से मैट्रिक व इंटर करने वालों को ही मिलेगी ग्रुप C और D की नौकरी

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की तरफ से झारखंड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा (मैट्रिक-इंटरमीडीएट स्तर) संचालन नियमावली 2015 में संशोधन किया जा रहा है। नये नियमावली के तहत अब झारखंड राज्य में मैट्रिक और इंटर स्तर की नियुक्तियों के लिए वो ही अप्लाई कर सकेंगे। जिन्होंने झारखंड से ही मैट्रिक और इंटर दोनों परीक्षाओं को पास किया है. मतलब मैट्रिक स्तर की परीक्षा के लिए आवेदन वो ही कर सकते हैं, जिन्होंने मैट्रिक झारखंड से पास की है और इंटर स्तर की परीक्षाओं के लिए भी इंटरमीडिएट झारखंड से ही पास करना अनिवार्य हो जाएगा. कार्मिक विभाग की तरफ से नियमावली संशोधन का काम तेजी से किया जा रहा है। झारखंड सरकार की तरफ से राज्य में खाली पड़े पदों पर नियुक्ति की तैयारी चल रही है। इससे पहले ग्रुप सी और डी की नियुक्तियों के लिए नियमावली में संशोधन किया जा रहा है।

    उम्र में छूट उन्हीं को जो होंगे यहां के स्थानीय निवासी
    इस संशोधन के बाद ग्रुप सी और डी के लिए ऐसे कैंडीडेट अप्लाई नहीं कर पाएंगे, जो स्थानीय तो हैं, लेकिन मैट्रिक और इंटर की परीक्षा किसी दूसरे राज्य से पास की है। वहीं आरक्षण और उम्र सीमा में छूट उन्हें दी जाएगी, जो झारखंड के स्थानीय निवासी होंगे। चूंकि नयी सरकार ने पुरानी सरकार की स्थानीय नीति को अभी रद्द नहीं किया है, ऐसे में राज्य में जो स्थानीय नीति लागू है उसके मुताबिक ही काम होगा।

    नियमावली बदली नहीं जाएगी होगा संशोधन
    ग्रुप सी और डी की नियुक्तियों के लिए परीक्षा संचालन नियमावली 2015 में रघुवर दास की सरकार ने की थी। जिसके बाद माना जा रहा था, इस नियमवाली को हेमंत सरकार बदलेगी। लेकिन इस नियमावली को बदला नहीं जा रहा है, बल्कि इसमें संसोधन किया जा रहा है। नियमवाली में इस बात का कहीं जिक्र नहीं है कि ग्रुप सी और डी की परीक्षा के लिए मैट्रिक और इंटर कहां से पास करना है, जिसे अब संशोधित किया जा रहा है।

    Only those who have passed matriculation and intermediate from Jharkhand will get Group C and D jobs.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइस्तीफे का दौर: हर्षवर्धन, बाबुल सुप्रियो, संतोष गंगवार, पोखरियाल समेत कई मंत्री बाहर
    Next Article CM ममता पर लगाया पांच लाख का जुर्माना
    sonu kumar

      Related Posts

      रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार

      June 20, 2025

      पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट

      June 20, 2025

      किसान को ठगने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version