Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»पहली बार मलयालम और पंजाबी सहित 13 भाषाओं में होगी नीट परीक्षा : धर्मेंद्र प्रधान
    ताजा खबरें

    पहली बार मलयालम और पंजाबी सहित 13 भाषाओं में होगी नीट परीक्षा : धर्मेंद्र प्रधान

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 14, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को घोषणा की कि पहली बार मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इसमें पंजाबी और मलयालम नए जोड़े गये हैं। इसके साथ ही मध्य पूर्व में भारतीय छात्रों की सुविधा के लिए कुवैत में राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) के लिए पहली बार नया परीक्षा केंद्र खोला गया है।

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान ने मंगलवार को ट्वीट किया, “एनईईटी (यूजी) 2021 के लिए पंजीकरण आज (13 जुलाई) शाम 5 बजे से http://ntaneet.nic.in पर शुरू हो गया है। मध्य पूर्व में भारतीय छात्र समुदाय की सुविधा के लिए नीट (यूजी) परीक्षा के इतिहास में पहली बार कुवैत में एक परीक्षा केंद्र खोला गया है।”

    प्रधान ने कहा, “एनईईटी (यूजी) 2021 पहली बार नई जोड़ी गई पंजाबी और मलयालम सहित 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।”
    उन्होंने कहा, “अब यह परीक्षा हिंदी, पंजाबी, असमिया, बंगाली, उड़िया, गुजराती, मराठी, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, तमिल, उर्दू और अंग्रेजी में होगी।”
    शिक्षा मंत्री प्रधान ने सोमवार को घोषणा की थी कि देश भर के मेडिकल संस्थानों में दाखिले के लिए 12 सितम्बर को नीट- 2021 आयोजित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पहले यह परीक्षा एक अगस्त को होने वाली थी।

    स्नातक चिकित्सा और दंत चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की पात्रता के लिए नीट को पास करना आवश्यक है। हर साल कम से कम 14 लाख छात्र मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होते हैं।

    कोरोना के मद्देनजर 155 के बजाय परीक्षा अब 198 शहरों में आयोजित होगी। इतना ही नहीं परीक्षा केंद्रों की संख्या भी पिछले साल के 3862 केंद्रों से बढ़ाई जाएगी।

    पिछले साल नीट 13 सितंबर को आयोजित हुई थी। इसमें कुल 13.66 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे और उनमें से 7,71,500 ने क्वालिफाई किया था।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआबादी युद्ध’ की ओर बढ़ रहे हम
    Next Article अब सैनिटाइजर की तरह जेब में रख सकेंगे ऑक्सीजन
    shivam kumar

      Related Posts

      जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु

      May 29, 2026

      यदि संघ सक्षम होता तो देश का विभाजन टल सकता थाः सुनील आंबेकर

      May 29, 2026

      तृणमूल सांसद काकाेली घोष ने कल्याण बनर्जी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

      May 28, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु
      • यदि संघ सक्षम होता तो देश का विभाजन टल सकता थाः सुनील आंबेकर
      • नव नियुक्त अपर जिला दंडाधिकारी ने संभाला पदभार
      • फूलो-झानो का नाम मिटाना आदिवासी समाज का अपमान : चंपाई
      • अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, छह हाईवा जब्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version