Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»जासूसी मामलाः सब्जी और राशन की मात्रा बताकर पाक को देता था जवानोें की खबर
    ताजा खबरें

    जासूसी मामलाः सब्जी और राशन की मात्रा बताकर पाक को देता था जवानोें की खबर

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 16, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा द्वारा पोखरण से गिरफ्तार किए गए हबीबुर्रहमान जासूस ने पुलिस के समक्ष कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया है कि पाकिस्तान में बैठे आकाओं को वह उसके द्वारा सप्लाई की गई सब्जी और राशन की जानकारी देता था। इससे पाकिस्तान में बैठे दुश्मन अंदाजा लगाते थे कि उस समय बॉर्डर पर कितने जवानों की तैनाती है। प्रत्येक आर्डर की सप्लाई के बाद वह पाकिस्तान में बैठे आकाओं को सूचना देता था।

    अपराध शाखा को पूछताछ के दौरान यह भी पता चला है कि बीते दो वर्ष से जासूसी कर रहे हबीबुर्रहमान ने अभी तक कई महत्त्वपूर्ण जानकारियां पाकिस्तान में बैठे आतंकियों को भेजी हैं। वह जानकारी कभी व्हाट्सएप के जरिये तो कभी सीडी बनाकर भेज देता था। उसने पुलिस को बताया है कि अभी तक इस काम के लिए लाखों रुपये ले चुका था।

    आगे उसने पुलिस को बताया है कि परमजीत को लालच देकर उसने अपने इस नेटवर्क में शामिल किया। जानकारी लेने के बाद वह उसे हवाला के जरिये पैसे देता था। पुलिस इससे जुड़े लिंक तलाश रही है।

    पुलिस सूत्रों की माने तो जासूसी का यह नेटवर्क काफी बड़ा है। इस मामले में पुलिस परमजीत से भी पूछताछ कर रही है। उससे यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि अभी तक वह किस तरह की जानकारी साझा कर चुका था, अभी जो दस्तावेज आरोपित हबीबुर्रहमान से बरामद हुए हैं, वह बेहद ही सीक्रेट हैं। इस बात की पुष्टि अपराध शाखा द्वारा पूछे जाने पर खुद रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने की है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द ही और गिरफ्तारी हो सकती हैं।

    ऐसे हुआ जासूस गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पोखरण से हबीबुर्रहमान नामक जासूस को गत बुधवार को ही गिरफ्तार किया था। सूत्रों ने बताया कि अपराध शाखा को इनपुट मिला था कि राजस्थान में रहने वाला हबीबुर्रहमान नामक व्यक्ति ‘आईएसआई’ के लिए जासूसी कर रहा है। इस जानकारी पर उन्होंने राजस्थान में छापा मारकर बुधवार को हबीबुर्रहमान को पकड़ लिया। उसके बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस को भारतीय सेना से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। इनमें सेना के क्षेत्र का नक्शा भी शामिल था।

    पुलिस टीम उसे पूछताछ के लिए दिल्ली ले आई थी। उसके खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक पूछताछ में उसने सेना कर्मचारी परमजीत द्वारा यह दस्तावेज दिए जाने की बात स्वीकार की। उसके बाद आरोपित ने परमजीत के आगरा में तैनाती होने का भी खुलासा किया थी। उसने यह भी बताया कि उसे यह दस्तावेज कमल नामक व्यक्ति को देने थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुंबई: भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
    Next Article राहुल गांधी ने विदिशा जिले में हुए कुएं हादसे पर जताया दुख
    sonu kumar

      Related Posts

      केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री

      May 24, 2025

      राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी

      May 24, 2025

      नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version